New Update – बिहार होम गार्ड एडमिट कार्ड जाड़ी कर दिया गया हैं, आप निचे Important Link के सेक्शन से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक पर जा सकते हैं।
Bihar Home Guard Admit Card 2025: दोस्तों, बहुत सारे छात्रों द्वारा बिहार होमगार्ड के फॉर्म के लिए आवेदन किया गया था, जिसका एडमिट कार्ड 23 अप्रैल को जारी होने वाला था। यह सूचना कई सारे Newspapers के माध्यम से बताई गई थी, लेकिन officially 23 अप्रैल को Admit Card जारी होगा — इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी।
ऐसे में कई सारे छात्र अपने Admit Card का इंतज़ार कर रहे थे और Bihar Home Guard Admit Card 2025 Download करने का लिंक खोज रहे थे। लेकिन आपको बता दें कि 23 अप्रैल को Bihar Home Guard का Admit Card जारी नहीं किया गया है।
हालांकि, कई sources से यह पता चल रहा है कि Admit Card 24 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। यदि आप इस खबर को विस्तार से समझना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि अपना Admit Card कैसे download करना है, तो इस लेख को अंत तक पढ़िए।
Table of Contents
Bihar Home Guard 2025 Admit Card OverView Details
भर्ती का नाम | Bihar Home Guard Recruitment 2025 |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 27 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 16 अप्रैल 2025 |
Admit Card जारी होने की तारीख | 24 अप्रैल 2025 |
Physical Exam तारीख | 30 अप्रैल 2025 (संभावित) |
पदों की संख्या | 15000 |
पात्रता | 10वीं पास |
चयन प्रक्रिया | शारीरिक परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
Bihar Home Guard Admit Card 2025 Kab Aayega?
जितने भी Bihar Home Guard के आवेदक थे, वह सभी Admit Card का इंतजार 23 अप्रैल को कर रहे थे, लेकिन 23 अप्रैल को Admit Card जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि एक notice वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि एडमिट कार्ड 24 अप्रैल को जारी हो सकती है और आपका Physical Exam 30 तारीख को हो सकता है। लेकिन यह notice फर्जी भी हो सकती है, इसलिए आपको बस एक दिन का इंतजार करना है, यानी 24 अप्रैल का इंतजार करना है। यदि आपका Admit Card 24 को आ जाता है, तो हम आपको नीचे Important Links के क्षेत्र में डायरेक्ट Admit Card Download करने की लिंक दे देंगे, जहां पर क्लिक करके आप तुरंत अपना Admit Card डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar Home Guard Admit Card Download Kaise Karen
- आवेदन करने के लिए आपको Bihar Police के आधिकारिक website पर जाना होगा।
- Website का लिंक हम आपको नीचे Important Links के क्षेत्र में दे देंगे, वहां से आप एक क्लिक में website पर पहुंच जाएंगे।
- Website पर आपको Bihar Home Guard Admit Card Download करने का लिंक मिलेगा, यह लिंक हम आपको डायरेक्ट भी Important Links के क्षेत्र में दे देंगे।
- आपको अपनी जानकारी देनी होगी, जैसे कि User ID और Password, जो आपने आवेदन करते समय बनाया था। यह आपके पास होगा।
- जैसे ही आप जानकारी देंगे, आपका Admit Card आपके सामने आ जाएगा। Admit Card को आपको डाउनलोड कर लेना है और Cyber Cafe में जाकर प्रिंट करवा लेना है।
Bihar Home Guard Important Date
- आवेदन शुरू होने की तिथि – 27 मार्च 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि – 16 अप्रैल 2025
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि – 16 अप्रैल 2025
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – 24 अप्रैल (संभावित)
- शारीरिक परीक्षा (PET/PST) की तिथि – जल्द घोषित होगी
Bihar Home Gaurd Exam Kaise Hota Hai?
जब आपका नाम शारीरिक परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची में आ जाता है, तो आपको एक निर्धारित तारीख और स्थान पर बुलाया जाता है। वहां पहुंचने के बाद निम्नलिखित प्रक्रिया होती है:
1. सबसे पहले दस्तावेज़ जांच होती है:
आपके सभी जरूरी दस्तावेज जैसे –
- एडमिट कार्ड,
- पहचान पत्र (ID Proof),
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
इनकी जांच की जाती है। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर ही आप आगे बढ़ सकते हैं।
2. फिर शारीरिक मानक परीक्षण (PST) होता है:
इसमें आपके शारीरिक माप लिए जाते हैं जैसे कि:
- ऊंचाई मापी जाती है।
- छाती का मापन (केवल पुरुषों के लिए) किया जाता है।
- महिला उम्मीदवारों के लिए छाती की माप नहीं होती।
यदि आप तय मानकों पर खरे उतरते हैं तभी आप अगले चरण में यानी PET टेस्ट में भाग ले सकते हैं।
3. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होती है:
इसमें तीन तरह की गतिविधियाँ करवाई जाती हैं और हर एक्टिविटी के लिए अलग-अलग अंक (5-5 मार्क्स) दिए जाते हैं। ये टेस्ट इस तरह से होते हैं:
i. लंबी कूद (Long Jump):
आपको तय दूरी तक लंबी कूद करनी होती है। कूद की लंबाई के अनुसार आपको अंक दिए जाते हैं।
ii. ऊँची कूद (High Jump):
आपको तय ऊँचाई से ऊपर कूदना होता है। ऊँचाई पार करने की योग्यता के अनुसार अंक दिए जाते हैं।
iii. गोला फेंक (Shot Put):
आपको एक लोहे का गोला एक निश्चित दूरी तक फेंकना होता है। दूरी के हिसाब से नंबर मिलते हैं।
4. PET में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट बनती है:
इन तीनों टेस्ट में प्राप्त कुल अंक (15 में से) के आधार पर आपका स्कोर तय होता है और आगे की मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाता है।
निष्कर्ष
दोस्तों, जितने भी लोग Bihar Home Guard Admit Card 2025 का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह लेख बहुत उपयोगी था। इस लेख में हमने आपको बताया कि आपका Admit Card कब जारी किया जाएगा और किस तरह से आप अपने Admit Card को डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, हमने आपको Exam से जुड़ी और भी जानकारी दी है। मुझे उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि पसंद आया है, तो इसे अपने और भी दोस्तों के साथ share करें।
Important Link
Bihar Home Guard Admit Card Link | Download Admit Card (Active ) |
Official Website | Visit |
FAQs – Bihar Home Guard Admit Card 2025
Bihar Home Guard Admit Card 2025 कब जारी होगा?
Admit Card 24 अप्रैल 2025 को जारी होने की संभावना है, हालांकि इसकी पुष्टि official sources से की जाएगी।