यह सभी छात्र जो बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) की ओर से एक नई भर्ती निकाली गई है, जिसके तहत भारत के विभिन्न बैंकों में Probationary Officer (PO) / Management Trainee (MT) की नियुक्ति की जाएगी। यदि आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़िए। इस लेख में हम आपको IBPS PO Recruitment 2025 की पूरी जानकारी आसान शब्दों में देने वाले हैं। इसके साथ ही हम आपको आवेदन की प्रक्रिया भी बताएंगे।
Table of Contents
IBPS PO Recruitment 2025: Overview Table
भर्ती का नाम | IBPS PO Recruitment 2025 |
भर्ती संस्था | Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) |
पद का नाम | Probationary Officer (PO) / Management Trainee (MT) |
कुल पदों की संख्या | 5208 पद |
आवेदन की प्रारंभ तिथि | 1 जुलाई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 |
शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation |
आयु सीमा | 20 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट लागू) |
चयन प्रक्रिया | Prelims Exam → Mains Exam → Interview |
सैलरी | ₹48,000 से ₹60,000 (अनुमानित) + अन्य भत्ते |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.ibps.in |
IBPS PO Recruitment 2025 Details In Hindi
आप सभी को पता है कि IBPS एक ऐसी संस्था है जो बैंकिंग परीक्षाओं का आयोजन करती है। इन्हीं के द्वारा PO/MT के 5208 पदों पर 11 Public Sector Banks में नियुक्ति की जाएगी। जो छात्र IBPS PO Recruitment 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी IBPS की Official Website पर जाकर 1 जुलाई से 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।जो छात्र IBPS PO Bharti 2025 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करना चाहते हैं, वे सभी नीचे दिए गए Important Links सेक्शन से नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं और पढ़ सकते हैं।इसके अलावा, हम आपको इस लेख में भर्ती की सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न इत्यादि बताने वाले हैं, इसलिए लेख को ध्यान से पढ़िए।
आईबीपीएस पीओ भारती के तहत किस बैंक में नियुक्ति होगी?
जिन छात्रों का चयन IBPS Bharti 2025 के तहत होगा, उन सभी को Canara Bank, Bank of Baroda, Indian Overseas Bank, UCO Bank, Bank of India, Punjab National Bank, Central Bank of India, Bank of Maharashtra, Punjab & Sind Bank और Indian Bank — इन सभी 11 बैंकों में से किसी एक बैंक में नौकरी करने का मौका मिलेगा।
IBPS PO Exam Important Date 2025
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 01 जुलाई 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 |
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग | अगस्त 2025 |
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड | अगस्त 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) | अगस्त 2025 |
प्रीलिम्स परिणाम | सितंबर 2025 |
मेन्स एडमिट कार्ड | सितंबर / अक्टूबर 2025 |
मुख्य परीक्षा (Mains) | अक्टूबर 2025 |
मेन्स परिणाम | नवंबर 2025 |
व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test) | नवंबर / दिसंबर 2025 |
साक्षात्कार (Interview) | दिसंबर 2025 / जनवरी 2026 |
प्रोविजनल आवंटन (Final Allotment) | जनवरी / फरवरी 2026 |
IBPS PO Form Fee 2025
वर्ग | आवेदन शुल्क (GST सहित) |
---|---|
सामान्य / अन्य सभी वर्ग | ₹850/- |
SC / ST / PwBD वर्ग | ₹175/- |
IBPS PO Job Eligibilty Criteria
IBPS PO Job के लिए जो भी भारत के छात्र आवेदन करना चाहते हैं, उन सभी को IBPS के द्वारा बनाए गए एलिजिबिलिटी के नियमों का पालन करना आवश्यक है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और ऐज लिमिट, जिसकी जानकारी हम आपको नीचे प्रस्तुत कर रहे हैं। इसलिए इसे ध्यान से अवश्य समझ लें –
Qualification Required For IBPS Po Form 2025
- उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए। यह डिग्री 21 जुलाई 2025 या उससे पहले की होनी चाहिए।
- पंजीकरण के समय उम्मीदवार के पास मार्कशीट या डिग्री सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
- यदि आपके अंक CGPA में हैं, तो उसे यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार प्रतिशत (%) में बदलना होगा।
IBPS PO Recruitment 2025: Age Limit
IBPS PO Bharti 2025 के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनकी ऐज लिमिट न्यूनतम 20 वर्ष है। अधिकतम उम्र सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए यह 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। किस वर्ग के छात्रों को उम्र में कितनी छूट मिलेगी, यह आप नीचे देख सकते हैं –
- SC/ST – 5 Years
- OBC (Non-Creamy Layer) – 3 Years
- PwBD – 10 Years
- Ex-Servicemen, ECOs/SSCOs (with 5+ years of service) – 5 Years
IBPS PO Bharti Selection Process
जो भी छात्र IBPS PO Bharti के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें Selection प्राप्त करने के लिए तीन चरणों को पार करना होगा, जो इस प्रकार होंगे –
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- इंटरव्यू (साक्षात्कार)
IBPS PO Recruitment 2025 Exam Pattern
