CSIR IICT Bharti 2025: यदि आप 10वीं, 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका आया है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (IICT), हैदराबाद ने जूनियर स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और आप 12 सितम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कैसे करना है और CSIR IICT Bharti 2025 form भरने की इनफार्मेशन और अन्य जानकारी हम आपको इस लेख में बताएंगे इसीलिए आप लोग लेख को अंत तक पढ़िए।
Table of Contents
CSIR IICT Bharti 2025 Overview Table
भर्ती का नाम | CSIR IICT Bharti 2025 |
---|---|
संगठन का नाम | CSIR – Indian Institute of Chemical Technology, Hyderabad |
विज्ञापन संख्या | 03/2025 |
पद का नाम | Junior Stenographer, Multi-Tasking Staff |
कुल पद | 09 |
आवेदन शुरू | 14 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12 सितम्बर 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा/ट्रेड टेस्ट + मेरिट |
वेतनमान | Junior Stenographer – लेवल 4, MTS – लेवल 1 (7th CPC) |
आधिकारिक वेबसाइट | Visit |
CSIR IICT Bharti 2025 Details In Hindi
दोस्तों, इस भर्ती को हैदराबाद स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी द्वारा जारी किया गया है। इस भर्ती में कुल 09 पद निकाले गए हैं, जिनमें जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए 1 पद और मल्टी टस्कीग स्टाफ (MTS) के लिए 8 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जो 14 अगस्त 2025 से शुरू होकर 12 सितम्बर 2025 तक चलेगी। यदि आप 12वीं पास हैं और स्टेनोग्राफी जानते हैं तो आप Junior Steno के लिए आवेदन कर सकते हैं, वहीं 10वीं पास उम्मीदवार एमटीएस पद के लिए पात्र हैं। चयन प्रक्रिया दोनों पदों के लिए अलग है जिसकी पूरी जानकारी हम आपको इस लेख में विस्तार से बताएंगे इसके अलावा फॉर्म भरने से संबंधित अन्य जानकारी भी बताएंगे इसीलिए लेख को अंत तक पढ़िए इसके अलावा यदि आप CSIR IICT Recruitment 2025 PDF Download करना चाहते हैं तो इसका लिंक आपको नीचे इंर्पोटेंट लिंक के क्षेत्र में मिल जाएगा।
इसे भी पढ़े
- SBI Clerk Bharti 2025: Notification Out for 6589 Posts – Eligibility, Selection Process, Salary & Apply Online
- Bihar Librarian Bharti 2025: 6500 पदों पर हाई स्कूल पुस्तकालय में होगी नियुक्ति
CSIR IICT Bharti 2025 Important Dates
आवेदन शुरू होने की तिथि | 14 अगस्त 2025 (सुबह 9 बजे से) |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12 सितम्बर 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से पहले वेबसाइट पर अपडेट होगा |
परीक्षा / ट्रेड टेस्ट | आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी जाएगी |
रिजल्ट | परीक्षा के बाद वेबसाइट पर जारी होगा |
CSIR IICT Bharti 2025 Post Wise Vacancy Details
पद का नाम | कुल पद | वर्ग |
---|---|---|
Junior Stenographer | 01 | केवल ST श्रेणी |
Multi-Tasking Staff (MTS) | 08 | UR – 03, EWS – 01, OBC (NCL) – 02, SC – 01, ST – 01 |
CSIR IICT MTS And Junior Stenographer Form Qualification 2025
पद का नाम | आवश्यक योग्यता |
---|---|
Junior Stenographer | 12वीं पास + Stenography में 80 WPM Speed English/Hindi |
Multi-Tasking Staff (MTS) | 10वीं पास |
CSIR IICT Age Limit For Various Post 2025
श्रेणी | आयु सीमा (12 सितम्बर 2025 तक) |
---|---|
Junior Stenographer | न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 27 वर्ष |
Multi Tasking Staff (MTS) | न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 25 वर्ष |
SC/ST | अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट |
OBC (NCL) | अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट |
PwBD | अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट |
CSIR IICT MTS Selection Process 2025
- सबसे पहले उम्मीदवारों का Trade Test होगा, जिसमें उनके प्रैक्टिकल नॉलेज की जांच होगी।
- जो उम्मीदवार Trade Test पास करेंगे, उन्हें Written Exam देना होगा।
- लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और समय 2 घंटे का होगा।
- फाइनल चयन केवल लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा।
Junior Stenographer Selection Process 2025
- सबसे पहले उम्मीदवारों को Stenography Proficiency Test देना होगा।
- इसमें 10 मिनट की डिक्टेशन (English/Hindi) ली जाएगी और ट्रांसक्रिप्शन समय English के लिए 50 मिनट तथा Hindi के लिए 65 मिनट होगा।
- यह टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को Written Exam देना होगा, जिसमें 200 प्रश्न होंगे और समय 2 घंटे का होगा।
