Bihar Tola Sevak Vacancy 2025: जितने भी छात्र 10वीं पास हैं, उन सभी के लिए सरकारी नौकरी करने का एक सुनहरा अवसर है। बिहार सरकार के द्वारा एक नई Vacancy निकाली गई है। इसमें जितने भी 10वीं पास छात्र हैं, वे सभी आवेदन कर सकेंगे। बिहार सरकार के द्वारा Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 की Notification जारी की गई है, जिसके द्वारा 2578 पदों पर Tola Sevak की नियुक्ति की जाएगी।
आपको बता दें कि इस Form के लिए आवेदन Offline माध्यम से किया जाएगा। तो यदि आप भी 10वीं पास हैं और इस Shiksha Tola Sevak के पद पर नौकरी करना चाहते हैं, तो किस तरह से आप इस Form के लिए आवेदन करेंगे और इस Form से संबंधित सभी जानकारी आपको हम इस लेख में देने वाले हैं। इसलिए आप इस लेख को अंत तक पढ़िए।
Table of Contents
Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 Overview Table
भर्ती का नाम | Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 |
कुल पदों की संख्या | 2578 पद |
योग्यता | 10वीं पास (Matric Pass) |
आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 45 वर्ष |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफ़लाइन (Offline) |
आवेदन शुरू होने की तिथि | अनुमानित 15-20 मई 2025 |
आवेदन करने का स्थान | आपके स्थानीय अंचल कार्यालय में |
चयन प्रक्रिया | 10वीं के अंक और उम्र के आधार पर |
सैलरी | ₹22000 प्रति माह |
आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक | नीचे “महत्वपूर्ण लिंक” सेक्शन में उपलब्ध |
Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 Notification Details

जितने भी बिहारवासी जो 10वीं पास हैं, उन सभी के लिए 2578 पदों पर Bihar Tola Sevak की भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती बिहार महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग के लिए Akshar Aanchal Yojana के तहत निकाली गई है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन Offline माध्यम से आपके Aanchal Karyalay में किया जाएगा।
हर जिले में इसकी नियुक्ति की तिथि अलग-अलग रखी गई है और आवेदन प्रक्रिया कब शुरू की जाएगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। यदि आपके जिले में आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है, तो इसका पता आपको अपने अंचल कार्यालय से होगा।
यदि आप इस नौकरी के लिए उत्साहित हैं और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप एक बार Bihar Tola Sevak Vacancy Notification अवश्य पढ़ लें। Notification डाउनलोड करने की Link आपको नीचे महत्वपूर्ण लिंक के क्षेत्र में मिल जाएगी।
Bihar Tola Sevak Ke liye avedan kab se hoga?
Bihar Tola Sevak की भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 15-20 मई (अनुमानित) है। यह भर्ती हर पंचायत में की जाएगी, जिसकी सूचना आपको आपके Aanchal Karyalay के द्वारा प्रदान की जाएगी।
सरकार के द्वारा भर्ती की पूरी कार्यक्रम सूची जारी की गई है, जिसमें यह दिशा-निर्देश दिया गया है कि कब तक आवेदन प्रक्रिया को समाप्त करना है। जिन जिलों में Survey का काम पूरा हो चुका है, उन जिलों को 15 जून तक Bihar Tola Sevak के लिए भर्ती करनी होगी। और जिन जिलों में Survey का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, उन्हें 30 जून तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Bihar Tola Sevak Salary
यदि हम Bihar Tola Sevak Salary की बात करें, तो पहले यह Salary ₹11,000 हुआ करती थी, लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर ₹22,000 कर दिया गया है। यानी जो भी Bihar Tola Sevak की नई Salary होगी, वह ₹22,000 होगी।
Bihar Tola Sevak Vacancy Important Date
क्या होगा | क्या किया जाएगा | कब तक किया जाएगा |
---|---|---|
प्रखंडवार आबादी की सूची बनाई जाएगी | जिले के महादलित, दलित, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा वर्ग बहुल टोलों की पहचान की जाएगी और उनकी सूची बनाई जाएगी | 15 अप्रैल, 2025 |
रिक्त पदों का निर्धारण किया जाएगा | बनाई गई सूची के आधार पर हर टोला और कोटि के लिए कितनी रिक्तियाँ हैं, ये तय किया जाएगा | 25 अप्रैल, 2025 |
नियोजन समिति का गठन किया जाएगा | हर वार्ड में एक समिति बनाई जाएगी जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य करेंगे | 30 अप्रैल, 2025 |
