Bihar Special School Teacher Bharti 2025: वह सभी छात्र जो Teacher बनना चाहते हैं, उन सभी के लिए बिहार में एक नई भर्ती निकाली गई है। जी हां दोस्तों, बिहार में स्पेशल स्कूल के टीचर के लिए 7,279 पदों पर भर्ती निकाली गई है। तो सवाल यह है कि यह स्पेशल स्कूल क्या है और इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकते हैं और कैसे आवेदन कर सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको इस लेख के माध्यम से देने वाले हैं और पूरी प्रक्रिया बताएंगे कि किस तरह से आप इस नौकरी को कर सकते हैं। तो यदि आपको भी Bihar Special School Teacher Bharti 2025 के बारे में जानना है, तो इस लेख को अंत तक पढ़िए।
Table of Contents
Bihar Special School Teacher Bharti 2025 – Overview Table
भर्ती का नाम | Bihar Special School Teacher Bharti 2025 |
पद का नाम | Special School Teacher (Class 1-5 & Class 6-8) |
कुल पद | 7,279 पद |
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत | 2 जुलाई 2025 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन कहां करें | लेख में पढ़े |
परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड | BPSC (Bihar Public Service Commission) |
पात्रता (Eligibility) | Special Education से संबंधित Training अनिवार्य |
अन्य राज्य के लिए कोटा | General Quota |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा के आधार पर |
Bihar Special School Teacher Kya Hota Hain?
बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक की भर्ती के बारे में जानने से पहले आप सभी को पता होना चाहिए कि यह Special School Teacher होता क्या है। देखिए, जो छात्र किसी प्रकार से विकलांग होते हैं, उन सभी को पढ़ाने के लिए एक विशेष शिक्षक की आवश्यकता होती है और इसी शिक्षक को स्पेशल स्कूल टीचर कहा जाता है और जो बच्चे पढ़ते हैं उन्हें विशेष छात्र कहा जाता है।
Bihar Special School Teacher Bharti 2025 Details In Hindi
जो छात्र Bihar Special School Teacher Bharti 2025 के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उन सभी के लिए यह लेख बहुत महत्वपूर्ण है। बिहार में 7,279 पदों पर Bihar Primary School Special Teacher की भर्ती आई हुई है, जिसकी पूरी जानकारी हम आपको इस लेख के माध्यम से दे रहे हैं। जो भी छात्र इस फॉर्म के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वह सभी 2 जुलाई से इस Form के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद छात्रों का Exam होगा, यह एग्जाम BPSC के द्वारा लिया जाएगा। जो भी छात्र इस एग्जाम को पास कर लेंगे, वह सभी Bihar Special Teacher के पद पर नौकरी कर सकेंगे।
इसके अलावा, यदि आप Bihar Special School Teacher Bharti 2025 की नोटिफिकेशन को पढ़ना चाहते हैं, जो कि शिक्षा विभाग के द्वारा प्रकाशित की गई है, तो इसका लिंक आपको नीचे इम्पोर्टेन्ट लिंक्स के क्षेत्र में मिलेगा। वहां बस आप एक क्लिक करके नोटिफिकेशन की शार्ट नोटिस को डाउनलोड कर पाएंगे।
Bihar Special School Teacher Exam Important Date
Notice Release | 19 June 2025 |
Online Apply Start | 2 July 2025 |
Bihar Special Teacher Form Apply Last Date | 28 July 2025 |
Exam Date | Not announced |
बिहार स्पेशल टीचर वेकन्सी की पूरी जानकारी
बिहार में जो स्पेशल अध्यापक की नियुक्ति हो रही है, उसमें दो अलग-अलग post हैं — एक क्लास 1 से लेकर 5 तक और दूसरा क्लास 6 से लेकर 8 तक और तब कुल मिलाकर 7,279 post होते हैं। तो देखते हैं कि किस क्लास के लिए कितनी वेकन्सी है।
बिहार स्पेशल टीचर की सीटे क्लास 1 से 5 तक | 5534 |
क्लास 5 से 8 तक | 1745 |
Bihar Special Teacher Eligibility Criteria
जो भी छात्र बिहार स्पेशल टीचर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन सभी को इसका एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया समझना और जानना बहुत आवश्यक है क्योंकि बिना एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जाने यदि आप इस फॉर्म को भरेंगे तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा और आपकी फीस भी वापस नहीं मिलेगी। इसलिए सबसे पहले बिहार स्पेशल टीचर की पात्रता क्या है, इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लीजिए।
कक्षा 1 से 5 के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए?
- आपको 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए और आपके कम से कम 50% अंक होने जरूरी हैं। इसके साथ-साथ, आपने D.El.Ed in Special Education या B.Ed in Special Education का कोर्स जरूर किया होना चाहिए।
- और हाँ, इस पद के लिए आवेदन करने से पहले आपका BSSTET Paper 1 पास होना जरूरी है। इसके अलावा आपके पास RCI (भारतीय पुनर्वास परिषद) से मिला हुआ वैध CRR नंबर भी होना चाहिए।
कक्षा 6 से 8 के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए?
