IBPS RRB Bharti 2025: यदि आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाना चाहते हैं और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में अफसर या ऑफिस असिस्टेंट बनना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आ चुका है। IBPS (Institute of Banking Personnel Selection) ने कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP RRBs XIV) के तहत Officers (Scale-I, II & III) और Office Assistants (Multipurpose) के 13217 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 01 सितम्बर 2025 से शुरू होकर 21 सितम्बर 2025 तक चलेंगे।
यदि आप भी IBPS RRB Bharti 2025 के तहत सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़िए। इसमें हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी है।
Table of Contents
IBPS RRB Bharti 2025 Overview Table
| भर्ती का नाम | IBPS RRB Bharti 2025 |
|---|---|
| संगठन का नाम | Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) |
| पद का नाम | Officers (Scale I, II & III) और Office Assistants (Multipurpose) |
| कुल पद | 13217 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 01 सितम्बर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 सितम्बर 2025 |
| आवेदन सुधार (Edit Window) | रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद (IBPS वेबसाइट पर सूचना मिलेगी) |
| प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) | नवम्बर 2025 |
| प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam) | नवम्बर / दिसम्बर 2025 |
| प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट | दिसम्बर 2025 / जनवरी 2026 |
| मुख्य परीक्षा (Main / Single Exam) | दिसम्बर 2025 से फरवरी 2026 |
| इंटरव्यू (केवल Officers Scale I, II, III के लिए) | जनवरी / फरवरी 2026 |
| प्रोविजनल अलॉटमेंट | फरवरी / मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | केवल ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.ibps.in |
IBPS RRB 2025 Post Details
Office Assistants
| बैंक का नाम | कुल पद |
|---|---|
| Andhra Pradesh Grameena Bank | 150 |
| Arunachal Pradesh Rural Bank | 35 |
| Assam Gramin Vikash Bank | 167 |
| Bihar Gramin Bank | 365 |
| Chhattisgarh Rajya Gramin Bank | 295 |
| Gujarat Gramin Bank | 300 |
| Himachal Pradesh Gramin Bank | 51 |
| J&K Grameen Bank | 50 |
| Jharkhand Rajya Gramin Bank | 85 |
| Karnataka Grameena Bank | 800 |
| Kerala Gramin Bank | 350 |
| MP Gramin Bank | 538 |
| Maharashtra Gramin Bank | 100 |
| Manipur Rural Bank | 8 |
| Meghalaya Rural Bank | 22 |
| Mizoram Rural Bank | 30 |
| Nagaland Rural Bank | 8 |
| Odisha Grameen Bank | 309 |
| Puduvai Bharathiar Grama Bank | 7 |
| Punjab Gramin Bank | 57 |
| Rajasthan Gramin Bank | 1725 |
| Sarva Haryana Gramin Bank | 190 |
| Tamil Nadu Grama Bank | 468 |
| Telangana Grameena Bank | 450 |
| Tripura Gramin Bank | 50 |
| UP Gramin Bank | 1000 |
| Uttarakhand Gramin Bank | 218 |
| West Bengal Gramin Bank | 144 |
| कुल पद | 8,912 |
Officer Scale-I
| बैंक का नाम | कुल पद |
|---|---|
| Assam Gramin Vikash Bank | 185 |
| Bihar Gramin Bank | 192 |
| Chhattisgarh Rajya Gramin Bank | 149 |
| Gujarat Gramin Bank | 263 |
| HP Gramin Bank | 27 |
| J&K Grameen Bank | 15 |
| Jharkhand Rajya Gramin Bank | 50 |
| Karnataka Grameena Bank | 500 |
| Kerala Gramin Bank | 250 |
| MP Gramin Bank | 301 |
| Maharashtra Gramin Bank | 100 |
| Meghalaya Rural Bank | 15 |
| Mizoram Rural Bank | 40 |
| Nagaland Rural Bank | 1 |
| Odisha Grameen Bank | 150 |
| Punjab Gramin Bank | 70 |
| Rajasthan Gramin Bank | 500 |
| Sarva Haryana Gramin Bank | 32 |
| Tamil Nadu Grama Bank | 200 |
| Telangana Grameena Bank | 225 |
| Tripura Gramin Bank | 32 |
| UP Gramin Bank | 500 |
| Uttarakhand Gramin Bank | 50 |
| West Bengal Gramin Bank | 50 |
| कुल पद | 3,737 |
IBPS RRB Bharti 2025 Officer Scale-II And Officer Scale-III (Bank-wise Post Details)
