Bihar Jeevika Salary 2025: In hand Salary And Job Profile details in Hindi

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now

Bihar Jeevika Salary 2025: भारत के कई ऐसे छात्र हैं, जो जीविका में नौकरी करना चाहते हैं, और इसीलिए Jeevika Bharti 2025 का फॉर्म भरने वाले हैं। आपको पता होगा कि इस फॉर्म के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसकी जानकारी हमने आपको Jeevika Bharti 2025 के ब्लॉग में पहले ही दे दी है। इस लेख में हम आपको Bihar Jeevika Salary 2025 की पूरी जानकारी बताएंगे—किस पद के लिए आपकी सैलरी क्या होगी, कितना सैलरी में इंक्रीमेंट होगा और हर महीने आपको कितना भुगतान दिया जाएगा। यह सभी जानकारी हम आपको इस लेख में बताएंगे ताकि आपको Bihar Jeevika Salary 2025 की पूरी जानकारी हो सके।

Bihar Jeevika Salary 2025 Various Post Details

बिहार जीविका भर्ती 2025 के तहत Block Project Manager, Livelihood Specialist, Area Coordinator, Community Coordinator, Accountant, Office Assistant और Block IT Executive के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यदि आपने भी इन पदों में से किसी के लिए आवेदन किया हुआ है या आवेदन करने वाले हैं और इसीलिए सैलरी जानना चाहते हैं, तो हम आपको इस लेख में एक-एक करके सभी पदों के लिए कितनी सैलरी होगी, कितना भत्ता मिलेगा, क्या कार्य करने होंगे — यह सभी जानकारी बताएंगे। इसके अलावा यदि आप बिहार जीविका सिलेबस 2025 की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसकी जानकारी हम आपको पहले ही दे चुके हैं, जिसका लिंक आपको नीचे Important Links के क्षेत्र में मिल जाएगा।

Read Also

Bihar Jeevika Basic Salary 2025

पद का नाम प्रारंभिक वेतन ₹ में
प्रखंड परियोजना प्रबंधक₹36,101
आजीविका विशेषज्ञ₹32,458
क्षेत्र समन्वयक₹22,662
लेखापाल (जिला / प्रखंड स्तर)₹22,662
आईटी कार्यपालक – प्रखंड स्तर₹22,662
सामुदायिक समन्वयक₹15,990
कार्यालय सहायक – जिला / प्रखंड₹15,990

Bihar Jeevika In Hand Salary Structure 2025

ध्यान दें – हम जो आपको सैलेरी स्ट्रक्चर के बारे में बता रहे हैं उसे हमने विभिन्न स्त्रोतों, पुराने नोटिफिकेशन और उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया है। इसमें जो भी जानकारी दी गई है, वह अभी तक आधिकारिक रूप से पूरी तरह पुष्टि नहीं की गई है। चूंकि Bihar Jeevika द्वारा मैनेजर पद की सटीक सैलरी 2025 के लिए घोषित नहीं की गई है, इसलिए इसमें बदलाव की संभावना हमेशा बनी रहती है।
आपसे निवेदन है कि कोई भी अंतिम निर्णय लेने से पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिफिकेशन से जानकारी की पुष्टि जरूर कर लें।

Jeevika Block Project Manager Salary Structure 2025

बेसिक सैलरी₹36,100 प्रति माह
HRA (20% अनुमानित)₹7,200
प्रोजेक्ट अलाउंस₹3,000 (प्रोजेक्ट आधारित)
परफॉर्मेंस इंसेंटिव₹4,000 तक (सालाना औसत में)
शिक्षा भत्ता (2 बच्चों तक)₹1,000 प्रति माह
अन्य भत्ते₹1,500 लगभग
कुल ग्रॉस सैलरी₹52,800 लगभग
EPF कटौती (12%)₹4,332 लगभग
अन्य कटौती (PT आदि)₹500 – ₹700 लगभग
✅ In-hand Salary₹47,800 लगभग प्रति माह

Jeevika Livelihood Specialist Salary Structure 2025

बेसिक सैलरी₹32,450 प्रति माह
HRA (20% अनुमानित)₹6,400
अन्य अलाउंसेज₹2,000 – ₹3,000 लगभग
कुल ग्रॉस सैलरी₹40,000 – ₹42,000 लगभग
EPF (12% बेसिक पर)₹3,894 कटौती
अन्य कटौतियाँ₹500 – ₹700 (PT + अन्य)
✅ In-hand Salary (नेट वेतन)₹35,500 – ₹36,000 लगभग प्रति माह