- अगर आप कक्षा 6 से 8 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आपने B.Ed in Special Education जरूर किया हो।
- इसके अलावा आपको BSSTET Paper 2 पास करना होगा, और आपके पास RCI से मान्यता प्राप्त वैध CRR नंबर होना चाहिए।
अन्य शर्ते
- आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु सीमा 47 वर्ष रखी गई है।
- अगर आप आरक्षित वर्ग से आते हैं, तो आपको सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
- चाहे आप किसी भी वर्ग (कक्षा 1–5 या 6–8) के लिए आवेदन करें, आपको BSSTET 2023 परीक्षा पास करनी ही होगी, तभी आप पात्र माने जाएँगे।
Bihar Special School Teacher Bharti Selection Process
- सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, और ये सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार (MCQ) के होंगे।
- क्वेश्चन को सॉल्व करने के लिए आपको 2 घंटे 30 मिनट यानी कुल 150 मिनट का समय दिया जाएगा।
- सवाल अलग-अलग विषयों से पूछे जाएंगे। इसमें शामिल हो सकते हैं –
- सामान्य ज्ञान
- शिक्षा शास्त्र (Pedagogy)
- विशेष शिक्षा से संबंधित विषय
- परीक्षा किस मोड में होगी, यह अभी तय नहीं है। यानी यह परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट पर भी हो सकती है और ऑनलाइन CBT मोड में भी ली जा सकती है। इस बारे में पूरी जानकारी आपको आधिकारिक अधिसूचना में मिल जाएगी, इसलिए नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़े।
इसे भी पढ़े
- Bihar aasha Bharti 2025: बिहार में निकली आशा वर्कर की भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
- SSC Stenographer Recruitment 2025: 12वीं पास के लिए निकली स्टेनो के पदों पर भर्ती, जानिए क्या होगी पात्रता
Bihar Special School Teacher Bharti Apply Process
जो भी छात्र बिहार स्पेशल टीचर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन सभी को बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। आवेदन की प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होने वाली है। 2 जुलाई के बाद आप BPSC के official website से इस फॉर्म के लिए आवेदन कर सकेंगे।
यदि आप लोग आवेदन करने की step-by-step process के बारे में जानना चाहते हैं तो आप लोग यूट्यूब पर जाकर के आवेदन करने की video को देख सकते हैं, क्योंकि वीडियो देखने से आप बहुत आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को समझ सकेंगे। इसके अलावा, आप अपने नजदीकी cyber café जाकर के आवेदन करवा सकते हैं। वहां आपसे कुछ एक्स्ट्रा शुल्क लेकर आपका फॉर्म भर दिया जाएगा।
क्या बिहार स्पेशल टीचर फॉर्म को अन्य राज्य के छात्र भर सकतें हैं?
बहुत सारे ऐसे छात्र हैं जो बिहार के बाहर के हैं और इस form को भरना चाहते हैं, तो आप सभी को बता दूं कि यदि आप इस भर्ती की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को फुलफिल करते हैं, तो आप किसी भी राज्य के छात्र हों, आप इस form को भर सकते हैं। लेकिन अन्य राज्य के छात्रों के लिए general quota की सीमा निर्धारित की जाएगी। मान लीजिए आप अपने राज्य में ST केटेगरी से आते हैं, लेकिन फिर भी यदि आप बिहार के इस फॉर्म को भरते हैं, तो आपको जनरल कोटा के अंदर रखा जाएगा।
निष्कर्ष
यह लेख भारत के सभी छात्रों के लिए बहुत उपयोगी रहा होगा क्योंकि इस लेख में हमने आपको Bihar Special School Teacher Bharti 2025 की जानकारी दी है, जिसके लिए भारत के सभी छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और बिहार के अंदर शिक्षक के रूप में नौकरी कर सकते हैं। यदि आप सभी को यह लेख पसंद आया है तो इस लेख को अवश्य अपने दोस्तों से शेयर करिए ताकि उन्हें भी इस भर्ती की जानकारी हो सके। धन्यवाद।
Important Links
Direct Apply Page | जल्द घोषित होगा |
Bihar Special School Teacher Bharti 2025 Notice | Download |
Bihar Librarian Vacancy paper cut out 2025 | Download |
Join Whatsapp Channel | Join |
Join Telegram Channel | Join |
FAQs – Bihar Special School Teacher Bharti 2025
बिहार स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती 2025 में कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस भर्ती में कुल 7,279 पदों पर विशेष विद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
क्या अन्य राज्यों के छात्र भी इस फॉर्म को भर सकते हैं?
हां, यदि कोई छात्र एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को फुलफिल करता है तो वह किसी भी राज्य से होकर इस फॉर्म को भर सकता है।