| बैंक का नाम | Officer Scale-II | Officer Scale-III |
|---|---|---|
| Andhra Pradesh Grameena Bank | 35 | 6 |
| Arunachal Pradesh Rural Bank | 5 | 1 |
| Assam Gramin Vikash Bank | 40 | 4 |
| Bihar Gramin Bank | 55 | 7 |
| Chhattisgarh Rajya Gramin Bank | 38 | 4 |
| Gujarat Gramin Bank | 50 | 6 |
| Himachal Pradesh Gramin Bank | 12 | 2 |
| J&K Grameen Bank | 7 | 1 |
| Jharkhand Rajya Gramin Bank | 15 | 2 |
| Karnataka Grameena Bank | 100 | 12 |
| Kerala Gramin Bank | 60 | 8 |
| Madhya Pradesh Gramin Bank | 75 | 9 |
| Maharashtra Gramin Bank | 25 | 3 |
| Manipur Rural Bank | 3 | 0 |
| Meghalaya Rural Bank | 4 | 1 |
| Mizoram Rural Bank | 3 | 0 |
| Nagaland Rural Bank | 2 | 0 |
| Odisha Gramya Bank | 45 | 5 |
| Puduvai Bharathiar Grama Bank | 2 | 0 |
| Punjab Gramin Bank | 18 | 3 |
| Rajasthan Marudhara Gramin Bank | 100 | 12 |
| Sarva Haryana Gramin Bank | 22 | 3 |
| Tamil Nadu Grama Bank | 55 | 7 |
| Telangana Grameena Bank | 65 | 9 |
| Tripura Gramin Bank | 6 | 1 |
| Uttar Pradesh Gramin Bank | 125 | 18 |
| Uttarakhand Gramin Bank | 15 | 2 |
| West Bengal Gramin Bank | 18 | 3 |
| कुल | 1,160 | 151 |
IBPS RRB Bharti 2025 Age Limit
| पद का नाम | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
|---|---|---|
| ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपरपज | 18 वर्ष | 28 वर्ष |
| ऑफिसर स्केल-I असिस्टेंट मैनेजर | 18 वर्ष | 30 वर्ष |
| ऑफिसर स्केल-II मैनेजर | 21 वर्ष | 32 वर्ष |
| ऑफिसर स्केल-III सीनियर मैनेजर | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
आयु में छूट
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वर्ष
- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 वर्ष
- दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष
- पूर्व सैनिकों के लिए नियम अनुसार छूट
- विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं के लिए 35 वर्ष तक (ओबीसी के लिए 38 वर्ष और एससी-एसटी के लिए 40 वर्ष)
IBPS RRB Bharti 2025 Qualification
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव तय किया गया है। सभी उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए और स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना वांछनीय है।
- ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपरपज
- किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री
- स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य
- कंप्यूटर का ज्ञान वांछनीय
- कोई अनुभव आवश्यक नहीं
- ऑफिसर स्केल-I असिस्टेंट मैनेजर
- किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री
- कृषि, बागवानी, वानिकी, पशुपालन, पशु चिकित्सा, कृषि अभियांत्रिकी, मत्स्य विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, विधि, अर्थशास्त्र या लेखा में डिग्री वालों को वरीयता
- स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक
- कंप्यूटर का ज्ञान वांछनीय
- अनुभव आवश्यक नहीं
- ऑफिसर स्केल-II जनरल बैंकिंग ऑफिसर (मैनेजर)
- किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री न्यूनतम 50% अंकों के साथ
- बैंकिंग, वित्त, मार्केटिंग, कृषि, पशुपालन, वानिकी, पशु चिकित्सा, कृषि अभियांत्रिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, विधि, अर्थशास्त्र या लेखा में डिग्री वालों को वरीयता
- कम से कम 2 वर्ष का बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी का अनुभव
- ऑफिसर स्केल-II स्पेशलिस्ट ऑफिसर (आईटी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, विधि अधिकारी, कोष प्रबंधक, मार्केटिंग अधिकारी, कृषि अधिकारी)
- संबंधित क्षेत्र में स्नातक या विशेषज्ञता की डिग्री
- न्यूनतम 50% अंक
- संबंधित क्षेत्र में 1 से 2 वर्ष का अनुभव अनिवार्य
- ऑफिसर स्केल-III सीनियर मैनेजर
- किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री न्यूनतम 50% अंकों के साथ
- बैंकिंग, वित्त, मार्केटिंग, कृषि, पशुपालन, वानिकी, पशु चिकित्सा, कृषि अभियांत्रिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, विधि, अर्थशास्त्र या लेखा में डिग्री वालों को वरीयता
