CSL Workmen Vacancy 2025: 132 विभिन्न पदों पर भर्ती

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now

CSL Workmen Vacancy 2025: वैसे सभी उम्मीदवार जो कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में वर्कमेन कैटेगरी के अंतर्गत स्थायी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती काफी महत्वपूर्ण है। Cochin Shipyard Limited द्वारा CSL Workmen Vacancy 2025 के तहत कुल 132 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 26 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 रखी गई है। यदि आप टेक्निकल या नॉन-टेक्निकल वर्कमेन पोस्ट पर काम करना चाहते हैं, तो आपको यह लेख ध्यान से पढ़ना चाहिए, क्योंकि इसमें हम आपको CSL Workmen Vacancy 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताने वाले हैं। यह जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है।

CSL Workmen Vacancy 2025 Overview Table

संगठन का नामCochin Shipyard Limited
भर्ती का नामCSL Workmen Vacancy 2025
नोटिफिकेशन तिथि24 दिसंबर 2025
कुल पद132
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू26 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि12 जनवरी 2026
नौकरी का प्रकारस्थायी
आधिकारिक वेबसाइटcochinshipyard.in

CSL Workmen Vacancy 2025 Post Details

CSL Workmen Vacancy 2025
पद का नामकुल पद
Senior Ship Draftsman Mechanical20
Senior Ship Draftsman Electrical7
Senior Ship Draftsman Electronics1
Senior Ship Draftsman Instrumentation2
Junior Technical Assistant Mechanical36
Junior Technical Assistant Electrical11
Junior Technical Assistant Electronics3
Junior Technical Assistant Civil1
Junior Technical Assistant Instrumentation2
Laboratory Assistant Mechanical4
Laboratory Assistant Chemical2
Storekeeper9
Assistant34
कुल पद132

CSL Workmen Age Limit 2025

विवरणआयु सीमा
अधिकतम आयु35 वर्ष
आयु की गणना12 जनवरी 2026 के अनुसार

नोट:

  • OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • SC वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • PwBD और Ex-Servicemen को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

इसे भी पढ़े

CSL Workmen Qualification 2025

CSL Workmen Vacancy 2025 के तहत अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। सभी उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से योग्यता होना जरूरी है।

पद का नामशैक्षणिक योग्यता और अनुभव
Senior Ship Draftsman Mechanicalमैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। योग्यता के बाद कम से कम 2 वर्ष का अनुभव शिपयार्ड, इंजीनियरिंग कंपनी, शिप डिजाइन कंपनी या सरकारी संस्थान में होना चाहिए। CAD, Tribon या Cadmatic सॉफ्टवेयर का अनुभव लाभदायक रहेगा।
Senior Ship Draftsman Electricalइलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनयरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। 2 वर्ष का संबंधित अनुभव होना चाहिए। CAD आधारित डिजाइन अनुभव को प्राथमिकता मिलेगी।
Senior Ship Draftsman Electronicsइलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में डिप्लोमा आवश्यक है। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। 2 वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव अनिवार्य है।
Senior Ship Draftsman Instrumentationइंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनयरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और 2 वर्ष का संबंधित अनुभव जरूरी है। CAD सॉफ्टवेयर का ज्ञान लाभदायक रहेगा।
Junior Technical Assistant Mechanicalमैकेनिकल इंजीनयरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। 4 वर्ष का अनुभव HVAC, फायर फाइटिंग सिस्टम, क्रेन, पंप या पाइपिंग सिस्टम से जुड़ा होना चाहिए।
Junior Technical Assistant Electricalइलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनयरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। 4 वर्ष का अनुभव इलेक्ट्रिकल सिस्टम इंस्टॉलेशन और कमिशनिंग से संबंधित होना चाहिए।
Junior Technical Assistant Electronicsइलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा होना चाहिए। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। 4 वर्ष का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक या कंट्रोल सिस्टम से जुड़ा होना चाहिए।
Junior Technical Assistant Civilसिविल इंजीनयरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। 4 वर्ष का अनुभव कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट से संबंधित होना चाहिए।
Junior Technical Assistant Instrumentationइंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनयरिंग में डिप्लोमा आवश्यक है। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और 4 वर्ष का संबंधित अनुभव होना चाहिए। कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान जरूरी है।
Laboratory Assistant Mechanicalमैकेनिकल या मेटलर्जिकल इंजीनयरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। 4 वर्ष का अनुभव टेस्टिंग लैब या क्वालिटी कंट्रोल कार्य से जुड़ा होना चाहिए।
Laboratory Assistant Chemicalकेमिस्ट्री में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। 4 वर्ष का अनुभव मेटल, वॉटर, ऑयल या पेंट टेस्टिंग लैब में होना चाहिए।
Storekeeperमैटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन या मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनयरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। 4 वर्ष का स्टोरकीपिंग अनुभव अनिवार्य है। ERP सिस्टम का ज्ञान लाभदायक रहेगा।
Assistantकिसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। 4 वर्ष का अनुभव ऑफिस वर्क, डेटा एंट्री, रिकॉर्ड मेंटेनेंस और ERP सिस्टम से जुड़ा होना चाहिए।