Jeevika Area Coordinator Salary Structure 2025

बेसिक सैलरी₹22,660 प्रति माह
HRA (20% अनुमानित)₹4,500 लगभग
अन्य भत्ते₹1,500 – ₹2,000 लगभग
कुल ग्रॉस सैलरी₹28,500 – ₹29,000 लगभग
EPF (12% बेसिक पर)₹2,719 कटौती
अन्य कटौतियाँ₹300 – ₹500 (PT + अन्य)
✅ In-hand Salary (नेट वेतन)₹25,300 – ₹26,000 लगभग प्रति माह

Jeevika Community Coordinator Salary 2025

बेसिक सैलरी₹15,990 प्रति माह
HRA (20% अनुमानित)₹3,200 लगभग
अन्य भत्ते₹1,000 – ₹1,500 लगभग
कुल ग्रॉस सैलरी₹20,000 – ₹20,500 लगभग
EPF (12% बेसिक पर)₹1,919 कटौती
अन्य कटौतियाँ₹300 – ₹400 (PT + अन्य)
In-hand Salary (नेट वेतन)₹17,800 – ₹18,200 लगभग प्रति माह

Jeevika Office Assistant Salary 2025

बेसिक सैलरी₹15,990 प्रति माह
HRA (20% अनुमानित)₹3,200 लगभग
अन्य भत्ते₹1,000 लगभग
कुल ग्रॉस सैलरी₹20,000 – ₹20,500 लगभग
EPF (12% बेसिक पर)₹1,919 कटौती
अन्य कटौतियाँ₹300 – ₹400 लगभग
In-hand Salary (नेट वेतन)₹17,700 – ₹18,200 लगभग प्रति माह

Bihar Jeevika Block IT Executive Salary 2025

बेसिक सैलरी₹22,660 प्रति माह
HRA (20% अनुमानित)₹4,500 लगभग
अन्य भत्ते₹1,500 लगभग
कुल ग्रॉस सैलरी₹28,500 – ₹29,000 लगभग
EPF (12% बेसिक पर)₹2,719 कटौती
अन्य कटौतियाँ₹300 – ₹500 लगभग
✅ In-hand Salary (नेट वेतन)₹25,300 – ₹26,000 लगभग प्रति माह

Bihar Jeevika Accountant Salary 2025

बेसिक पे₹22,662
DA (महंगाई भत्ता)₹0*
HRA (रेंट अलाउंस)₹0*
अन्य भत्ते
ग्रॉस सैलरी₹22,662
नेट इन-हैंड सैलरी₹21,200 – ₹24,800 (लगभग)

बिहार जीविका सैलरी रूल्स 2025

1. बेसिक पे

  • हर पद के लिए फिक्स्ड मासिक बेसिक वेतन तय है
  • पूरे बिहार में एक ही पद के लिए सैलरी समान रहती है (रूरल/अर्बन लोकेशन पर फर्क नहीं)
  • उदाहरण: Community Coordinator – ₹15,990, BPM – ₹36,101

2. कॉन्ट्रैक्ट बेसिस जॉब

  • सभी पद कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त होते हैं, यह स्थायी सरकारी नौकरी नहीं
  • कॉन्ट्रैक्ट अवधि आमतौर पर 1 साल की होती है, जिसे परफॉर्मेंस के आधार पर बढ़ाया जाता है
  • कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर सैलरी और पद की पुनः समीक्षा हो सकती है

3. इंक्रीमेंट रूल

  • हर साल बेसिक वेतन में लगभग 5% वृद्धि होती है
  • वृद्धि परफॉर्मेंस और वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (Annual Performance Appraisal) पर निर्भर

4. इंसेंटिव और बोनस

  • परफॉर्मेंस इंसेंटिव: सालाना बेसिक का 30% तक
  • यह बोनस साल में एक बार मिलता है और प्रोजेक्ट टारगेट व परफॉर्मेंस पर आधारित होता है

5. भत्ते

  • बच्चों की शिक्षा भत्ता (अधिकतम 2 बच्चों के लिए)
  • स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा (कर्मचारी और परिवार सहित)
  • लैपटॉप मेंटेनेंस/लर्निंग अलाउंस (कुछ पदों पर)
  • ट्रैवल/कम्युनिकेशन अलाउंस (फील्ड पोस्ट पर)

