IBPS Clerk bharti 2025: दोस्तों, यदि आप भारत के विभिन्न बैंकों में नौकरी करना चाहते हैं, तो आप सभी के लिए IBPS के द्वारा CSA के पद पर भर्ती निकाली गई है। यह पद Clerk रैंक का होता है। तो यदि आप लोग बैंक में Clerk की नौकरी करना चाहते हैं, तो यह फॉर्म आपके लिए है। इस फॉर्म की पूरी जानकारी, जो कि IBPS के द्वारा रोजगार समाचार में बताई गई है, वह सभी आपको बताएंगे। इसके साथ ही आवेदन कैसे करना है, पात्रता क्या है, आवेदन करने की तारीख क्या है इत्यादि जानकारी भी देंगे। इसीलिए IBPS Clerk bharti 2025 लेख को अंत तक पढ़िए ताकि आपको पूरी जानकारी समझ में आ सके।
Table of Contents
IBPS Clerk bharti 2025: Overview Table
| भर्ती का नाम | IBPS Clerk bharti 2025 |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | आईबीपीएस (IBPS) |
| पद का नाम | CSA |
| कुल बैंक | 11 बैंक |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 अगस्त 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2025 |
| चयन प्रक्रिया | प्रिलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
| आधिकारिक वेबसाइट | IBPS |
IBPS Clerk Bharti 2025 Details
यदि आप बैंक की तैयारी कर रहे हैं, तो आप सभी के लिए IBPS के द्वारा CSA के पद पर भारत के 11 विभिन्न बैंकों में भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन 1 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगा और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 रहेगी। यदि आप सभी इस फॉर्म के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभी हम आपको इस लेख में पूरी जानकारी देंगे कि कौन से छात्र हैं जो इस फॉर्म के लिए एलिजिबल हैं, चयन प्रक्रिया क्या है, आवेदन शुल्क कितना लगेगा इत्यादि सभी जानकारी देंगे।
IBPS Clerk bharti 2025 Important Date
| Event | Date |
|---|---|
| Form Start Date | 01 August, 2025 |
| Last Date to Submit Form and Fee | 21 August, 2025 |
| Pre Exam Training Admit Card | To be announced soon |
| Pre Exam Training | September, 2025 |
| Preliminary Exam | October, 2025 |
| Preliminary Exam Result | October – November, 2025 |
| Main Exam | November, 2025 |
| Final Allotment | March, 2026 |
IBPS Total Post Details 2025
| Customer Service Associates Total Post | जल्दी घोषित की जाएगी। |
आईबीपीएस भर्ती 2025 के लिए क्वालिफिकेशन
Customer Service Associates (Clerk) पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवार के पास कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए क्योंकि बैंकिंग से जुड़े काम अधिकतर कंप्यूटर पर ही किए जाते हैं। इसलिए, कंप्यूटर ऑपरेट करने और टाइपिंग की सामान्य जानकारी होना जरूरी है।
Read Also –
- Bihar Jeevika Bharti 2025: जीविका में 2700+ पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी जानकारी
- ICMR-NIRT Recruitment 2025: LDC, UPC और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, जानिए पूरी जानकारी
IBPS Bank CSA Job Age Limit
जो भी छात्र CSA के पद पर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए। तभी वे IBPS CSA भर्ती 2025 का फॉर्म भर सकेंगे। यदि उम्र में कोई छूट लागू होती है, तो उसकी जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
IBPS Clerk Recruitment Selection Process 2025
| चरण | विवरण |
|---|---|
| Preliminary Exam | यह पहली ऑनलाइन परीक्षा होती है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में शामिल हो सकते हैं। |
| Main Exam | यह मुख्य ऑनलाइन परीक्षा होती है। इसमें अच्छा स्कोर करने वाले उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए चुने जाते हैं। |
| Documents Verification | इस चरण में उम्मीदवार के सभी जरूरी दस्तावेज़ों की जांच की जाती है। |
| Medical Test | इस चरण में उम्मीदवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है ताकि यह पता चल सके कि वह नौकरी के लिए योग्य है। |
IBPS Clerk Form 2025 Exam Pattern
