UP Police SI Bharti 2025: यदि आप उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आप सभी के लिए यूपी पुलिस के द्वारा 4,543 सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त 2025 से शुरू हो गया है। तो यदि आप भी इस फॉर्म को भरना चाहते हैं और इसीलिए UP Police SI Bharti 2025 की पूरी जानकारी जैसे कि चयन प्रक्रिया, आवेदन तिथि, आवेदन शुल्क इत्यादि जानना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़िए, हम आपको पूरी जानकारी बताएंगे।
Table of Contents
UP Police SI Bharti 2025: Overview Table
भर्ती का नाम | UP Police SI Bharti 2025 |
विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग |
पद का नाम | सब इंस्पेक्टर (SI) |
वेतन | Basic Pay: ₹35,400/- प्रति माह Gross Salary: ₹55,000 – ₹58,000 (लगभग) Pay Level: Level-6 (7th Pay Commission के अनुसार) |
शैक्षणिक योग्यता | भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक (Graduation) पास |
आयु सीमा | न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट) |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा → शारीरिक मानक परीक्षा (PST) → शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) → मेडिकल टेस्ट → दस्तावेज़ सत्यापन |
आवेदन शुल्क | ₹400/- (सामान्य, OBC, अन्य राज्य) SC/ST वर्ग – ₹0/- |
आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Police SI Bharti 2025 Notification Details In Hindi
भारत के जितने भी छात्र हैं, उन सभी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के द्वारा सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर सरकारी नौकरी आई हुई है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त 2025 से 11 सितंबर 2025 तक चलेगा। ऐसे में यदि आप स्नातक पास हैं, तो आप भी इस फॉर्म को भर सकते हैं। फॉर्म कैसे भरना है, कितना आवेदन शुल्क लगेगा, क्या पात्रता होगी, चयन किस प्रकार से होगा, फिजिकल एग्जाम कैसे होगा, सैलरी कितनी मिलेगी — यह सभी जानकारी हम आपको इस लेख में बताएंगे। इसके अलावा यदि आप UP Police SI Bharti 2025 Official Notification PDF Download करना चाहते हैं, तो इसका भी लिंक आपको नीचे इंपॉर्टेंट लिंक के क्षेत्र में मिल जाएगा।
Read Also –
- Rajasthan Police SI Bharti 2025 – Eligibility, Selection Process, Physical, Salary in Hindi
- Government Job Vacancy In Bihar 2025 – बिहार सरकारी काम लिस्ट
UP Police SI Form Apply Date 2025
शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी | 28 मार्च 2025 |
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी | 12 अगस्त 2025 |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 12 अगस्त 2025 |
यूपी पुलिस एसआई आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 11 सितंबर 2025 |
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख | 11 सितंबर 2025 |
परीक्षा की तारीख | जल्द घोषित होगी |
एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से पहले |
परिणाम घोषित | जल्द घोषित होगी |
उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर वैकेंसी की पूरी जानकारी हिंदी में
UP Police SI Vacancy 2025 में कुल 4543 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें आपके लिए सबसे अधिक पद सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के हैं, जिनकी संख्या 4242 है। इसके अलावा महिलाओं के लिए महिला बटालियन (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) में 106 पद रखे गए हैं। अगर प्लाटून कमांडर / सब इंस्पेक्टर (PAC / आर्म्ड पुलिस) की बात करें तो इसके लिए 135 पद तय किए गए हैं। वहीं, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) में सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर के 60 पद निर्धारित हैं। इस तरह, इस भर्ती में आपके लिए कुल 4543 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) | 4242 |
सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) – महिला बटालियन (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) | 106 |
प्लाटून कमांडर / सब इंस्पेक्टर (PAC / आर्म्ड पुलिस) | 135 |
सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स – SSF) | 60 |
कुल | 4543 |
up police si banne ke liye kya qualification chahiye 2025
यदि आपको यूपी पुलिस में एसआई के पद पर नौकरी करनी है, तो आपकी शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए, यह हम आपको बता दें। यदि आप एसआई बनना चाहते हैं, तो आपकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास होनी चाहिए। यदि आपने भारत के किसी भी यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक पास किया हुआ है, तो आप इस फॉर्म को भर सकते हैं।
ग्रेजुएशन | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य हैं। |
up police si Ke Liye Age 2025?
