Bihar aasha Bharti 2025 यदि आप बिहार की महिला हैं और बिहार में आशा कर्मी के पद पर नौकरी करना चाहती हैं, तो आप सभी के लिए सुपौल जिले में 343 पदों पर भर्ती निकाली गई है।यदि आप Bihar ASHA Bharti 2025 के तहत फॉर्म भरना चाहती हैं और फॉर्म की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़िए।हम आपको इस फॉर्म से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि इस फॉर्म के लिए कौन आवेदन कर सकता है और आवेदन कैसे करना है।
Table of Contents
Bihar aasha Bharti 2025 Overview Table
भर्ती का नाम | Bihar aasha Bharti 2025 |
भर्ती का स्थान | जिला स्वास्थ्य समिति, सुपौल |
कुल पद | ग्रामीण – 343 पदशहरी – 53 पद |
लाभार्थी | केवल महिलाएं (सुपौल जिले की निवासी) |
शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन (ब्लॉक या स्वास्थ्य समिति कार्यालय में जमा करें) |
आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
चयन प्रक्रिया | पात्रता और प्राथमिकता के आधार पर |
फॉर्म और नोटिफिकेशन | Important Links सेक्शन में उपलब्ध |
Bihar aasha Bharti 2025 Important Links
सूचना जाड़ी होगी? | 7 जून 2025 |
आवेदन सुरु होगी | 7 जून से |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जून |
नोट – आंचन कार्यालय के मुताबिक आवेदन तिथि में अंतर हो सकता हैं
Bihar aasha Bharti 2025 Details

बिहार में अलग-अलग जिलों में आशा दीदी की भर्ती आती रहती है। इसी क्रम में, अब सुपौल जिले में जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा आशा दीदी के ग्रामीण क्षेत्र में 343 पदों पर और शहरी क्षेत्र में 53 पदों पर भर्ती निकाली गई है।जो भी महिलाएं इस फॉर्म को भरना चाहती हैं, वे सभी अपने ब्लॉक में जाकर के फॉर्म को जमा कर सकती हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन नहीं लिया जा रहा है और Application Process शुरू भी हो चुका है। यदि आप आवेदन देना चाहती हैं, तो आपको फॉर्म को जमा करने के लिए अपने ब्लॉक जाना होगा।इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि यदि आप फॉर्म डाउनलोड करना चाहती हैं, तो फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक आपको नीचे इम्पोर्टेन्ट लिंक्स के क्षेत्र में मिल जाएगा।साथ ही, इस भर्ती की जो नोटिफिकेशन जारी की गई है, उसका डाउनलोड लिंक भी नीचे आपको मिल जाएगा, जहां से आप पूरी डिटेल में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।अब हम आपको Bihar ASHA Bharti 2025 से जुड़ी कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां बताने वाले हैं, इसे भी आप अवश्य पढ़िए।
इसे भी पढ़े
- WBCSSC Assistant Teacher Recruitment 2025: 35 हजार पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन कर सकता आवेदन
- Government Job Vacancy In Bihar 2025
Bihar aasha Worker Block Wise Post Details
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सुपौल जिले में बहुत सारे ब्लॉक हैं, और सभी ब्लॉक्स में यह भर्ती नहीं निकली है।किस ब्लॉक में कितनी भर्ती निकली है, इसकी लिस्ट भी नोटिफिकेशन में जारी की गई है, जो हम आपको नीचे दे रहे हैं।इस लिस्ट में आप देख सकते हैं कि आपके ब्लॉक में ASHA Worker के पदों पर भर्ती निकली है या नहीं निकली है।
प्रखंड का नाम | ग्रामीण आशा पद | शहरी आशा पद |
---|---|---|
बसंतपुर | 40 | 13 |
छातापुर | 32 | — |
किशनपुर | 28 | — |
मरौना | 38 | — |
निर्मली | 7 | 12 |
पिपरा | 20 | — |
प्रतापगंज | 18 | — |
रघोपुर | 35 | — |
सरायगढ़ भपटियाही | 33 | — |
सुपौल सदर | 69 | 28 |
त्रिवेणीगंज | 23 | — |
कुल योग | 343 | 53 |
Bihar Supaul aasha Bharti Form Apply Fee 2025
बहुत सारी महिलाएं हैं जो जानना चाहती हैं कि यदि हम बिहार में आशा भर्ती का फॉर्म भरेंगे, तो उसमें कितना आवेदन शुल्क लगेगा।यदि आपका भी यही सवाल है, तो आपको बता दूं कि इस फॉर्म को भरने में किसी भी महिला को कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।यह फॉर्म बिल्कुल निःशुल्क होता है।
बिहार आशा फॉर्म भरने की शर्ते
