Bihar Karyalay Parichari Bharti 2025: 10वीं पास के लिए 3727 पदों पर परिचारी भर्ती, जानिए पूरी जानकारी

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now

Bihar Karyalay Parichari Bharti 2025: दोस्तों, यदि आप भारत में रहते हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आप सभी के लिए बिहार के अंदर कार्यालय परिचारी के 3727 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त 2025 से शुरू होने वाला है। यदि आप लोग दसवीं पास हैं, तो Bihar Karyalay Parichari Bharti 2025 का फॉर्म आप सभी भर सकते हैं। इस फॉर्म की पूरी जानकारी हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं, ताकि आप बिना किसी समस्या के इस फॉर्म को भर सकें और परिचारी की नौकरी कर सकें। इसीलिए लेख को अंत तक पढ़िए।

Bihar Karyalay Parichari Bharti 2025: Overview Table

भर्ती का नामBihar Karyalay Parichari Bharti 2025
कुल पदों की संख्या3727 पद
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि25 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि नई 16 अक्टूबर 2025
योग्यतान्यूनतम 10वीं पास
आयु सीमा18 से 37 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट)
आवेदन शुल्कसामान्य/ओबीसी: ₹540, एससी/एसटी/महिला: ₹135
भर्ती स्थानबिहार

Bihar Karyalay Parichari Bharti 2025 Details

बिहार एसएससी के द्वारा 4 अगस्त 2025 को बिहार कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन रिलीज किया गया, जिसकी पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि फॉर्म के लिए आवेदन 25 अगस्त 2025 से 26 सितंबर 2025 तक चलेगा। जो भी छात्र 10वीं पास हैं, वे सभी बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कार्यालय परिचारी फॉर्म 2025 को भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए क्या उम्र सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथि इत्यादि हैं — यह सभी जानकारी हम आपको इस लेख में बताएंगे। इसके साथ ही यदि आप आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ना चाहते हैं, तो उसका लिंक आपको नीचे Important Links के क्षेत्र में दे दिया गया है।

Bihar Karyalay Parichari Vacancy 2025

यदि आप बिहार कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 के लिए फॉर्म भर रहे हैं, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि इस भर्ती के अंतर्गत 3727 पदों पर बिहार सरकार के 53 विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा। ये सभी 53 विभाग कौन-कौन से हैं, इसकी विस्तृत जानकारी आप Official Notification में देख सकते हैं।

Karyalay Parichari Post 3727

Bihar Karyalay Parichari Form Apply Important Date 2025

अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो जान लीजिए कि इसका विज्ञापन 4 अगस्त 2025 को जारी हुआ है, आवेदन की शुरुआत 25 अगस्त से होगी और अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 है, जबकि शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2025 रखी गई है, इसलिए हम सभी को समय पर फॉर्म भरना और भुगतान करना जरूरी है।

विज्ञापन जारी होने की तिथि04 अगस्त 2025
बिहार परिचारी ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि25 अगस्त 2025
आवेदन भरने की अंतिम तिथि26 सितंबर 2025
शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि24 सितंबर 2025

बिहार कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

अगर आप बिहार कार्यालय परिचारी की नौकरी करना चाहते हैं और इसीलिए इसका फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आपकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। यदि आप भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास हैं या इसके समकक्ष पढ़ाई की है, तो आप सभी बिहार कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 का फॉर्म भर सकते हैं।

Read Also

Bihar Karyalay Parichari Age Limit Category Wise 2025

अगर आप इस भर्ती में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो उम्र सीमा का ध्यान रखना जरूरी है। हम आपको बता दें कि उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी और आपकी न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिएअगर आप सामान्य वर्ग से पुरुष हैं, तो आपकी अधिकतम उम्र 37 साल होनी चाहिए, जबकि महिलाओं को 3 साल की अतिरिक्त छूट दी गई है। ओबीसी और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी अधिकतम उम्र 40 साल तक मान्य है। वहीं, अगर आप SC/ST वर्ग से आते हैं, तो आपको 42 साल तक की छूट मिलती है। दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त 10 साल की छूट मिलती है। आप नीचे दिए गए टेबल में भी अपनी वर्ग के अनुसार अधिकतम उम्र देख सकते हैं।

उम्र की गणना की तिथि01 अगस्त 2025
न्यूनतम उम्र सीमा18 वर्ष
सामान्य (पुरुष)अधिकतम 37 वर्ष
सामान्य (महिला)अधिकतम 40 वर्ष
ओबीसी / ईबीसी (सभी वर्ग)अधिकतम 40 वर्ष
SC / ST (सभी वर्ग)अधिकतम 42 वर्ष
दिव्यांग उम्मीदवारऊपर दी गई सीमा + 10 वर्ष की छूट

Bihar Karyalay Parichari Exam Form Fee 2025

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको परिचारी फॉर्म आवेदन शुल्क के बारे में जानकारी होनी चाहिए। हर श्रेणी के लिए शुल्क अलग-अलग तय किया गया है, इसलिए हमें अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगासामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए शुल्क ₹540 है, जबकि बिहार की महिला उम्मीदवारों, SC/ST वर्ग और दिव्यांगों के लिए ₹135 ही देना होगा। अगर आप बिहार से बाहर के उम्मीदवार हैं, तो चाहे किसी भी श्रेणी से हों, आपको ₹540 शुल्क देना होगा। नीचे दी गई टेबल में आपके लिए आवेदन शुल्क से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सरल भाषा में दी गई है