UP Police SI Form 2025 में आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आपकी जन्मतिथि 02 जुलाई 1997 से पहले और 01 जुलाई 2004 के बाद नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, यदि आप आरक्षित श्रेणी से आते हैं तो आपको सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी, जिसकी पूरी जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु | 28 वर्ष |
जन्मतिथि सीमा | 02 जुलाई 1997 से पहले और 01 जुलाई 2004 के बाद नहीं |
आयु में छूट | सरकारी नियमों के अनुसार |
up police si Height And Chest Details In Hindi 2025
यूपी पुलिस 2025 के तहत शारीरिक मानक परीक्षण में आपकी ऊँचाई और छाती का माप तय मानकों के अनुसार होना जरूरी है। यदि आप पुरुष उम्मीदवार हैं और सामान्य, ओबीसी या एससी वर्ग से आते हैं तो आपकी ऊँचाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए और छाती 79 से 84 सेंटीमीटर के बीच होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 5 सेंटीमीटर का फैलाव होना चाहिए। अगर आप पुरुष उम्मीदवार हैं और एसटी वर्ग से हैं तो आपकी ऊँचाई कम से कम 160 सेंटीमीटर और छाती 77 से 82 सेंटीमीटर के बीच होनी चाहिए, जिसमें 5 सेंटीमीटर का फैलाव अनिवार्य है। वहीं, यदि आप महिला उम्मीदवार हैं और सामान्य, ओबीसी या एससी वर्ग से हैं तो आपकी ऊँचाई कम से कम 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए, और एसटी वर्ग से होने पर 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए। महिला उम्मीदवार के लिए छाती का माप लागू नहीं है, लेकिन आपका वजन कम से कम 40 किलोग्राम होना चाहिए।
वर्ग | न्यूनतम ऊँचाई | छाती का माप |
---|---|---|
पुरुष – सामान्य, ओबीसी, एससी | 168 सेमी | 79 सेमी से 84 सेमी, कम से कम 5 सेमी का फैलाव होना चाहिए |
पुरुष – एसटी | 160 सेमी | 77 सेमी से 82 सेमी, कम से कम 5 सेमी का फैलाव होना चाहिए |
महिला – सामान्य, ओबीसी, एससी | 152 सेमी | छाती का माप लागू नहीं |
महिला – एसटी | 147 सेमी | छाती का माप लागू नहीं |
Uttar Pardesh SI Form Apply Fee 2025
आवेदन करने के लिए यदि आप सामान्य, ईडब्ल्यूएस या ओबीसी वर्ग से हैं तो आपको आवेदन शुल्क के रूप में ₹500 जमा करना होगा। वहीं, यदि आप एससी या एसटी वर्ग से हैं तो आपके लिए आवेदन शुल्क ₹400 है। यह शुल्क आप केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा कर सकते हैं।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी | ₹500 |
एससी, एसटी | ₹400 |
शुल्क भुगतान का तरीका | ऑनलाइन |
UP Police SI Bharti 2025 Selection Process
UP Police Si 2025 की में चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले आपका लिखित परीक्षा लिया जाएगा। इसके बाद आपका दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण किया जाएगा। तीसरे चरण में आपका शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा, जिसमें दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियां शामिल होंगी। अंत में आपका चिकित्सा परीक्षण और चरित्र सत्यापन किया जाएगा। इन सभी चरणों में सफल होने के बाद ही आपकी नियुक्ति होगी।
➡️ लिखित परीक्षा ➡️ दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक ➡️ शारीरिक दक्षता परीक्षण ➡️ मेडिकल परीक्षण ➡️ चरित्र सत्यापन ➡️ जोइनिंग |
UP Police SI Exam Pattern 2025
UP Police SI Vacancy 2025 की लिखित परीक्षा OMR शीट पर होगी, जिसमें आपसे केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 4 विषय होंगे और प्रत्येक विषय में 40 प्रश्न होंगे। हर सही उत्तर के लिए आपको 2.5 अंक दिए जाएंगे। इस तरह कुल 160 प्रश्न होंगे और पूरा पेपर 400 अंकों का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। अगले चरण के लिए चयनित होने के लिए आपको प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करना जरूरी है।
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
---|---|---|
सामान्य हिंदी | 40 | 100 |
बुनियादी कानून, संविधान और सामान्य ज्ञान | 40 | 100 |
