ECL Apprentice Bharti 2025: अगर आप भी अप्रेंटिस के तौर पर नौकरी करके अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। Eastern Coalfields Limited (ECL) ने सत्र 2025-26 के लिए ग्रेजुएट अपरेंटिस (PGPT) और टेक्नीशियन अपरेंटिस (PDPT) के कुल 1,123 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस आर्टिकल में हम आपको ECL Apprentice Bharti 2025 की योग्यता, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका आसान भाषा में बताएंगे। इसीलिए लेख को अंत तक पढ़े।
Table of Contents
ECL Apprentice Bharti 2025: Overview Table
लेख का नाम | ECL Apprentice Bharti 2025 |
भर्ती संगठन | Eastern Coalfields Limited (ECL) |
पद का नाम | ग्रेजुएट अपरेंटिस, टेकनीशियन अपरेंटिस |
आवेदन शुल्क | शून्य |
कुल पद | 1,123 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू | 8 अगस्त 2025 |
आखिरी तारीख | 11 सितंबर 2025 |
उम्र सीमा | लेख में पढ़े |
ECL Apprentice Bharti 2025 Full Details
Eastern Coalfields Limited (ECL) ने सत्र 2025-26 के लिए Graduate Apprentice और Technician Apprentice के कुल 1,123 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। खास बात यह है कि इसमें कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है, जिससे सभी इच्छुक उम्मीदवार आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जो 8 अगस्त 2025 से शुरू होकर 11 सितंबर 2025 तक चलेगी। इसके लिए उम्मीदवारों को NATS Portal पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करके फॉर्म भरना होगा। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। सभी जानकारी को विस्तार से पढ़ने के लिए लेट को अंत तक पढ़िए इसके अलावा यदि आप ऑफिशल नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसका लिंक आपको नीचे इंर्पोटेंट लिंक के क्षेत्र में मिल जाएगा।
Read Also –
- Bihar Jeevika Bharti 2025: जीविका में 2700+ पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी जानकारी
- Rajasthan Police SI Bharti 2025 – Eligibility, Selection Process, Physical, Salary in Hindi
ECL Apprentice Bharti 2025 Important Date
आवेदन शुरू होने की तिथि | 8 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 11 सितंबर 2025 |
ECL Apprentice Qualification 2025
प्रकार | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|
Graduate Apprentice (PGPT) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग डिग्री |
Technician Apprentice (PDPT) | मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग डिप्लोमा |
ECL Apprentice Job Age Limit 2025
इस भर्ती के लिए आयु सीमा का स्पष्ट उल्लेख आधिकारिक नोटिफिकेशन में नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को NATS Portal के दिशानिर्देशों के अनुसार आयु संबंधी नियम देखने चाहिए।
ECL Apprentice Post Details 2025
For Graduate Student –
ट्रेड का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
माइनिंग इंजीनियरिंग | 180 |
सिविल इंजीनियरिंग | 25 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 25 |
कंप्यूटर साइंस & इंजीनियरिंग | 25 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 25 |
कुल | 280 |
For Diploma Student
ट्रेड का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
माइनिंग इंजीनियरिंग | 643 |
सिविल इंजीनियरिंग | 50 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 50 |
कंप्यूटर साइंस & इंजीनियरिंग | 50 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 50 |
कुल | 843 |
ECL Apprentice Selection Process 2025
अगर इस भर्ती की चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवार को केवल उनके शैक्षणिक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यानी, वे (ECL) आपके डिग्री या डिप्लोमा में मिले प्रतिशत को देखकर मेरिट लिस्ट तैयार करेंगे। इसके बाद, चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा। अगर आप सभी चरण सफलतापूर्वक पार कर लेते हैं, तो आपको अप्रेंटिस के पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा।
- शॉर्टलिस्टिंग
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
ECL Apprentice Bharti 2025 Salary Details
ईस्टर्न कोल्फील्डिंस लिमिटेड के तहत ग्रेजुएट अपरेंटिस को प्रति माह ₹4,500 की सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा, भारत सरकार की तरफ से भी ₹4,500 मासिक Direct Beneficiary Transfer के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। इस तरह ग्रेजुएट अपरेंटिस को कुल ₹9,000 प्रति माह मिलेगा।
वहीं टेकनीशियन अपरेंटिस को ECL द्वारा ₹4,000 प्रति माह और भारत सरकार द्वारा ₹4,000 प्रति माह DBT के रूप में मिलेंगे। कुल मिलाकर टेक्नीशियन अपरेंटिस की मासिक सैलरी ₹8,000 होगी।
ध्यान दें कि DBT के लिए आपका आधार कार्ड DBT से लिंक होना आवश्यक है, तभी सरकार की तरफ से यह भुगतान सीधे आपके खाते में जाएगा।
प्रकार | ECL से मिलने वाली राशि (प्रति माह) | भारत सरकार से DBT द्वारा मिलने वाली राशि (प्रति माह) | कुल मासिक सैलरी |
---|---|---|---|
Graduate Apprentice | ₹4,500 | ₹4,500 | ₹9,000 |
Technician Apprentice | ₹4,000 | ₹4,000 | ₹8,000 |
How To Fill ECL Apprentice Bharti Form 2025
- NATS Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Student सेक्शन में जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
- मांगी गई सभी जानकारी भरें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
- Establishment सेक्शन में “Eastern Coalfields Limited” सर्च करें।
- संबंधित पोस्ट पर Apply बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
- एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंट निकाल लें।
निष्कर्ष
यदि आप अप्रेंटिस करने की सोच रहे हैं और एक बेहतरीन Apprentice Job खोज रहे थे, तो यह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण जानकारी रही होगी। इसलिए हमने आप सभी को ECL Apprentice Bharti 2025 की पूरी जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार से आप आवेदन कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह लेख पसंद आया होगा। यदि पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। धन्यवाद।
IMPORTANT LINKS
Direct Apply Link | Apply |
ECL Apprentice Bharti 2025 Notification | Download |
Official Website | Visit |
Join Whatsapp Channel | Join |
Join Telegram Channel | Join |
FAQs – ECL Apprentice Bharti 2025
ECL Apprentice Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?
ईस्टर्न कोल्फील्डिंस लिमिटेड की अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 सितंबर 2025 है।
ईसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2025 में ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 1,123 पद उपलब्ध हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 280 पद और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 843 पद हैं।
क्या ईसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती में आवेदन शुल्क पूरी तरह से मुक्त है। सभी श्रेणी के उम्मीदवार बिना कोई शुल्क दिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।