SBI Clerk Bharti 2025: यदि आप सभी बैंक में क्लर्क के पद पर नौकरी करना चाहते हैं, तो आप सभी के लिए एसबीआई बैंक के द्वारा 6589 Junior Associate (Customer Support & Sales) Clerk के पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगा। यदि आप बैंक में क्लर्क बनना चाहते हैं और इसीलिए इस SBI Clerk Bharti 2025 की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़िए। हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि किस प्रकार से आपको एसबीआई क्लर्क फॉर्म को भरना है और कैसे आप एसबीआई में क्लर्क बन सकते हैं।
Table of Contents
SBI Clerk Bharti 2025: Overview Table
भर्ती का नाम | SBI Clerk Bharti 2025 |
पद का नाम | Junior Associate (Customer Support & Sales) Clerk |
कुल पदों की संख्या | 6589 पद (जिसमें 1409 बैकलॉग सीटें शामिल हैं) |
भर्ती संस्था | स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) |
आवेदन की प्रारंभ तिथि | 06 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अगस्त 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | Preliminary Exam + Main Exam |
आधिकारिक वेबसाइट | https://sbi.co.in |
SBI Clerk Bharti 2025 Details In Hindi
एसबीआई बैंक के द्वारा 5 अगस्त 2025 को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने Junior Assistant Customer Support and Sales Clerk भर्ती 2025 की जानकारी दी है। इस भर्ती के तहत 6589 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 1409 बैकलॉग के सेट होंगे। जो छात्र क्लर्क बनना चाहते हैं, उन्हें एग्जाम पास करना होगा, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अगस्त 2025 से 26 अगस्त 2025 तक चलेगा। यदि आप एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको इस भर्ती की चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, पात्रता, आवेदन कैसे करना है — यह सभी जानकारी देंगे। इसके अलावा, यदि आप SBI Clerk Recruitment 2025 Notification को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसका लिंक आपको नीचे इंपोर्टेंट लिंक के क्षेत्र में मिल जाएगा।
Read Also –
- IBPS Clerk bharti 2025: बैंको में CSA( क्लर्क ) की निकली भर्ती, जानिए क्या पात्रता, चयन प्रक्रिया..
- Bihar Jeevika Bharti 2025: जीविका में 2700+ पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी जानकारी
SBI Clerk Bharti Important Date 2025
नोटिफिकेशन जारी | 5 अगस्त 2025 |
फॉर्म भरना शुरू | 6 अगस्त 2025 |
फॉर्म भरने की आख़िरी तारीख | 26 अगस्त 2025 |
फीस जमा करने की आख़िरी तारीख | 26 अगस्त 2025 |
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड | जल्दी जारी होगा |
प्रीलिम्स एग्जाम (संभावित तारीख) | सितंबर 2025 |
मेंस एडमिट कार्ड | जल्दी जारी होगा |
मेंस एग्जाम (संभावित तारीख) | नवंबर 2025 |
फाइनल रिजल्ट | जल्दी जारी होगा |
Regular SBI Clerk Junior Associates 2025 State Wise Post
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | कुल सीटें |
---|---|
गुजरात | 220 |
आंध्र प्रदेश | 310 |
कर्नाटक | 270 |
मध्य प्रदेश | 100 |
छत्तीसगढ़ | 220 |
ओडिशा | 190 |
हरियाणा | 138 |
जम्मू और कश्मीर (UT) | 29 |
हिमाचल प्रदेश | 68 |
लद्दाख (UT) | 37 |
पंजाब | 178 |
तमिलनाडु | 380 |
तेलंगाना | 250 |
राजस्थान | 260 |
पश्चिम बंगाल | 270 |
अंडमान और निकोबार द्वीप | 30 |
सिक्किम | 20 |
उत्तर प्रदेश | 514 |
महाराष्ट्र | 476 |
गोवा | 14 |
दिल्ली | 169 |
उत्तराखंड | 127 |
अरुणाचल प्रदेश | 20 |
असम | 145 |
मणिपुर | 16 |