सामान्य / पिछड़ा / अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष)₹540
अनुसूचित जाति / जनजाति (केवल बिहार निवासी)₹135
सभी वर्ग की महिलाएं (केवल बिहार निवासी)₹135
सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवार₹135
बिहार से बाहर के सभी उम्मीदवार (पुरुष / महिला)₹540

बीएसएससी परिचारी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज 2025

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मैट्रिक की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र / क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र / EWS प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • स्वतंत्रता सेनानी परिवार का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • सरकारी कर्मचारी या भूतपूर्व सैनिक होने का प्रमाण पत्र (यदि आयु छूट ले रहे हों)

BSSC Office Attendant Selection Process 2025

चरणक्या होगा
1. प्रारंभिक परीक्षाअगर आवेदन 40,000 से कम होते हैं, तो सीधा मुख्य परीक्षा कराई जाएगी और प्रारंभिक परीक्षा नहीं होगी।अगर आवेदन 40,000 या उससे अधिक होते हैं, तो पहले 100 प्रश्नों की प्रारंभिक (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा ली जाएगी। इसमें से पदों की संख्या के 5 गुना उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाएंगे।
2. मुख्य परीक्षाप्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। अगर प्रारंभिक परीक्षा नहीं होती, तो सभी योग्य उम्मीदवार सीधे मुख्य परीक्षा देंगे।
3. दस्तावेज़ जांचमुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। दस्तावेज़ सही पाए जाने पर ही अंतिम चयन होगा।

Bihar Karyalay Parichari Exam Pattern 2025

इस Bihar Karyalay Parichari Exam को पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव टाइप रखा गया है, यानी हर सवाल के साथ चार ऑप्शन मिलेंगे और आपको उनमें से एक सही जवाब चुनना होगा। टोटल 100 सवाल पूछे जाएंगे, और हर सही जवाब पर 4 नंबर मिलेंगे, लेकिन अगर आपसे कोई जवाब गलत हो जाता है तो 1 नंबर कट जाएगा (नेगेटिव मार्किंग है)। परीक्षा के लिए 2 घंटे का टाइम मिलेगा, और अगर कोई दिव्यांग कैंडिडेट है तो उसे 20 मिनट एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा।

परीक्षा का प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
कुल प्रश्न100
कुल अंक400
सही उत्तर पर अंक4 अंक मिलेंगे
गलत उत्तर पर कटौती1 अंक काटा जाएगा
परीक्षा की अवधि2 घंटे
विशेष वर्ग (दिव्यांग) को समय20 मिनट अतिरिक्त

बिहार कार्यालय परिचारी भर्ती परीक्षा 2025 में किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्न कितने अंक के होंगे?

विषय का नामप्रश्नों की संख्याअंक
गणित (सामान्य)30 प्रश्न120 अंक
सामान्य अध्ययन40 प्रश्न160 अंक
हिंदी भाषा30 प्रश्न120 अंक
कुल100 प्रश्न400 अंक

Bihar Karyalay Parichari Syllabus 2025

1. सामान्य अंकगणित

  • लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), महत्तम समापवर्तक (HCF)
  • वास्तविक संख्या, परिमेय संख्या, अपरिमेय संख्या
  • पूर्णांक संख्याएं
  • वर्गमूल, घनमूल
  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि
  • बट्टा, विक्रय
  • साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज
  • समय एवं कार्य
  • सममिति एवं प्रतिलोम सम्बन्धी प्रश्न

2. सामान्य ज्ञान

  • संसाधन एवं उनके प्रकार, वन एवं वन्य जीव संसाधन, जल संसाधन
  • कृषि एवं फसलें, खनिज एवं ऊर्जा संसाधन
  • विभिन्न उद्योग, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, मानवाधिकार अध्ययन
  • संविधान, भारत की संघीय व्यवस्था, केन्द्र–राज्य संबंध
  • भारत की भाषा, लोकसभा एवं विविधताएं
  • भारत की सामाजिक और धार्मिक विविधता, राजनीतिक दल
  • मुद्रा और साख, वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था
  • व्यापार और मुद्राीकरण, अर्थव्यवस्था और आयोजन
  • भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल
  • स्वतंत्रता आंदोलन, पंचायती राज, राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार का योगदान
  • भारत में राष्ट्रवाद, समाजवाद एवं साम्यवाद
  • प्रकारकरण तथा अप्रत्यक्ष, मानव तंत्र तथा गैसशील संसाधन
  • विद्युत, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव, ऊर्जा के स्रोत
  • रासायनिक अभिक्रियाएं एवं संयोगकरण, अम्ल, क्षार एवं लवण
  • धातु एवं अधातु, कार्बन एवं उसके यौगिक
  • तत्वों का आवर्त, जैव प्रक्रियाएं, जीव एवं प्रजनन
  • आनुवंशिकता एवं जैव विकास
  • हमारा पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
  • समसामयिक घटनाएं