जो छात्र IBPS PO Recruitment का Exam देने वाले हैं, उन सभी को Exam Pattern की जानकारी होना आवश्यक है। छात्र Exam Pattern के माध्यम से यह समझ सकते हैं कि उनके Exam में कितने प्रश्न होंगे, किस विषय से प्रश्न आएंगे और कितना समय मिलेगा। यह सभी जानकारी समझने के बाद छात्र Exam के अनुसार तैयारी कर पाते हैं।जैसा कि आप जानते हैं, इस भर्ती में दो Exams होंगे – पहला Pre और दूसरा Main। इन दोनों के लिए क्या Exam Pattern होगी, वह आप नीचे दिए गए Table के माध्यम से समझ सकते हैं।
IBPS PO Prelims Exam Pattern 2025
विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय | भाषा |
---|---|---|---|---|
अंग्रेज़ी भाषा | 30 | 30 | 20 मिनट | केवल English |
गणित (Quantitative) | 35 | 35 | 20 मिनट | हिंदी और English |
रीजनिंग (तर्कशक्ति) | 35 | 35 | 20 मिनट | हिंदी और English |
कुल | 100 | 100 | 60 मिनट (1 घंटा) |
नोट – प्रीलिम्स केवल छंटाई के लिए होती है, इसमें पास होने वाले ही मेंस परीक्षा में बैठ सकते हैं।
IBPS Mains Exam Pattern 2025
विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय | भाषा |
---|---|---|---|---|
रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड | 40 | 60 | 50 मिनट | हिंदी और English |
सामान्य ज्ञान / बैंकिंग / आर्थिक अवेयरनेस | 35 | 50 | 25 मिनट | हिंदी और English |
अंग्रेज़ी भाषा | 35 | 40 | 40 मिनट | केवल English |
डेटा विश्लेषण व गणना | 35 | 50 | 45 मिनट | हिंदी और English |
निबंध व पत्र लेखन (Descriptive Test) | 2 | 25 | 30 मिनट | केवल English |
कुल | 145 + 2 | 225 | 3 घंटे 10 मिनट |
Required Documents For IBPS PO Recruitment Form 2025
- Exp. Cert. (if any)
- NOC (Govt/PSU)
- Discharge Book (ExSM)
- PwBD Cert. (if any)
- EWS Cert. (if any)
- Caste Cert.
- Grad. Marksheet
- 10th / 12th Marksheet
- Age Proof
- ID Proof
- Sign
- Photo
आईबीपीएस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको IBPS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट का ऑफिसियल लिंक आपको नीचे Important Links सेक्शन में मिल जाएगा।
- वेबसाइट में जब आप नीचे स्क्रॉल करेंगे, तो आपको एक रीसेंट का सेक्शन मिलेगा, इसी के अंदर आपको CRP PO/MT – XV Apply Link मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमें सबसे ऊपर वाले अप्लाई ऑनलाइन बटन पर क्लिक करना है।
- अब एक नया पेज ओपन होगा, जहां आपको Click Here for New Registration का ऑप्शन मिलेगा, इस पर आपको क्लिक करना है। यदि आपने IBPS की वेबसाइट से पहले कोई फॉर्म भरा है, तो आपको Login ऑप्शन का उपयोग करना होगा।
- जब आप Registration पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी भरनी है।
- इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा, जिसके माध्यम से आपको लॉगिन करना है।
- Login करने के बाद आपके सामने IBPS Bharti Form 2025 ओपन हो जाएगा, इसमें आपको अपनी सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी है, डाक्यूमेंट्स अपलोड करनी है और एप्लीकेशन फी जमा करनी है।
- Application Fee जमा करने के बाद आपको एक रिसीप्ट दी जाएगी, जिसे आपको अपने पास संभाल कर रखना है। इसी Receipt के माध्यम से आप भविष्य में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
IBPS PO Salary 2025
जिन छात्रों का Selection PO/MT के पद पर होगा, उन सभी को हर महीने कितनी Salary दी जाएगी, यह जानना जरूरी है। आपको बता दें कि IBPS की Salary अन्य नौकरियों की तुलना में काफी अधिक होती है। PO/MT को सातवें वेतन आयोग के तहत Level-7 की Salary दी जाएगी, जो कि लगभग ₹48,000 से ₹60,000 के बीच होगी। इसके अलावा, बैंकों द्वारा दिए जाने वाले अन्य लाभ भी उन्हें प्रदान किए जाएंगे।
विवरण | राशि (₹ में) |
---|---|
शुरुआती मूल वेतन (Basic Pay) | ₹48,480 प्रति माह |
7 साल बाद हर साल बढ़ोतरी | ₹2,000 × 7 साल = ₹62,480 तक |
अगले 2 साल बाद बढ़ोतरी | ₹2,340 × 2 साल = ₹67,160 तक |
फिर अगले 7 साल बाद बढ़ोतरी | ₹2,680 × 7 साल = ₹85,920 (अधिकतम) |
अन्य भत्ते (Allowances) | DA, HRA, CCA, मेडिकल आदि (बैंक के नियम अनुसार) |
कुल सैलरी (In-Hand) | लगभग ₹75,000 प्रति माह (अनुमानित) |
निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से हमने आपको IBPS PO Recruitment 2025 Notification की महत्वपूर्ण जानकारी दी है। यदि आप बैंक में नौकरी करने की तैयारी कर रहे थे, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी रहा होगा। यदि लेख उपयोगी लगा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी अवश्य शेयर करिए, ताकि उन्हें भी इस भर्ती की जानकारी हो और वे भी फॉर्म भरकर जल्द से जल्द बैंक में नौकरी प्राप्त कर सकें। धन्यवाद।
Important Links
Direct Apply Page | Apply |
IBPS PO 2025 Notification | Download |
Official Website | Visit |
Join Whatsapp Channel | Join |
Join Telegram Channel | Join |
FAQs – IBPS PO Recruitment 2025
आईबीपीएस पीओ रिक्रूटमेंट 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?
इस भर्ती के लिए आवेदन 1 जुलाई 2025 से शुरू होगा और 21 जुलाई 2025 तक चलेगा।
IBPS PO के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री होनी चाहिए।