AAI Junior Executive Bharti 2025: वह सभी छात्र जो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में Junior Executive के पद पर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए 976 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अगस्त 2025 से शुरू होगा। यदि आप इस भर्ती के तहत नौकरी करना चाहते हैं और इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसे अंत तक जरूर पढ़िए। इस लेख में हम आप सभी को AAI Junior Executive Bharti 2025 की पूरी जानकारी देंगे और साथ ही आवेदन कैसे करना है यह भी बताएंगे।
Table of Contents
AAI Junior Executive Bharti 2025: Overview Table
| भर्ती का नाम | AAI Junior Executive Bharti 2025 |
| कुल पद | 976 |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 28 अगस्त 2025 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 27 सितंबर 2025 |
| आवेदन शुल्क | जनरल/OBC: ₹300, SC/ST/PwBD/महिला: ₹0 |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 27 वर्ष (आरक्षण के अनुसार छूट) |
| योग्यता | संबंधित क्षेत्र में B.Tech/B.E या MCA, GATE क्वालिफाई होना जरूरी |
| चयन प्रक्रिया | GATE स्कोर मेरिट → दस्तावेज सत्यापन → मेडिकल टेस्ट |
| वेतनमान | ₹40,000 – ₹1,40,000 प्रति माह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
AAI Junior Executive Bharti 2025 Details In Hindi
AAI के द्वारा Junior Executive के 976 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए कोई भी स्नातक पास छात्र आवेदन कर सकता है। यदि आप भी इस फॉर्म के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 28 अगस्त 2025 से 27 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कैसे करना है, क्या पात्रता होगी, चयन प्रक्रिया क्या है आदि सभी जानकारी हम आपको इस लेख में देंगे। इसके अलावा, यदि आप AAI Junior Executive Bharti 2025 Notification PDF Download करना चाहते हैं, तो इसका लिंक आपको नीचे Important लिंक के क्षेत्र में मिल जाएगा।
Read Also
- BSSC Laboratory Assistant 2025: 12वीं पास के लिए निकली प्रयोगशाला सहायक के लिए भर्ती, जानिए वेकन्सी की पूरी जानकारी
- SBI Clerk Bharti 2025: Notification Out for 6589 Posts – Eligibility, Selection Process, Salary & Apply Online
AAI Junior Executive Bharti 2025 Important Date
| कार्य | तारीख |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ करने की तिथि | 28 अगस्त 2025 |
| आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 27 सितंबर 2025 |
| आवेदन करने की अवधि | 28 अगस्त से 27 सितंबर |
AAI Junior Executive Post Details 2025
| पद का नाम | कुल पद संख्या |
|---|---|
| जूनियर एग्जीक्यूटिव आर्किटेक्चर | 11 |
| जूनियर एग्जीक्यूटिव इंजीनियरिंग सिविल | 199 |
| जूनियर एग्जीक्यूटिव इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल | 208 |
| जूनियर एग्जीक्यूटिव इलेक्ट्रॉनिक्स | 527 |
| जूनियर एग्जीक्यूटिव सूचना प्रौद्योगिकी | 31 |
AAI Junior Executive Form Fee 2025
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| जनरल / ओबीसी | ₹300 |
| एससी / एसटी | ₹0 |
| दिव्यांग (PwBD) | ₹0 |
| अप्रेंटिस | ₹0 |
| महिला उम्मीदवार | ₹0 |
AAI Junior Executive Age Limit 2025
| न्यूनतम उम्र | 18 वर्ष |
| अधिकतम उम्र | 27 वर्ष (27 सितंबर 2025 तक) |
| आयु में छूट | आरक्षण वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट |
Qualification Required For AAI Junior Executive
नोट – जो उम्मीदवार फॉर्म को भरना चाहते हैं वह Gate Exam 2023, 2024 या 2025 में क्वालीफाई किया होने चाहिए।
| सिविल इंजीनियरिंग | बी.टेक या बी.ई (सिविल क्षेत्र) |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | बी.टेक या बी.ई (इलेक्ट्रिकल क्षेत्र) |
| इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकॉम | बी.टेक या बी.ई (इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकॉम क्षेत्र) |
| सूचना प्रौद्योगिकी (IT) | बी.टेक या बी.ई (CS / IT / इलेक्ट्रॉनिक्स) या MCA |
| वास्तुकला | आर्किटेक्चर में स्नातक डिग्री |
AAI Junior Executive Salary Structure 2025
AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव के रूप में आपको 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत मासिक बेसिक वेतन ₹40,000 से शुरू होता है, जो अनुभव और सेवा के साथ बढ़ता है। इसके अलावा, आपको महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य भत्ते भी मिलते हैं, जिससे आपकी कुल इन-हैंड सैलरी लगभग ₹80,000 तक हो सकती है। यह वेतन संरचना आपको वित्तीय सुरक्षा और अच्छे लाभ प्रदान करती है, जो आपके पेशेवर जीवन को बेहतर बनाती है।
| मूल वेतन (Basic Pay) | ₹40,000 |
| महंगाई भत्ता (DA) | ₹12,000 |
| भत्ते (Perks @ 35%) | ₹14,000 |
| हाउस रेंट अलाउंस (HRA) | ₹6,000 |
| अन्य भत्ते और लाभ | ₹8,000 |
| कुल अनुमानित इन-हैंड | ₹80,000 |
नोट: यह अनुमानित इन-हैंड सैलरी है और वास्तविक राशि स्थान, व्यक्तिगत भत्तों और अन्य कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती है।
AAI Junior Executive Bharti 2025 Selection Process
जितने भी छात्र AAI Junior Executive Recruitment 2025 का फॉर्म भरेंगे, उनकी चयन प्रक्रिया तीन स्टेज में पूरी होगी। सबसे पहले उनका GATE स्कोर के अनुसार मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फिर दस्तावेज़ वेरिफिकेशन होगा और अंत में मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। विस्तार से जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं।
मेरिट लिस्ट (GATE स्कोर के आधार पर)
सबसे पहले आपकी GATE परीक्षा के स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यदि आपकी मेरिट लिस्ट में नाम आता है, तो आप अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे।
दस्तावेज़ सत्यापन
मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ लेकर दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इस चरण में आपके प्रस्तुत किए गए दस्तावेज़ों की पूरी तरह से जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपकी शैक्षिक योग्यता, पहचान और अन्य जरूरी प्रमाण सही हैं।
चिकित्सा परीक्षण
दस्तावेज़ सत्यापन के बाद, आपके स्वास्थ्य की जांच के लिए एक मेडिकल परीक्षण करवाया जाएगा। इस परीक्षण का मकसद यह है कि आप शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट हों और नौकरी की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए सक्षम हों।
AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव फार्म 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- Junior Executive 2025 से फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आपको Junior Executive Form Apply Link मिल जाएगा, इस पर आपको क्लिक करना है। डायरेक्ट लिंक हम आपको नीचे Important Link के क्षेत्र में दे देंगे।
- जैसे आप Apply Link पर क्लिक करेंगे, आपके सामने रजिस्ट्रेशन का पेज ओपन हो जाएगा।
- आपको अपनी सभी जानकारी देखकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसके द्वारा आपको लॉगिन करना है।
- लॉगिन करते ही आपके सामने Junior Executive Apply Form ओपन हो जाएगा, इसमें आपको अपनी सभी जानकारी भरनी है, दस्तावेज़ अपलोड करने हैं और अपनी श्रेणी अनुसार जो भी फीस लगे वह पेमेंट कर देनी है।
- पेमेंट करने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा, जिसका रिसिप्ट आपको डाउनलोड करके रख लेना है।
निष्कर्ष
वह सभी छात्र जो AAI Junior Executive Bharti 2025 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते थे और इसका फॉर्म भरना चाहते थे, उनके लिए यह लेख बहुत उपयोगी होगा। इस लेख में हमने आप सभी को इस भर्ती की पूरी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताई है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह लेख पसंद आया होगा। यदि पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।
IMPORTANT LINKS
| Direct Apply Link | Apply link Activated |
| AAI Junior Executive Bharti 2025 Notification | Download |
| Official Website | Visit |
| Join Whatsapp Channel | Join |
| Join Telegram Channel | Join |
FAQs – AAI Junior Executive Bharti 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2025 है।
एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?
पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में बी.टेक/बी.ई या एमसीए होना आवश्यक है, साथ ही उम्मीदवार ने गेट-2023, 2024 या 2025 क्वालिफाई किया हो।