Jeevika Community Coordinator Salary 2025: यदि आप जानना चाहते हैं कि जीविका कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है। क्योंकि हम आपको इस लेख में Jeevika Community Coordinator Salary 2025 की जानकारी तो देंगे ही, इसके साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि इस जॉब को करने से आपको क्या लाभ मिलेगा और इस जॉब में आपको क्या कार्य करना होगा। इसलिए आप सभी इस लेख को अंत तक पढ़िए ताकि आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।
Table of Contents
Bihar Jeevika CC Salary 2025 Details In Hindi
यदि आपने जीविका भर्ती 2025 के तहत जीविका कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर के पद पर फॉर्म भरा हुआ है और जीविका की सैलरी के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको बता दूँ कि बिहार सरकार के द्वारा जीविका के जितने भी स्टाफ हैं, उन सभी के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा की गई है। इसी कारण हम आपको इस लेख में वर्तमान में मिलने वाली सैलरी और भविष्य में सरकार के द्वारा तय की जाने वाली सैलरी की पूरी जानकारी देंगे, ताकि आपको स्पष्ट तरीके से Jeevika CC Salary 2025 की जानकारी प्राप्त हो सके। इसके अलावा हम आपको इस लेख में कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर के कार्य जॉब प्रोफाइल के बारे में भी बताएंगे।
Read Also
- Bihar Jeevika Bharti 2025: जीविका में 2700+ पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी जानकारी
- Bihar Jeevika Syllabus 2025: Syllabus And Exam pattern In Hindi
- Bihar Jeevika Salary 2025: In hand Salary And Job Profile details in Hindi
Jeevika CC Salary Structure 2025 Table
मासिक मानदेय | ₹15,990 |
हाउस रेंट अलाउंस | ₹800 से ₹900 |
प्रोजेक्ट आधारित कमीशन | प्रोजेक्ट पर निर्भर |
कुल इन हैंड सैलरी | ₹17,000 से ₹18,000 |
प्रस्तावित नई सैलरी | ₹25,000 से ₹30,000 |
Jeevika Community Coordinator Salary Structure 2025
जीविका कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर की हर महीने मिलने वाली इन हैंड सैलरी को समझने से पहले आपको उनके सैलरी स्ट्रक्चर के बारे में जानना ज़रूरी है। क्योंकि Jeevika Community Coordinator की नौकरी कांट्रैक्ट बेसिस पर होती है और इस पर सरकारी कर्मचारियों की तरह पूरी सैलरी नहीं मिलती। इन्हें केवल मानदेय दिया जाता है और इसके अलावा कुछ प्रोजेक्ट के अनुसार कमीशन भी मिलता है।
Jeevika Community Coordinator In Hand Salary 2025
आपको ऊपर सैलरी स्ट्रक्चर में बता दिया गया है कि हर महीने मानदेय दिया जाता है। यदि आप जीविका कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर के पद पर नौकरी करते हैं तो आपको हर महीने ₹15,990 मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही आपको हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी मिलेगा जो कि लगभग ₹800 से ₹900 तक हो सकता है। यह आपके क्षेत्र पर निर्भर करता है, किसी को कम मिलता है और किसी को अधिक। इसके अलावा, कई प्रोजेक्ट भी दिए जाते हैं जिनके लिए जीविका कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर को कमीशन मिलता है। इन सबको मिलाकर जीविका CC की In Hand Salary लगभग ₹17,000 से ₹18,000 तक हो सकती है।
Jeevika CC Benifits 2025
यदि आप Jeevika CC के पद पर नौकरी करते हैं, तो आपको हर महीने मानदेय और कमीशन के साथ कुछ अन्य सुविधाएँ भी मिलती हैं, जैसे–
- लैपटॉप या टैबलेट खरीदने के लिए ₹25,000 से ₹30,000 तक की राशि दी जाती है।
- यदि आपको ऑफिसियल काम के लिए सफर करना पड़ता है, तो पेट्रोल का खर्च भी दिया जाता है (बिल देना होता है)।
- यदि आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे हैं, तो आपको बच्चों के लिए अतिरिक्त भत्ता मिलता है।
- एक बच्चे के लिए ₹500 प्रतिमाह।
- दो बच्चों के लिए ₹1,000 प्रतिमाह।
Jeevika Community Coordinator New Salary 2025
नीतीश सरकार द्वारा यह घोषणा की गई है कि जीविका के सभी स्टाफ का मानदेय दोगुना कर दिया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो आपकी सैलरी लगभग ₹25,000 से ₹30,000 तक हो सकती है। लेकिन यह सैलरी कब से लागू होगी, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। हालांकि यह उम्मीद की जा सकती है कि जब आपकी नियुक्ति जीविका कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर के पद पर होगी, तब तक यह नई सैलरी लागू हो जाएगी।
Jeevika CC Job Profile
यदि आपको जीविका कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर के जॉब प्रोफाइल की जानकारी नहीं है, तो आपको बता दूँ कि बिहार में जीविका के कई समूह होते हैं, जिनमें काम करने वाली महिलाओं को जीविका दीदी कहा जाता है। कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर का मुख्य कार्य इन समूहों की मीटिंग को ऑर्गेनाइज करना होता है। इसके अलावा, किसी भी सरकारी योजना को ग्रुप में लागू करवाना, रिपोर्ट तैयार करना और BPM द्वारा दिए गए अन्य कार्यों को करना भी इसकी जिम्मेदारी होती है।
निष्कर्ष
यदि आपने इस लेख को अंत तक पढ़ा है तो आपने Bihar Jeevika Community Coordinator Salary 2025 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी समझ ली होगी। इसके अलावा जीविका CC का जॉब प्रोफाइल और मिलने वाले लाभ की जानकारी भी आपको मिल गई होगी। यदि आपके पास इस पद से जुड़ा कोई सवाल या कंफ्यूजन है, तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं। और यदि यह लेख उपयोगी लगा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए। धन्यवाद।
Important Links
Bihar Jeevika Form 2025 Details | Check Details |
Jeevika Syllabus | Read |
Jeevika All Post Salary | Read |
Official Website | Visit |
Join Whatsapp Channel | Join |
Join Telegram Channel | Join |
FAQs – Jeevika Community Coordinator Salary 2025
जीविका कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर की मासिक सैलरी कितनी है?
जीविका कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर को हर महीने ₹15,990 मानदेय मिलता है। इसके साथ HRA और कमीशन मिलाकर इन हैंड सैलरी ₹17,000 से ₹18,000 तक हो जाती है।
जीविका CC को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं?
आपको लैपटॉप या टैबलेट खरीदने के लिए ₹25,000 से ₹30,000 तक की राशि मिलती है, बच्चों के लिए भत्ता और सफर पर पेट्रोल खर्च की सुविधा भी दी जाती है।
जीविका कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर का जॉब प्रोफाइल क्या है?
आपको समूहों की मीटिंग आयोजित करनी होती है, सरकारी योजनाओं को लागू करवाना होता है और BPM द्वारा दिए गए कार्य पूरे करने होते हैं।