आईबीपीएस भर्ती परीक्षा 2025 को पास करने के लिए छात्रों को दो परीक्षाएं पास करनी होंगी। पहले Pre Exam होगी, इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरी Mains Exam देनी होगी। जो उम्मीदवार Mains Exam भी पास कर लेंगे, उनकी Documents Verification होगी और उसके बाद Joining Letter जारी किया जाएगा। इन दोनों परीक्षाओं में छात्रों से कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे, कितने अंकों के होंगे, Negative Marking कितनी होगी आदि सभी जानकारी हम आपको बताएंगे, ताकि आप IBPS Exam 2025 की बेहतरीन तैयारी कर सकें।
IBPS CSA Pre Exam Pattern 2025
अगर आप IBPS CSA भर्ती 2025 की Pre Exam दे रहे हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि इस परीक्षा में कुल तीन विषय होंगे – English Language, Numerical Ability और Reasoning Ability। इसमें आपसे कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके 100 अंक होंगे। आपको परीक्षा पूरी करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 काट लिए जाएंगे। अगर आप यह परीक्षा पास कर लेते हैं, तो आपको अगला चरण यानी Mains Exam देना होगा।
| Test Name | Questions | Marks | Time |
|---|---|---|---|
| English Language | 30 | 30 | 20 minutes |
| Numerical Ability | 35 | 35 | 20 minutes |
| Reasoning Ability | 35 | 35 | 20 minutes |
| – | 100 | 100 | 60 minutes |
IBPS Clerk Mains Exam Pattern 2025
अगर आप IBPS CSA Mains Exam 2025 दे रहे हैं, तो आपको यह जानना चाहिए कि इसमें कुल 190 प्रश्न होंगे, जो 200 अंकों के होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 160 मिनट होगी और 0.25 अंक हर गलत उत्तर पर काटे जाएंगे।
इसमें चार सेक्शन होंगे – रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस। हर सेक्शन के लिए अलग-अलग प्रश्नों की संख्या, अंक और समय तय किया गया है।
| Section Name | Total Questions | Total Marks | Time Limit |
|---|---|---|---|
| Reasoning & Computer Aptitude | 50 | 60 | 45 minutes |
| English Language | 40 | 40 | 35 minutes |
| Quantitative Aptitude | 50 | 50 | 45 minutes |
| General / Financial Awareness | 50 | 50 | 35 minutes |
| – | 190 | 200 | 160 minutes |
IBPS CSA Apply Process 2025
- यदि आप CSA क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 1 अगस्त से 21 अगस्त के बीच IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आपको IBPS CSA Apply Link मिल जाएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके अलावा हम Important Links के सेक्शन में डायरेक्ट लिंक भी दे देंगे।
- अप्लाई लिंक पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन आएगा। आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।
- इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसके द्वारा आपको लॉगिन करना होगा।
- आपके सामने आईबीपीएस भर्ती 2025 फॉर्म ओपन हो जाएगा। फॉर्म को आपको भरना है, दस्तावेज अपलोड करने हैं और फीस पेमेंट कर देनी है।
- इस प्रकार से आप CSA Clerk Bharti 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको IBPS Clerk bharti 2025 से जुड़ी हुई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। यदि आप सभी को यह लेख पसंद आया है या यह आपके लिए उपयोगी रहा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करिए, ताकि उन्हें भी इस भर्ती की जानकारी प्राप्त हो सके और वह भी बैंक में नौकरी कर सकें। धन्यवाद।
Important Links
| Direct Apply Link | Apply ( Active On 1 Aug) |
| IBPS Clerk bharti 2025 Notification | Download |
| Official Website | Visit |
| Join Whatsapp Channel | Join |
| Join Telegram Channel | Join |
FAQs – IBPS Clerk bharti 2025
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होगा?
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2025 से शुरू होगा।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है। जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क अलग होगा और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए रियायती शुल्क रखा गया है।