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता | 40 | 100 |
मानसिक क्षमता, आईक्यू और रीजनिंग | 40 | 100 |
कुल | 160 | 400 |
UP Police PMT Exam Pattern 2025
अगर आप UP SI भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो चयन प्रक्रिया में आपको Physical Measurement Test (PMT) भी देना होगा। इस टेस्ट में आपके दौड़ने की क्षमता की जांच की जाती है। पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दूरी 28 मिनट में पूरी करनी होती है, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दूरी 16 मिनट में पूरी करनी होती है। अगर आप समय सीमा के अंदर दौड़ पूरी नहीं कर पाते हैं तो आप इस चरण में अयोग्य हो सकते हैं, इसलिए आपको पहले से ही अपनी फिटनेस और स्टैमिना पर ध्यान देना चाहिए। यह टेस्ट आपकी शारीरिक क्षमता का अहम हिस्सा है, इसलिए इसकी अच्छी तैयारी करना आपके लिए ज़रूरी है।
पुरुष | 4.8 किलोमीटर | 28 मिनट |
महिला | 2.4 किलोमीटर | 16 मिनट |
How To Fill UP Police SI Bharti 2025 Form
- सबसे पहले आपको www.upprpb.in पर जाना होगा, यह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट है।
- आवेदन शुरू करने से पहले आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
- इसके लिए होमपेज पर दिए गए One Time Registration वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको OTR फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी भरनी होगी।
- जानकारी भरने के बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके आपको अपना अकाउंट सक्रिय करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म खोलकर आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और पता सावधानी से भरना होगा।
- इसके बाद आपको पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा।
- अगर लागू हो, तो आपको जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होंगे।
- अब आपको अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई।
- फॉर्म भरने के बाद सारी जानकारी दोबारा जांचनी होगी ताकि कोई गलती न रहे।
- जांच पूरी होने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा करना होगा।
- फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आपको आवेदन पत्र और शुल्क रसीद का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना होगा।
UP Police SI Salary 2025?
अगर आप यूपीएसआई के पद पर चयनित होते हैं, तो आपको हर महीने ₹35,400 रुपये का बेसिक पे मिलेगा। इसमें अलग-अलग भत्ते जोड़ने के बाद आपकी कुल ग्रॉस सैलरी लगभग ₹55,000 से ₹58,000 रुपये तक होगी। यह वेतन लेवल-6 के तहत दिया जाएगा, जो 7th Pay Commission के अनुसार तय किया गया है।
Basic Pay | ₹35,400/- प्रतिमाह |
Gross Salary | ₹55,000 से ₹58,000 (लगभग) |
Pay Level | लेवल-6 (7th Pay Commission के अनुसार) |
निष्कर्ष
वह सभी छात्र जो उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उन सभी के लिए मैंने यह लेख लिखा है। इस लेख में हमने आप सभी को UP Police SI Bharti 2025 की जानकारी दी है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। यदि आप इस form को भरने वाले हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा क्योंकि इसमें हमने आपको इस भर्ती की सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताई है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह लेख पसंद आया होगा। यदि पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करिए। धन्यवाद।
Important Links
Direct Apply Link | Apply |
UP Police SI Bharti 2025 Notification | Download |
Official Website | Visit |
Join Whatsapp Channel | Join |
Join Telegram Channel | Join |
FAQs – UP Police SI Bharti 2025
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) पास की डिग्री होनी चाहिए।
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 का आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क में छूट दी गई है।