- फाइनल मेरिट लिस्ट सिर्फ लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर बनेगी।
CSIR IICT Junior Stenographer Exam Pattern 2025
Junior Stenographer पद के लिए आपकी परीक्षा OMR आधारित या कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप यानी बहुविकल्पीय होंगे। कुल 200 प्रश्न होंगे जिन्हें आपको 2 घंटे में हल करना होगा (यदि आप Scribe का सहारा लेते हैं तो आपको 2 घंटे 40 मिनट का समय मिलेगा)। यह पेपर 12वीं स्तर का होगा और इसमें प्रश्न हिंदी व अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में रहेंगे, लेकिन English Language सेक्शन केवल अंग्रेज़ी में ही पूछा जाएगा। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
General Intelligence & Reasoning | 50 | 50 |
General Awareness | 50 | 50 |
English Language & Comprehension | 100 | 100 |
कुल | 200 | 200 |
CSIR IICT MTS Exam Pattern 2025
अब अगर आप Multi-Tasking Staff (MTS) के लिए आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको ट्रेड टेस्ट देना होगा, जिसमें आपके प्रैक्टिकल नॉलेज की जांच की जाएगी। इस टेस्ट को पास करने के बाद ही आपको लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी। लिखित परीक्षा OMR आधारित होगी और इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे जिन्हें आपको 2 घंटे में हल करना होगा। यह परीक्षा 10वीं स्तर की होगी और इसमें प्रश्न हिंदी, अंग्रेज़ी और तेलुगु तीनों भाषाओं में पूछे जाएंगे (सिवाय English Language सेक्शन के, जो केवल अंग्रेज़ी में होगा)। हर सही उत्तर पर आपको 3 अंक मिलेंगे जबकि हर गलत उत्तर पर 1 अंक काट लिया जाएगा।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
General Intelligence | 25 | 75 |
General Aptitude | 25 | 75 |
General Awareness | 50 | 150 |
English Language | 50 | 150 |
कुल | 150 | 450 |
CSIR IICT Bharti 2025 Application Fee
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणियों और कुछ अन्य वर्गों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
वर्ग | आवेदन शुल्क |
---|---|
General / OBC / EWS | ₹500/- |
SC / ST / PwBD | शुल्क नहीं |
Female | शुल्क नहीं |
CSIR Staff / Ex-Servicemen | शुल्क नहीं |
How To Fill CSIR IICT Bharti 2025 Form
- सबसे पहले आप CSIR IICT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां CAREERS / Recruitment सेक्शन में जाकर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करिए।
- अब आपको New Registration करना होगा (नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर)।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करिए और सही पद Junior Steno या MTS चुनिए।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, लेफ्ट हैंड थंब इम्प्रेशन और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करिए।
- यदि आप General/OBC/EWS से हैं तो ₹500 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन पेमेंट करिए।
- आवेदन फॉर्म को एक बार फिर से चेक करिए और Final Submit पर क्लिक कर दीजिए।
- सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखिए।
CSIR IICT MTS & Junior Stenographer Salary 2025
पद का नाम | Pay Level | अनुमानित मासिक सैलरी* |
---|---|---|
Junior Stenographer | लेवल – 4 | ₹52,755/- प्रतिमाह |
Multi-Tasking Staff (MTS) | लेवल – 1 | ₹35,393/- प्रतिमाह |
निष्कर्ष
यदि आप 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह लेख आप सभी के लिए बहुत उपयोगी रहा होगा, क्योंकि इसमें हमने आपको CSIR IICT Bharti 2025 की पूरी जानकारी दी है, जिसके तहत आप सरकारी नौकरी कर सकते हैं। यदि यह लेख आपको उपयोगी लगा है तो इसे अपने दोस्तों से भी शेयर करिए ताकि उन्हें भी इस भर्ती की जानकारी मिल सके। धन्यवाद।
Important Links
Direct Apply Link | Apply |
Railway Technician Bharti 2025 Notification PDF | Download |
Official Website | Visit |
Join Whatsapp Channel | Join |
Join Telegram Channel | Join |
FAQs – CSIR IICT Bharti 2025
सीएसआईआर आईआईसीटी भर्ती 2025 में कुल कितने पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती में कुल 9 पद निकाले गए हैं जिनमें एक पद जूनियर स्टेनोग्राफर और आठ पद मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए है।
सीएसआईआर आईआईसीटी भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितम्बर दो हजार पच्चीस तय की गई है।
सीएसआईआर आईआईसीटी फॉर्म भरने में आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को पाँच सौ रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और सीएसआईआर कर्मचारी वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है।