- कम से कम 5 वर्ष का बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी का अनुभव
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती की चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन की प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग है। जिसकी पूरी जानकारी निचे दी गई हैं।
ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपरपज
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- प्रोविजनल अलॉटमेंट
ऑफिसर स्केल-I
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- इंटरव्यू
- प्रोविजनल अलॉटमेंट
ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III
- सिंगल ऑनलाइन परीक्षा
- इंटरव्यू
- प्रोविजनल अलॉटमेंट
IBPS RRB Exam Pattern 2025
ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I प्रारंभिक परीक्षा
| विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| रीजनिंग | 40 | 40 | 25 मिनट |
| संख्यात्मक क्षमता | 40 | 40 | 20 मिनट |
| कुल | 80 | 80 | 45 मिनट |
👉 मुख्य परीक्षा और ऑफिसर स्केल-II, III की सिंगल परीक्षा का पैटर्न भी नोटिफिकेशन में दिया गया है। इसमें 200 प्रश्न, 200 अंक और कुल समय 120 मिनट होता है।
How to Fill IBPS RRB Bharti Form
- सबसे पहले www.ibps.in वेबसाइट पर जाइए।
- CRP RRBs XIV लिंक पर क्लिक कीजिए।
- New Registration करके रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड बनाइए।
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरिए।
- फोटो, सिग्नेचर, अंगूठा निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड कीजिए।
- आवेदन शुल्क जमा कीजिए –
- SC, ST, PwBD, ESM: 175 रुपये
- अन्य सभी: 850 रुपये
- फाइनल सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लीजिए।
IBPS RRB Various Post Salary 2025
| पद का नाम | इन-हैंड सैलरी (लगभग) |
|---|---|
| ऑफिस असिस्टेंट | 28,000 – 32,000 रुपये |
| ऑफिसर स्केल-I | 50,000 – 55,000 रुपये |
| ऑफिसर स्केल-II | 55,000 – 65,000 रुपये |
| ऑफिसर स्केल-III | 75,000 – 80,000 रुपये |
👉 इसके साथ HRA, DA, मेडिकल, ट्रैवल अलाउंस और अन्य भत्ते भी मिलते हैं।
निष्कर्ष
वे सभी उम्मीदवार जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए IBPS RRB Bharti 2025 एक सुनहरा मौका है। इस लेख में मैंने आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ जैसे – पदों का विवरण, आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया और वेतनमान के बारे में विस्तार से बताया है।
मुझे उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा और अब आपको यह समझ आ गया होगा कि आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं या नहीं। यदि यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करिए ताकि वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकें। धन्यवाद।
Important Links
| Direct Apply Link | Group A- Officers (Scale-I, II & III) – Apply Now Group B – Office Assistants (Multipurpose) – Apply Now |
| IBPS RRB Online Form 2025 Notification | Download |
| Official Website | Visit |
| Join Whatsapp Channel | Join |
| Join Telegram Channel | Join |
Read Also
- BPSC Assistant Environmental Scientist Bharti 2025: बिहार सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के 17 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी जानकारी
- LIC AE & AAO Bharti 2025: 491 पदों पर अस्सिटेंट इंजीनियर और AAO की भर्ती, जानिए पात्रता और अन्य जानकारी
FAQs – IBPS RRB Bharti 2025
IBPS RRB Bharti 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितम्बर 2025 से शुरू होकर 21 सितम्बर 2025 तक चलेंगे।
इस भर्ती में कुल कितने पद निकाले गए हैं?
IBPS RRB Bharti 2025 में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I, II, III मिलाकर कुल 13,000 से अधिक पद निकाले गए हैं।
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2025 में आवेदन शुल्क कितना है?
SC, ST, PwBD और Ex-Servicemen उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये है।