3. सामान्य हिन्दी

  • संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, विशेषण, क्रियाविशेषण
  • पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द
  • कारक, मुहावरे, काल, संधि, समास
  • लोकोक्तियां, एक शब्द के लिए अनेक शब्द
  • शब्द–शुद्धि, वाक्य शुद्धि
  • तत्सम-तद्भव शब्द, उपसर्ग, प्रत्यय, वाक्यांश
  • 10वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक के गद्य खंड एवं काव्य खंड के अंश, रचनाकार पर आधारित प्रश्न

Bihar Karyalay Parichari Bharti 2025 Qualifying Marks (Cut Off )

वर्ग न्यूनतम आवश्यक अंक
अनारक्षित वर्ग40 प्रतिशत
पिछड़ा वर्ग (BC)36.5 प्रतिशत
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)34 प्रतिशत
अनुसूचित जाति / जनजाति32 प्रतिशत
महिलाएं (सभी वर्ग)32 प्रतिशत
दिव्यांग (सभी वर्ग)32 प्रतिशत

Bihar Karyalay Parichari Salary 2025

यदि आप बिहार कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 परीक्षा का फॉर्म भर रहे हैं, तो आपकी हर महीने कितनी सैलरी होगी, इसकी जानकारी भी आधिकारिक सूचना में दी गई है। इसके हिसाब से आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग Level-1 की salary आपको मिलेगी, जिसका basic pay ₹18,000 से ₹53,000 होता है। यानी आपको बेसिक पे शुरुआती में ₹18,000 मिलेगा। इसके साथ ही आपको बिहार सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले सभी भत्ते दिए जाएंगे, जैसे कि DA, HRA इत्यादि।

स्ट्रक्टर सैलरी
पे लेवल लेवल – 1
पे स्केल ₹18,000 – ₹56,900
शुरुआती बेसिक सैलरी₹18,000 प्रति माह
मंहगाई भत्ता (DA)₹5,400 (30% अनुमानित)
HRA (मकान किराया भत्ता)₹1,440 (8% अनुमानित)
अन्य भत्ते (यदि लागू हों)₹500 – ₹1,000 (यात्रा/मेडिकल आदि)
कुल प्रारंभिक सैलरी₹25,000 – ₹26,500 (लगभग)
कटौती (GPF, NPS आदि)₹2,000 – ₹2,500 लगभग
इन-हैंड सैलरी₹22,000 – ₹24,000 प्रति माह

Bihar Karyalay Parichari Form Apply Kaise Kare?

  • बिहार कार्यालय परिचारी का फॉर्म 25 अगस्त 2025 से भरा जाएगा। फॉर्म भरने के लिए आपको बिहार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर office Attendent Form Apply Link दिखेगा, उस पर आपको क्लिक करना है।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा, जिसमें आपको अपनी पूरी जानकारी भरनी है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा, जिसके माध्यम से आपको Login करना है।
  • अब आपके सामने कार्यालय परिचारी का फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको सभी जानकारी भरनी है, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं, और अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • इस प्रकार आप Bihar Karyalay Parichari Recruitment 2025 का फॉर्म भर सकेंगे।

निष्कर्ष

वे सभी छात्र जिन्होंने इस लेख को अंत तक पढ़ा है, उन्हें Bihar Karyalay Parichari Bharti 2025 परीक्षा की सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे कि सैलरी, आवेदन शुल्क, पात्रता, चयन प्रक्रिया, Exam Pattern, Syllabus आदि की जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यदि आपने इस लेख को अंत तक पढ़ा है और यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा है, तो कृपया इसे अपने सभी दोस्तों के ग्रुप में भेजिए ताकि उन्हें भी इस फॉर्म की पूरी जानकारी मिल सके। धन्यवाद।

Direct Apply LimkApply Now
Bihar Karyalay Parichari Bharti 2025 NotificationDownload
Official WebsiteVisit
Join Whatsapp ChannelJoin
Join Telegram ChannelJoin

FAQs – Bihar Karyalay Parichari Bharti 2025

बिहार कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके समकक्ष डिग्री मान्य होगी।

क्या बिहार के बाहर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं?

यदि आप भारत के किसी भी राज्य से हैं और 10वीं पास हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आरक्षण और आयु में छूट का लाभ केवल बिहार के स्थायी निवासियों को मिलेगा।

बिहार कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 का फॉर्म कब से भरा जाएगा?

इस भर्ती का ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त 2025 से शुरू हो चुका है और अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 है।

You are currently viewing Bihar Karyalay Parichari Bharti 2025: 10वीं पास के लिए 3727 पदों पर परिचारी भर्ती, जानिए पूरी जानकारी

Ritik Raushan (author)

मेरा नाम ऋतिक है, मैं niyuktidarpan.com वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूं। मैं अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को मुख्य रूप से सरकारी भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी साझा करता हूं। इसके साथ ही, इस वेबसाइट पर जो भी लेख लिखे जाते हैं, उनकी जाँच भी करता हूं ताकि आप तक सभी जानकारी सटीक पहुँचे।