IBPS Clerk bharti 2025: बैंको में CSA( क्लर्क ) की निकली भर्ती, जानिए क्या पात्रता, चयन प्रक्रिया..

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now

IBPS Clerk bharti 2025: दोस्तों, यदि आप भारत के विभिन्न बैंकों में नौकरी करना चाहते हैं, तो आप सभी के लिए IBPS के द्वारा CSA के पद पर भर्ती निकाली गई है। यह पद Clerk रैंक का होता है। तो यदि आप लोग बैंक में Clerk की नौकरी करना चाहते हैं, तो यह फॉर्म आपके लिए है। इस फॉर्म की पूरी जानकारी, जो कि IBPS के द्वारा रोजगार समाचार में बताई गई है, वह सभी आपको बताएंगे। इसके साथ ही आवेदन कैसे करना है, पात्रता क्या है, आवेदन करने की तारीख क्या है इत्यादि जानकारी भी देंगे। इसीलिए IBPS Clerk bharti 2025 लेख को अंत तक पढ़िए ताकि आपको पूरी जानकारी समझ में आ सके।

IBPS Clerk bharti 2025: Overview Table

भर्ती का नामIBPS Clerk bharti 2025
भर्ती बोर्डआईबीपीएस (IBPS)
पद का नामCSA
कुल बैंक11 बैंक
ऑनलाइन आवेदन शुरू1 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि21 अगस्त 2025
चयन प्रक्रियाप्रिलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटIBPS

IBPS Clerk Bharti 2025 Details

यदि आप बैंक की तैयारी कर रहे हैं, तो आप सभी के लिए IBPS के द्वारा CSA के पद पर भारत के 11 विभिन्न बैंकों में भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन 1 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगा और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 रहेगी। यदि आप सभी इस फॉर्म के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभी हम आपको इस लेख में पूरी जानकारी देंगे कि कौन से छात्र हैं जो इस फॉर्म के लिए एलिजिबल हैं, चयन प्रक्रिया क्या है, आवेदन शुल्क कितना लगेगा इत्यादि सभी जानकारी देंगे।

IBPS Clerk bharti 2025 Important Date

EventDate
Form Start Date01 August, 2025
Last Date to Submit Form and Fee21 August, 2025
Pre Exam Training Admit CardTo be announced soon
Pre Exam TrainingSeptember, 2025
Preliminary ExamOctober, 2025
Preliminary Exam ResultOctober – November, 2025
Main ExamNovember, 2025
Final AllotmentMarch, 2026

IBPS Total Post Details 2025

Customer Service Associates Total Post जल्दी घोषित की जाएगी।

आईबीपीएस भर्ती 2025 के लिए क्वालिफिकेशन

Customer Service Associates (Clerk) पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवार के पास कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए क्योंकि बैंकिंग से जुड़े काम अधिकतर कंप्यूटर पर ही किए जाते हैं। इसलिए, कंप्यूटर ऑपरेट करने और टाइपिंग की सामान्य जानकारी होना जरूरी है।

Read Also –

IBPS Bank CSA Job Age Limit

जो भी छात्र CSA के पद पर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए। तभी वे IBPS CSA भर्ती 2025 का फॉर्म भर सकेंगे। यदि उम्र में कोई छूट लागू होती है, तो उसकी जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

IBPS Clerk Recruitment Selection Process 2025

चरणविवरण
Preliminary Examयह पहली ऑनलाइन परीक्षा होती है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में शामिल हो सकते हैं।
Main Examयह मुख्य ऑनलाइन परीक्षा होती है। इसमें अच्छा स्कोर करने वाले उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए चुने जाते हैं।
Documents Verificationइस चरण में उम्मीदवार के सभी जरूरी दस्तावेज़ों की जांच की जाती है।
Medical Testइस चरण में उम्मीदवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है ताकि यह पता चल सके कि वह नौकरी के लिए योग्य है।

IBPS Clerk Form 2025 Exam Pattern

आईबीपीएस भर्ती परीक्षा 2025 को पास करने के लिए छात्रों को दो परीक्षाएं पास करनी होंगी। पहले Pre Exam होगी, इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरी Mains Exam देनी होगी। जो उम्मीदवार Mains Exam भी पास कर लेंगे, उनकी Documents Verification होगी और उसके बाद Joining Letter जारी किया जाएगा। इन दोनों परीक्षाओं में छात्रों से कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे, कितने अंकों के होंगे, Negative Marking कितनी होगी आदि सभी जानकारी हम आपको बताएंगे, ताकि आप IBPS Exam 2025 की बेहतरीन तैयारी कर सकें।

IBPS CSA Pre Exam Pattern 2025

अगर आप IBPS CSA भर्ती 2025 की Pre Exam दे रहे हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि इस परीक्षा में कुल तीन विषय होंगे – English Language, Numerical Ability और Reasoning Ability। इसमें आपसे कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके 100 अंक होंगे। आपको परीक्षा पूरी करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 काट लिए जाएंगे। अगर आप यह परीक्षा पास कर लेते हैं, तो आपको अगला चरण यानी Mains Exam देना होगा।

Test NameQuestionsMarksTime
English Language303020 minutes
Numerical Ability353520 minutes
Reasoning Ability353520 minutes
10010060 minutes

IBPS Clerk Mains Exam Pattern 2025

अगर आप IBPS CSA Mains Exam 2025 दे रहे हैं, तो आपको यह जानना चाहिए कि इसमें कुल 190 प्रश्न होंगे, जो 200 अंकों के होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 160 मिनट होगी और 0.25 अंक हर गलत उत्तर पर काटे जाएंगे।

इसमें चार सेक्शन होंगे – रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस। हर सेक्शन के लिए अलग-अलग प्रश्नों की संख्या, अंक और समय तय किया गया है।

Section NameTotal QuestionsTotal MarksTime Limit
Reasoning & Computer Aptitude506045 minutes
English Language404035 minutes
Quantitative Aptitude505045 minutes
General / Financial Awareness505035 minutes
190200160 minutes

IBPS CSA Apply Process 2025

  • यदि आप CSA क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 1 अगस्त से 21 अगस्त के बीच IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आपको IBPS CSA Apply Link मिल जाएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके अलावा हम Important Links के सेक्शन में डायरेक्ट लिंक भी दे देंगे।
  • अप्लाई लिंक पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन आएगा। आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसके द्वारा आपको लॉगिन करना होगा।
  • आपके सामने आईबीपीएस भर्ती 2025 फॉर्म ओपन हो जाएगा। फॉर्म को आपको भरना है, दस्तावेज अपलोड करने हैं और फीस पेमेंट कर देनी है।
  • इस प्रकार से आप CSA Clerk Bharti 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको IBPS Clerk bharti 2025 से जुड़ी हुई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। यदि आप सभी को यह लेख पसंद आया है या यह आपके लिए उपयोगी रहा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करिए, ताकि उन्हें भी इस भर्ती की जानकारी प्राप्त हो सके और वह भी बैंक में नौकरी कर सकें। धन्यवाद।

Direct Apply LinkApply ( Active On 1 Aug)
IBPS Clerk bharti 2025 NotificationDownload
Official WebsiteVisit
Join Whatsapp ChannelJoin
Join Telegram ChannelJoin

FAQs – IBPS Clerk bharti 2025

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होगा?

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2025 से शुरू होगा।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है। जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क अलग होगा और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए रियायती शुल्क रखा गया है।

You are currently viewing IBPS Clerk bharti 2025: बैंको में CSA( क्लर्क ) की निकली भर्ती, जानिए क्या पात्रता, चयन प्रक्रिया..