मेघालय | 32 |
मिजोरम | 13 |
नागालैंड | 22 |
त्रिपुरा | 22 |
बिहार | 260 |
झारखंड | 130 |
केरल | 247 |
लक्षद्वीप | 3 |
कुल | 5180 |
Backlog SBI Clerk Post Details 2025
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | कुल सीटें |
---|---|
आंध्र प्रदेश | 5 |
कर्नाटक | 229 |
मध्य प्रदेश | 99 |
छत्तीसगढ़ | 86 |
हरियाणा | 8 |
तेलंगाना | 70 |
राजस्थान | 43 |
पश्चिम बंगाल | 16 |
अंडमान व निकोबार द्वीप | 5 |
सिक्किम | 1 |
उत्तर प्रदेश | 37 |
महाराष्ट्र | 242 |
गोवा | 3 |
दिल्ली | 44 |
उत्तराखंड | 12 |
अरुणाचल प्रदेश | 48 |
असम | 235 |
मणिपुर | 26 |
मेघालय | 60 |
मिजोरम | 22 |
नागालैंड | 39 |
त्रिपुरा | 51 |
केरल | 25 |
लक्षद्वीप | 3 |
कुल | 1409 |
SBI Junior Associate Eligibility Criteria 2025
यदि आप सभी State Bank Junior Associate की Eligibility Criteria के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सभी को बता दूं कि इसमें दो महत्वपूर्ण बातें होती हैं — पहली क्वालिफिकेशन और दूसरी आपकी उम्र सीमा। यदि दोनों चीज़ें मैच करती हैं और यदि आप भारत के निवासी हैं, तो इस फॉर्म को भर सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप Qualification और Age Limit की जानकारी चाहते हैं, तो नीचे पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है। इसे ध्यान से पढ़िए।
SBI Junior Associate Qualification 2025
SBI Clerk Junior Associate 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (Bachelor’s Degree) होनी चाहिए। जो छात्र अपने फाइनल ईयर या अंतिम सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन शर्त यह है कि उनकी डिग्री 31 दिसंबर 2025 तक पूरी हो जानी चाहिए। इसके अलावा, जिस राज्य से आप आवेदन कर रहे हैं, उस राज्य की स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए, क्योंकि यह अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री (Bachelor’s Degree) जरूरी है। |
फाइनल ईयर के छात्र | 31 दिसंबर 2025 तक डिग्री मिल जानी चाहिए। |
स्थानीय भाषा का ज्ञान | जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, उसकी स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए। |
SBI Clerk Age Limit 2025
न्यूनतम उम्र | 20 साल |
अधिकतम उम्र | 28 साल |
जन्मतिथि की सीमा | 2 अप्रैल 1997 से 1 अप्रैल 2005 के बीच (दोनों दिन शामिल) |
आरक्षित वर्ग को छूट | सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी |
SBI Clerk Bharti 2025 Salary
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के तहत यदि आपका सिलेक्शन होता है तो आपको हर महीने प्रारंभिक बेसिक वेतन ₹26,730 मिलेगा, जिसमें ₹24,050/- के साथ स्नातक उम्मीदवारों को दो अतिरिक्त इन्क्रिमेंट शामिल हैं। कुल शुरुआती सैलरी मेट्रो शहर (जैसे मुंबई) में लगभग ₹46,000/- प्रति माह हो सकती है, जिसमें महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते शामिल होते हैं। यह सैलरी पोस्टिंग शहर के अनुसार थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है।
इसके अलावा, आपको बैंक की तरफ से कई सुविधाएं मिलती हैं जैसे कि Provident Fund (PF), New Pension Scheme (NPS) के तहत पेंशन सुविधा, मेडिकल सुविधा, हर साल लीव फेयर कंसेशन, और कुछ खास भत्ते, जो केवल बैंक कर्मचारियों को ही दिए जाते हैं।
अगर आपकी पोस्टिंग मेट्रो शहर की बजाय किसी छोटे शहर या ग्रामीण क्षेत्र में होती है तो HRA (House Rent Allowance) और अन्य भत्तों में बदलाव हो सकता है। समय के साथ इन्क्रिमेंट और प्रमोशन के अवसर भी मिलते हैं, जिससे आपका वेतन और सुविधाएं दोनों बढ़ती हैं।