CSL Workmen Form 2025 Selection Process

  • Objective Type Online Test
  • Descriptive Type Online Test
  • Practical Test केवल Senior Ship Draftsman के लिए
  • Certificate Verification

CSL Workmen Vacancy 2025 Exam Pattern

Senior Ship Draftsman

चरणअंक
Objective Test70
Practical Test30
कुल100

अन्य पदों के लिए

टेस्टअंक
Objective Test70
Descriptive Test30
कुल100

How To Fill CSL Workmen Bharti Form 2025

  • सबसे पहले cochinshipyard.in वेबसाइट पर जाइए।
  • Career सेक्शन में CSL Kochi पर क्लिक कीजिए।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कीजिए।
  • आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरिए।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड कीजिए।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कीजिए।
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखिए।

CSL Workmen Salary 2025

CSL Workmen Vacancy 2025 में चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन दिया जाएगा। वेतन Pay Scale W6 और W7 के अनुसार मिलेगा।

Pay Scaleअनुमानित मासिक वेतन
W6₹41,055
W7₹42,773

निष्कर्ष

वे सभी उम्मीदवार जो Cochin Shipyard Limited में वर्कमेन कैटेगरी के अंतर्गत स्थायी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए CSL Workmen Vacancy 2025 एक महत्वपूर्ण भर्ती है। इस लेख में हमने आपको पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतन और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सरल भाषा में देने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा और अब आप यह समझ पाए होंगे कि आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं या नहीं। यदि यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करिए। धन्यवाद।

FAQs – CSL Workmen Vacancy 2025

CSL Workmen Vacancy 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू है?

मैं आपको बता दूं कि CSL Workmen Vacancy 2025 के लिए आवेदन 26 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं।

CSL Workmen Vacancy 2025 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 132 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

CSL Workmen Vacancy 2025 की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है।

CSL Workmen Vacancy 2025 में चयन कैसे होगा?

चयन ऑनलाइन परीक्षा, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और कुछ पदों के लिए प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

CSL Workmen Vacancy 2025 में सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को लगभग 41 हजार से 42 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

Direct Apply LinkApply
CSL Workmen Vacancy 2025 NotificationDownload
Official WebsiteVisit
Join Whatsapp ChannelJoin
Join Telegram ChannelJoin
You are currently viewing CSL Workmen Vacancy 2025: 132 विभिन्न पदों पर भर्ती

Ritik Raushan (author)

मेरा नाम ऋतिक है, मैं niyuktidarpan.com वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूं। मैं अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को मुख्य रूप से सरकारी भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी साझा करता हूं। इसके साथ ही, इस वेबसाइट पर जो भी लेख लिखे जाते हैं, उनकी जाँच भी करता हूं ताकि आप तक सभी जानकारी सटीक पहुँचे।