6. कटौतियां (Deductions)

  • EPF: बेसिक का 12%
  • प्रोफेशनल टैक्स: राज्य नियमों के अनुसार
  • इंश्योरेंस प्रीमियम: अगर पॉलिसी ली गई है तो उसकी कटौती

7. सैलरी पेमेंट रूल

  • हर महीने की अंतिम तिथि तक वेतन ट्रांसफर
  • सैलरी डायरेक्ट बैंक अकाउंट में NEFT/RTGS से भेजी जाती है
  • पे-स्लिप (Pay Slip) हर महीने ऑनलाइन/ऑफलाइन उपलब्ध कराई जाती है

8. स्पेशल केस

  • Young Professionals और हाई-क्वालिफाइड उम्मीदवारों की सैलरी अलग फिक्स की जा सकती है (₹57,500 तक)
  • सैलरी में कोई DA (महंगाई भत्ता) या HRA (हाउस रेंट अलाउंस) अलग से नहीं दिया जाता, जब तक कि पद विशेष के लिए तय न हो

Bihar Jeevika Job Profile 2025

पद का नाम जॉब प्रोफाइल (आप क्या काम करेंगे)
Block Project Manager (BPM)आपको पूरे ब्लॉक में जीविका की सभी गतिविधियों को संभालना होगा। एरिया कोऑर्डिनेटर जैसे स्टाफ को गाइड करना, योजनाएं लागू करवाना और रिपोर्ट बनवाना आपकी ज़िम्मेदारी होगी।
Livelihood Specialistआप यह तय करेंगे कि गाँव के लोग कैसे कमाई बढ़ा सकते हैं। खेती, डेयरी, मुर्गी पालन जैसे क्षेत्रों में ट्रेनिंग देंगे और मार्केट से जोड़ने में मदद करेंगे।
Area Coordinatorआपको कुछ पंचायतों की जिम्मेदारी मिलेगी। SHG ग्रुप बनने में मदद करनी होगी, महिलाओं की ट्रेनिंग करवानी होगी और ज़रूरत पर समस्याओं का समाधान भी करना होगा।
Accountant (Block/District)आपको पैसे का हिसाब-किताब देखना होगा – जैसे कैश बुक, खर्चों की एंट्री, रिपोर्ट बनाना, और ये सब डिजिटल रूप से अपडेट रखना पड़ेगा।
Block IT Executiveआपका काम कंप्यूटर और नेटवर्क संभालना होगा। डाटा एंट्री, मोबाइल ऐप की परेशानी सुलझाना, और MIS रिपोर्ट बनाना आपकी ज़िम्मेदारी होगी।
Community Coordinator (CC)आपको गाँव की महिलाओं के साथ मिलकर Self Help Groups (SHG) बनवाने हैं। उनकी मीटिंग करवाना, सेविंग/लोन में मदद करना और आजीविका योजनाएं लागू करना होगा।
Office Assistantआपको ऑफिस का काम संभालना होगा – जैसे डाटा एंट्री करना, फाइल संभालना, रिपोर्ट बनाना और टीम के साथ तालमेल बनाए रखना।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आप सभी को Bihar Jeevika Salary 2025 और Job Profile की सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताई है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी के लिए यह लेख एक बहुत उपयोगी रहा होगा। यदि आप सभी को यह लेख उपयोगी लगा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करिए। धन्यवाद।

Bihar Jeevika Form 2025 DetailsCheck Details
Jeevika Syllabus Read
Official WebsiteVisit
Join Whatsapp ChannelJoin
Join Telegram ChannelJoin

FAQs – Bihar Jeevika Salary 2025

बिहार जीविका में अकाउंटेंट की सैलरी कितनी होती है?

बिहार जीविका में अकाउंटेंट की शुरुआती सैलरी ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह के बीच होती है, अनुभव और लोकेशन के अनुसार इसमें अंतर हो सकता है।

क्या बिहार जीविका में सैलरी के अलावा अन्य भत्ते भी मिलते हैं?

हां, कई पदों पर बेसिक सैलरी के साथ-साथ अन्य लाभ जैसे टीए/डीए (यात्रा भत्ता), मोबाइल खर्च और इंसेटिव भी दिए जाते हैं, जो अलग-अलग पद के अनुसार निर्धारित होते हैं।

You are currently viewing Bihar Jeevika Salary 2025: In hand Salary And Job Profile details in Hindi