बेसिक पे | ₹26,730 |
स्नातक के दो अतिरिक्त इन्क्रिमेंट | ₹2,680 (लगभग) |
महंगाई भत्ता (DA) | ₹10,000 – ₹12,000* |
हाउस रेंट अलाउंस (HRA) | ₹2,000 – ₹3,000* |
ट्रांसपोर्ट अलाउंस आदि | ₹1,000 – ₹2,000* |
कुल इन-हैंड सैलरी | ₹45,000 – ₹46,000 |
SBI Clerk Bharti Form Fee 2025
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | ₹750/- |
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / पूर्व सैनिक (XS) | ₹0/- (कोई शुल्क नहीं) |
SBI JA Selection Process 2025
- इस भर्ती में सिलेक्शन तीन स्टेप में होगा। सबसे पहले एक शॉर्ट टेस्ट (प्रीलिम्स) लिया जाएगा, जिसमें इंग्लिश, मैथ और लॉजिकल सोच से जुड़े सवाल होंगे। कुल समय 1 घंटा होगा और सभी सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे। ध्यान दें, इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है यानी गलत जवाब पर नंबर कटते हैं।
- अगर आप प्रीलिम्स क्लियर कर लेते हैं, तो आपको अगली परीक्षा देनी होगी जिसे मेंस एग्ज़ाम कहा जाता है। इसमें सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर से जुड़े बेसिक सवाल, मैथ और इंग्लिश से जुड़ी चीजें पूछी जाएंगी। इसमें टाइम ज्यादा मिलेगा लेकिन सवाल भी थोड़े गहरे होंगे।
- अब एक जरूरी बात – अगर आपने 10वीं या 12वीं में उस राज्य की स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है जहाँ आप फॉर्म भर रहे हैं, तो आपको जॉइनिंग से पहले एक छोटा भाषा टेस्ट भी देना होगा। ये टेस्ट जरूरी होता है और इसे पास करना अनिवार्य है, वरना आपका सेलेक्शन रोक दिया जाएगा।
SBI Clerk Form Fill Kaise Kare?
- एसबीआई जूनियर एसोसिएटेड क्लर्क फॉर्म भरने के लिए आप सभी को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आपको करियर का पेज मिलेगा, उस पर आपको क्लिक करना है।
- आपको SBI Junior Associate Clerk Apply Link दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, उस पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।
- आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसके द्वारा आपको लॉगिन करना है।
- आपके सामने एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती 2025 का फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- फॉर्म को आपको ध्यान से भरना है, सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं और फीस पेमेंट कर देनी है।
- इस तरह से आप सफलतापूर्वक एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आप सभी को SBI Clerk Bharti 2025 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताई है। यदि आपने इस लेख को अंत तक पढ़ा है और आपके लिए यह लेख उपयोगी रहा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करिए, ताकि वे भी एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 की बेहतरीन तैयारी कर सकें। धन्यवाद।
Important Links
Direct Apply Link | Apply Link |
SBI Clerk Bharti 2025 Notification | Download |
Official Website | Visit |
Join Whatsapp Channel | Join |
Join Telegram Channel | Join |
FAQs – SBI Clerk Bharti 2025
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 में कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस भर्ती के तहत कुल 6589 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 1409 बैकलॉग सीटें शामिल हैं।
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होगा?
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अगस्त 2025 से शुरू होकर 26 अगस्त 2025 तक चलेगी।