Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: वह सभी छात्र जो स्नातक पास हैं और बैंक में अप्रेंटिस करना चाहते हैं, उनके लिए इंडियन बैंक द्वारा 1500 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती का ऐलान किया गया है। इस भर्ती के तहत इंडियन बैंक भारत के विभिन्न राज्यों की अपनी शाखाओं में छात्रों को नौकरी देगी।
यदि आप यह नौकरी करना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह फॉर्म 18 जुलाई से 7 अगस्त 2025 तक भरे जाएंगे। आपको किस प्रकार से फॉर्म भरना है, क्या एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया होगी, चयन प्रक्रिया क्या होगी और आवेदन शुल्क कितना लगेगा – यह सभी महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको इस लेख में बताएंगे, ताकि आप Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 के लिए फॉर्म भर सकें और इंडियन बैंक में नौकरी प्राप्त कर सकें।
Table of Contents
Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: Overview Table
भर्ती का नाम | Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 |
---|---|
कुल पदों की संख्या | 1500 पद |
फॉर्म भरने की तिथि | 18 जुलाई 2025 से 7 अगस्त 2025 |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन टेस्ट → लैंग्वेज टेस्ट → डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
स्टाइपेंड | ₹15000 क्षेत्र के अनुसार निर्धारित |
नौकरी की अवधि | 1 वर्ष |
आवेदन प्रकिया | ऑनलाइन |
Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 Details
भारत के वे सभी छात्र जो बैंक में अप्रेंटिस करना चाहते हैं, उनके लिए इंडियन बैंक द्वारा 1500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत छात्रों को 1 साल के लिए इंडियन बैंक में नौकरी करने का मौका मिलेगा और इसके लिए उन्हें स्टाइपेंड दिया जाएगा। कितना स्टाइपेंड मिलेगा, इसकी जानकारी हम आपको इस लेख में विस्तार से बताएंगे।
तब तक बता दें कि यदि आप इस फॉर्म को भरना चाहते हैं तो 18 जुलाई से 7 अगस्त तक आप ऑनलाइन इस फॉर्म को भर सकते हैं। यदि आप इस फॉर्म की ऑफिशियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना चाहते हैं या पढ़ना चाहते हैं तो इसका लिंक हम आपको नीचे इंपोर्टेंट लिंक के सेक्शन में दे देंगे। साथ ही, आपको अप्लाई लिंक भी मिलेगा, जहां से आप डायरेक्ट अप्लाई कर सकेंगे।अब हम आपको इस भर्ती से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताने वाले हैं, जिसे आपको ध्यान से समझना चाहिए।
Indian Bank Apprentice Form Apply Date 2025
आवेदन शुरू होगा | 18 जुलाई 2025 |
इंडियन बैंक अप्रेंटिस फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 7 अगस्त 2025 |
परीक्षा की तिथि | घोषित नहीं किया गया है। |
रिजल्ट की तिथि | जल्द घोषित होगा। |
Indian Bank Apprentice Seat Details State Wise 2025
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | वैकेंसी की संख्या |
---|---|
तमिलनाडु | 277 |
उत्तर प्रदेश | 277 |
पश्चिम बंगाल | 152 |
आंध्र प्रदेश | 82 |
बिहार | 76 |
महाराष्ट्र | 68 |
पंजाब | 54 |
ओडिशा | 50 |
केरल | 44 |
झारखंड | 42 |
कर्नाटक | 42 |
तेलंगाना | 42 |
मध्य प्रदेश | 59 |
दिल्ली | 38 |
राजस्थान | 37 |
हरियाणा | 37 |
गुजरात | 35 |
असम | 29 |
छत्तीसगढ़ | 17 |
उत्तराखंड | 13 |
पुडुचेरी | 9 |
हिमाचल प्रदेश | 6 |
जम्मू और कश्मीर | 3 |
गोवा | 2 |
मणिपुर | 2 |
नगालैंड | 2 |
चंडीगढ़ | 2 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 |
मेघालय | 1 |
त्रिपुरा | 1 |
कुल वैकेंसी | 1500 |
Indian Bank Apprentice Eligibilty Criteria 2025
उम्र सीमा | 1 जुलाई 2025 को उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए। |
पढ़ाई की योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास किया होना चाहिए (1 अप्रैल 2021 के पहले या बाद में)। |
Read Also –
- Government Job Vacancy In Bihar 2025
- Bsf Constable Tradesman Bharti 2025: 3588 पदों पर भर्ती, जानिए कौन भर सकता फॉर्म पूरी जानकारी
Indian Bank Apprentice Salary/Stipend Details 2025
इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के तहत यदि आपका चयन होता है, तो आपको हर महीने एक निश्चित राशि दी जाएगी, जिसे स्टाइपेंड कहा जाता है। आपको कितना स्टाइपेंड दिया जाएगा, यह आपके क्षेत्र के अनुसार तय किया जाएगा।नीचे दी गई टेबल में आप देख सकते हैं कि किस क्षेत्र के लिए कितना स्टाइपेंड दिया जाएगा।
ब्रांच का प्रकार | कुल स्टाइपेंड (हर महीने) | इसमें बैंक का हिस्सा | इसमें सरकार का हिस्सा |
---|---|---|---|
मेट्रो / शहरी ब्रांच | ₹15,000 | ₹10,500 | ₹4,500 |
ग्रामीण / अर्ध-शहरी ब्रांच | ₹12,000 | ₹7,500 | ₹4,500 |
इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत छात्रों का चयन किस प्रकार से होगा?
जो छात्र अप्रेंटिस भर्ती 2025 में नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि सबसे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपका एक ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन पूछे जाएंगे।फिर आपका लैंग्वेज टेस्ट होगा और उसके बाद जो शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट होंगे, उनका चयन इस अप्रेंटिस भर्ती के तहत कर लिया जाएगा।
Indian Bank Apprentice Form Apply Kaise kare
- सबसे पहले इंडियन बैंक के करियर पेज पर जाएं।
- वहां “Engagement of Apprentices in Indian Bank – 2025” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपको “Click here for New Registration का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा – इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जानकारी भरिए।
- सबमिट करने के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- अब उसी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन कीजिए।
- लॉगिन के बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा।
- अब इस फॉर्म में अपनी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरिए।
- फिर मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड कीजिए।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कीजिए।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
निष्कर्ष
वे सभी छात्र जो बैंक में अप्रेंटिस करना चाहते हैं, उनके लिए यह लेख बहुत महत्वपूर्ण था। इस लेख में हमने आप सभी को Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताई है, जो आपके लिए आवश्यक है।मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपके कोई दोस्त हैं जो अप्रेंटिस करना चाहते हैं, तो आप यह लेख उन्हें अवश्य भेजिए।
Important Links
Direct Apply Link | Apply |
Indian Bank Apprentice Form 2025 Notification | Download |
Official Website | Visit |
Join Whatsapp Channel | Join |
Join Telegram Channel | Join |
FAQs – Indian Bank Apprentice Recruitment 2025
इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए कितने पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती के लिए कुल 1500 पद निकाले गए हैं।
इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025 में कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
चयनित छात्रों को हर महीने 15 हजार स्टाइपेंड मिलेगा, राशि क्षेत्र के अनुसार कम ज्यादा हो सकता हैं।