बिहार की जो भी महिलाएं आशा भर्ती के फॉर्म को भरना चाहती हैं, उन सभी को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी की गई कुछ शर्तों का अनुपालन करना होगा। उसके बाद ही वे सभी इस फॉर्म को भर सकेंगी।यदि आप भी इस Form की क्राइटेरिया को फॉलो करती हैं, तभी आप इस फॉर्म को भर सकती हैं। अन्यथा, बिना शर्तों को माने यदि आप इस फॉर्म को भर देती हैं, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।क्या हैं वे शर्तें जो आपको इस फॉर्म को भरने से पहले पता होनी चाहिए, वे नीचे दी गई हैं। इसे अवश्य पढ़े।
Bihar aasha Vacancy 2025 Educational Qualification
- जो भी महिलाएं इस फॉर्म को भरना चाहती हैं, उन महिलाओं ने कम से कम किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास किया हो।
आशा भर्ती के लिए उम्र
- न्यूनतम उम्र – 18 साल,
- अधिकतम उम्र – 25 साल होनी चाहिए।
अन्य शर्ते
- आवेदन करने वाली महिलाएं शादीशुदा होनी चाहिए। जो महिलाएं शादीशुदा नहीं हैं, वे इस Form को नहीं भर सकती हैं।
- यदि आपके ब्लॉक में यह भर्ती निकली है, तभी आप इस Form को भर सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि किसी दूसरे ब्लॉक की भर्ती का फॉर्म भर दें, तो आपको बता दूं कि आप वह फॉर्म नहीं भर सकते हैं।
- जो भी महिला इस Form को भर रही है, उसके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी नहीं कर रहा होना चाहिए। यदि कोई सदस्य नौकरी कर रहा है, तो उनका फॉर्म भी रिजेक्ट हो जाएगा।
- जो महिला पति से दूर रहती हो, विधवा हो या तलाकशुदा हो, तो उन महिलाओं को इस भर्ती के तहत प्राथमिकता दी जाएगी। यानी यदि वे महिलाएं इस फॉर्म को भरती हैं, तो सबसे पहले उनका चयन किया जाएगा।
Bihar aasha Bharti Form Apply Process 2025
- यदि आप सुपौल जिले की महिला हैं और इस भर्ती के तहत ऑनलाइन एप्लीकेशन करना चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा, जिसका लिंक आपको नीचे इम्पोर्टेन्ट लिंक्स के क्षेत्र में मिल जाएगा।
- जैसे ही आप नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके ओपन करेंगी, तो उसमें आपको आशा भर्ती का फॉर्म मिल जाएगा और फॉर्म से जुड़ी सभी जानकारी भी प्राप्त हो जाएगी।
- आपको इस Notification में से Form को निकालकर प्रिंट करवा लेना है। आप किसी साइबर कैफ में जाकर प्रिंट करवा सकती हैं।
- Form प्रिंट होने के बाद आपको इस Form को भरना है और इसके साथ ही अपने दस्तावेज़ अटैच कर देने हैं।
- अब आपको अपने ब्लॉक में जाना है और वहां पर भरे हुए फॉर्म और अपने सभी दस्तावेज़ जमा कर देने हैं। यदि आपका फॉर्म ब्लॉक में स्वीकार नहीं किया जा रहा है, जबकि आपके ब्लॉक में आवेदन प्रारंभ है, तो आपको Form जिला स्वास्थ्य समिति, सदर अस्पताल परिसर, सुपौल में जाकर जमा करने होंगे।
निष्कर्ष
यदि आपने इस लेख को अंत तक पढ़ा है, तो आपने जाना होगा कि इस लेख में हमने आपको सुपौल जिले में निकली Bihar aasha Bharti 2025 की पूरी जानकारी दी है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी के लिए यह लेख बहुत उपयोगी रहा होगा।यदि आपको यह लेख ज़रा भी Useful लगा है, तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिए ताकि उन्हें भी इस फॉर्म की जानकारी मिले और वे भी फॉर्म को भरकर आशा वर्कर के पद पर नौकरी कर सकें।धन्यवाद।
Important Links
Apply Direct | जिला स्वास्थ्य समिति, सदर अस्पताल परिसर, सुपौल |
Bihar aasha Bharti 2025 Notification PDF | Download |
Official Website | Visit |
Join Whatsapp Channel | Join |
Join Telegram Channel | Join |
FAQs – Bihar aasha Bharti 2025
बिहार आशा भर्ती 2025 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
वे सभी महिलाएं जो सुपौल जिले की निवासी हैं और जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त Board से 10वीं पास की है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।
क्या इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है?
नहीं, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं है। सभी आवेदनों को ऑफलाइन मोड में, संबंधित ब्लॉक कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।