विज्ञापन निकाला जाएगा | नियोजन की जानकारी NIC की वेबसाइट और पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाई जाएगी | 05 मई, 2025 |
आवेदन लिए जाएंगे | चयन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाएंगे, रसीद दी जाएगी और रजिस्टर में लिखा जाएगा | 20 मई, 2025 |
मेधा अंक की गणना की जाएगी | सबके अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसे वेबसाइट व सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा | 23 मई, 2025 |
आपत्तियाँ मांगी जाएंगी | यदि किसी को मेरिट लिस्ट पर आपत्ति है तो वो एक सप्ताह के अंदर अपनी आपत्ति दे सकता है | 05 जून, 2025 |
अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी | सभी आपत्तियों के समाधान के बाद अंतिम सूची बनाई जाएगी और प्रकाशित की जाएगी | 10 जून, 2025 |
मेरिट सूची को मंजूरी दी जाएगी | अंतिम सूची पर स्वीकृति लेकर नियोजन समिति को भेजा जाएगा | 15 जून, 2025 |
चयनितों की सूची भेजी जाएगी | जिनका चयन हुआ है, उनकी सूची प्रशिक्षण के लिए भेजी जाएगी | 20 जून, 2025 |
प्रशिक्षण दिया जाएगा और नियोजन पत्र बाँटे जाएंगे | चयनितों को 5 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके बाद नियुक्ति पत्र बाँटे जाएंगे | 30 जून, 2025 |
Bihar Tola Sevak Bharti Eligibility
- इस Form के लिए सिर्फ Bihar के व्यक्ति ही Aavedan कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए व्यक्ति का 10वीं पास होना आवश्यक है।
- उम्र की बात करें तो कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
जब आप आवेदन के लिए जाएंगे, तो आपसे 10वीं के Documents और कुछ पहचान के लिए Documents की आवश्यकता होगी, जो नीचे दिए गए हैं। यह Documents अनुमोदित तौर पर बताए गए हैं, इसलिए सही दस्तावेज जानने के लिए एक बार आप अपने Block से अवश्य पता कर लें।
- मैट्रिक (10वीं) का अंकपत्र
- मैट्रिक (10वीं) का प्रमाण पत्र (Certificate)
- आधार कार्ड (पहचान प्रमाण के रूप में)
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र (कि दिए गए सभी दस्तावेज़ सही हैं)
- बायोडाटा (सादा फॉर्मेट में)
बिहार टोला सेवक की चयन प्रक्रिया
हर Panchayat में Bihar Tola Sevak की Bharti की जाएगी। आपके Panchayat में जितनी भी Seats होंगी और जितने भी लोगों के द्वारा Aavedan किया जाएगा, उनके 10th के अंक को देखा जाएगा। जिनका भी अंक अधिक होगा, उन लोगों का चयन किया जाएगा। यदि अंक समान होते हैं, तो उनकी उम्र देखी जाएगी। जिनकी उम्र अधिक होगी, उन्हें Select कर लिया जाएगा।
Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 Apply Process
- आवेदन करने के लिए आपको अपने Anchal Office जाना होगा, वहां इस Aavedan के लिए चुने गए कर्मचारी का पता लगाना होगा।
- जब आपको कर्मचारी मिल जाएंगे, तो उन्हें बताना है कि मैं Tola Sevak के पदों पर आवेदन करना चाहता हूं, वह आपको इस Vacancy का Form देंगे।
- आपको Form भरना होगा और उसके साथ ही जो आवश्यक Documents बताए जाएंगे, उन्हें सभी को आपको Form के साथ अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको Form और अटैच किए गए Documents को जमा कर देना है।
- जब Aavedan की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी, उसके कुछ दिनों के बाद एक सूची निकल जाएगी, जिसमें सिलेक्टेड कैंडिडेट का नाम होगा। यदि आपका भी नाम उस List में होगा, तो आपको भी यह नौकरी मिल जाएगी।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 की जानकारी दी है। जितने भी Bihar के लोग हैं और 10वीं पास हैं, वह इस नौकरी को कर सकते हैं और ₹22000 हर महीने सैलरी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप भी इस Vacancy के लिए Aavedan करना चाहते हैं, तो इस लेख को ध्यान से पढ़िए ताकि आपको भी पूरी प्रक्रिया समझ में आ जाए। यदि आपने लेख को पूरा पढ़ा है और यदि लेख आपको पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी Share करिए। धन्यवाद।
Important Links
Bihar Tola Sevak Notification PDF Download | Download |
Bihar Tola Sevak Form Download PDF | Download PDF |
FAQs – Bihar Tola Sevak Vacancy 2025
क्या यह भर्ती केवल बिहार के निवासियों के लिए है?
हां, इस भर्ती के लिए केवल बिहार के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Tola Sevak की सैलरी कितनी होगी?
बिहार टोला सेवक की सैलरी ₹22000 प्रति माह होगी।