Jharkhand Home Guard Bharti 2026: 7वीं और 10वीं पास के लिए होम गॉर्ड की भर्ती, जानिए पूरी जानकारी

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now

Jharkhand Home Guard Bharti 2026: यदि आप झारखंड राज्य में रहकर समाज सेवा करना चाहते हैं और गृह रक्षक के रूप में जुड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए यह भर्ती बहुत महत्वपूर्ण है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, गोड्डा द्वारा विज्ञापन संख्या 01 वर्ष 2025 के अंतर्गत कुल 446 गृह रक्षक पदोंपर नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 30 जनवरी 2026तक स्वीकार किए जाएंगे। अगर आप Jharkhand Home Guard Bharti 2026 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़िए। इसमें आपको पदों का विवरण, योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक दक्षता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी सरल भाषा में दी गई है।

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 Overview Table

संगठनझारखंड गृह रक्षा वाहिनी, गोड्डा
भर्ती का नामJharkhand Home Guard Bharti 2026
विज्ञापन संख्या01 वर्ष 2025
कुल पद446
पद का नामगृह रक्षक
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू20 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि30 जनवरी 2026
आवेदन शुल्कसामान्य, BC-I, BC-II – 200 रुपये
 SC, ST – 100 रुपये
नौकरी स्थानगोड्डा जिला, झारखंड
आधिकारिक वेबसाइटrecruitment.jharkhand.gov.in

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 Post Details

Screenshot 20251229 191452.Chrome
पद का नामपदों की संख्या
ग्रामीण गृह रक्षक421
शहरी गृह रक्षक25
कुल पद446

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • कुल पदों में से 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
  • महिलाओं के आरक्षित पदों में से 5 प्रतिशत पद तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।

Jharkhand Home Guard Age Limit 2026

न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
19 वर्ष40 वर्ष

👉 आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

Jharkhand Home Guard Qualification 2026

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक और आवासीय योग्यता पद के अनुसार तय की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

  • ग्रामीण गृह रक्षक के लिए न्यूनतम 7वीं पास होना आवश्यक है।
  • शहरी गृह रक्षक के लिए न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है।

आवासीय योग्यता

  • ग्रामीण गृह रक्षक के लिए उसी प्रखंड का निवासी होना जरूरी है, जहां से आवेदन किया जा रहा है।
  • शहरी गृह रक्षक के लिए गोड्डा जिले के शहरी क्षेत्र का निवासी होना जरूरी है।

झारखंड होम गार्ड शारीरिक दक्षता 2026

गृह रक्षक भर्ती में चयन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का बहुत अधिक महत्व होता है। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और फिटनेस की जांच की जाती है।

शारीरिक मापदंड

लंबाई

  • पुरुष सामान्य, OBC, BC – 162 सेमी।
  • पुरुष SC, ST – 157 सेमी।
  • महिला सभी वर्ग – 148 सेमी।

सीना केवल पुरुषों के लिए

  • सामान्य, OBC, BC – 79 सेमी।
  • SC, ST – 76 सेमी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल गतिविधियां

  • 1 मील की दौड़।
  • ऊंची कूद।
  • लंबी कूद।
  • शॉट पुट।

👉 इन सभी गतिविधियों के लिए अलग अलग अंक निर्धारित किए जाएंगे और इसी आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी।

Jharkhand Home Guard Form 2026 Selection Process

  • शारीरिक दक्षता एवं मापदंड जांच।
  • हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा।
  • तकनीकी दक्षता परीक्षा केवल शहरी तकनीकी पदों के लिए।
  • खेलकूद में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अंक।

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 Exam Pattern

इसे भी पढ़े

परीक्षाविवरणअंक
शारीरिक दक्षतादौड़, कूद, शॉट पुटनिर्धारित अनुसार
हिंदी लेखन परीक्षाक्वालिफाइंग100
तकनीकी दक्षता परीक्षाकेवल शहरी तकनीकी पद100

👉 हिंदी लेखन परीक्षा में न्यूनतम 30 अंक लाना अनिवार्य है।

How To Fill Jharkhand Home Guard Bharti Form 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाइए।
  • होम पेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करिए।
  • नया रजिस्ट्रेशन कीजिए और लॉगिन करिए।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरिए।
  • आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कीजिए।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कीजिए।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखिए।

Jharkhand Home Guard Salary 2026

गृह रक्षक की सेवा स्वयंसेवी सेवा मानी जाती है। यह कोई स्थायी या नियमित सरकारी नौकरी नहीं है। ड्यूटी के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाता है, जो राज्य सरकार के नियमों के अनुसार समय समय पर तय किया जाता है।

निष्कर्ष

वे सभी अभ्यर्थी जो झारखंड राज्य में गृह रक्षक के रूप में सेवा देना चाहते हैं, उनके लिए यह लेख काफी उपयोगी रहा होगा। इस लेख में हमने आपको Jharkhand Home Guard Bharti 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां, जैसे पदों का विवरण, योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक दक्षता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया, आसान भाषा में समझाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि अब आप यह तय कर पाएंगे कि आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं या नहीं। यदि यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करिए। धन्यवाद।

Direct Apply LinkApply
Jharkhand Home Guard Bharti 2026 NotificationDownload
Official WebsiteVisit
Join Whatsapp ChannelJoin
Join Telegram ChannelJoin

FAQs – Jharkhand Home Guard Bharti 2026

झारखंड गृह रक्षक भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू हैं?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 रखी गई है।

गोड्डा जिले में गृह रक्षक के कितने पद निकाले गए हैं?

गोड्डा जिले के लिए कुल 446 गृह रक्षक पदों पर नामांकन किया जाएगा।

ग्रामीण और शहरी गृह रक्षक के लिए योग्यता क्या है?

ग्रामीण गृह रक्षक के लिए 7वीं पास और शहरी गृह रक्षक के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।

इस भर्ती में आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

सामान्य और बीसी वर्ग के लिए 200 रुपये तथा एससी, एसटी वर्ग के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।

क्या गृह रक्षक की सेवा स्थायी नौकरी मानी जाती है?

नहीं, गृह रक्षक की सेवा स्वयंसेवी होती है और इसे स्थायी सरकारी नौकरी नहीं माना जाता।

You are currently viewing Jharkhand Home Guard Bharti 2026: 7वीं और 10वीं पास के लिए होम गॉर्ड की भर्ती, जानिए पूरी जानकारी

Ritik Raushan (author)

मेरा नाम ऋतिक है, मैं niyuktidarpan.com वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूं। मैं अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को मुख्य रूप से सरकारी भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी साझा करता हूं। इसके साथ ही, इस वेबसाइट पर जो भी लेख लिखे जाते हैं, उनकी जाँच भी करता हूं ताकि आप तक सभी जानकारी सटीक पहुँचे।