Khatiyan Kaise Nikale: यदि आप चाहते हैं कि घर बैठे अपना खतियान निकालना, तो आप बहुत आसानी से यह कर सकते हैं। हम आपको वह तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके द्वारा आप घर बैठे नाम, खाता संख्या और खेसरा संख्या, इनमें से किसी एक की मदद से जमीन का खतियान निकाल सकते हैं।
बिहार सरकार के द्वारा बिहार के सभी लोगों का खतियान ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है, जहां से कोई भी बिहार का व्यक्ति ऑफिशियल पोर्टल land.bihar.gov.in पर जाकर अपना खतियान देख सकता है और खतियान निकाल सकता है।
इस लेख में हम आपको Khatiyan Kaise Nikale इसकी समस्त जानकारी देने वाले हैं, ताकि आप खतियान निकालने की पूरी प्रक्रिया समझ सको और अपना खतियान निकाल सकें।
Table of Contents
यहाँ पर Khatiyan Kaise Nikale: OverView Table
| लेख का नाम | Khatiyan Kaise Nikale |
| राज्य | बिहार |
| लाभार्थी | बिहार के सभी जमीन मालिक |
| पोर्टल का नाम | Department of Revenue and Land Reforms, Bihar |
| आधिकारिक वेबसाइट | land.bihar.gov.in |
| प्रकिया | लेख में पढ़िए |
Khatiyan Kaise Nikale? जानिए नाम, खाता संख्या, खेसरा संख्या से खतियान निकालने की जानकारी
जितने भी लोग अपना खतियान निकालना चाहते हैं, वे सभी land.bihar.gov.in पर जाकर अपना खतियान निकाल सकते हैं। हम आपको इसका step by step process आगे इस लेख में तो बताएंगे ही, लेकिन उससे पहले आपको कुछ और जानकारी खतियान से संबंधित होनी चाहिए।
जितने भी लोग अपना खतियान निकालना चाहते हैं, उन्हें बता दूं कि यदि आपका खतियान आपका नाम या आपके पिता या दादा के नाम से, किसी भी नाम से हो, तो आप खतियान निकाल सकेंगे। साथ ही यदि आप अपने पूरे गांव की list निकालना चाहते हैं, तो वह भी निकाल सकेंगे।
कई लोगों के पास खाता संख्या या खेसरा संख्या नहीं होती है, लेकिन उनके पास जमीन होती है, तो वे इस स्थिति में अपने नाम से जमीन का खतियान निकाल सकेंगे, और उसमें उन्हें खाता संख्या और खेसरा संख्या भी मिल जाएगा।
तो यदि आपका खाता संख्या या खेसरा संख्या खो चुका है, तो इस लेख को पढ़कर आप वह भी निकाल सकेंगे।तो चलिए अब step by step जानते हैं कि किस तरह से जमीन का खतियान निकाले।
Khatiyan Kaise Nikale? Step Step Process
- सबसे पहले खतियान निकालने के लिए आपको Google पर टाइप करना होगा लैंड बिहार। आपके सामने बहुत सारी वेबसाइट आएंगी। जो वेबसाइट सबसे पहले आएगी land.bihar.gov.in, उस पर क्लिक करना है।
- आप बिना टाइप किए भी इस वेबसाइट पर डायरेक्ट जा सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे महत्वपूर्ण लिंक का बॉक्स मिलेगा, उसमें आपको खतियान कैसे निकालें उसके सामने एक लिंक मिलेगा, उस पर आपको क्लिक करना है।
- जब आप वेबसाइट पर जाएंगे तो आपके सामने बिहार का मैप ओपन होगा। उसमें आपको बिहार के सभी जिले दिखेंगे। तो जो आपका जिला है, यानी जहां पर आपकी जमीन है, उस जिले पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया मैप ओपन होगा, जिसमें आपके जिले में जितने भी अंचल होंगे, वह दिख जाएंगे। तो आपको अपना अंचल सेलेक्ट करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जहां से आप जमीन का खतियान निकाल सकते हैं।
- इस पेज पर आपको सबसे पहले ऑप्शन मिलेगा मौजा का नाम चुनें और नीचे बहुत सारे गांव दिखेंगे। तो आपका जो भी गांव होगा, वह आपको सेलेक्ट करना होगा। कई लोगों की एक से अधिक गांव में जमीन होती है, तो जिस गांव में आपकी जमीन हो, वही सेलेक्ट करना है।
- जब आप मौजा सेलेक्ट कर लेंगे, उसके बाद आपको नीचे खोजने के विभिन्न विकल्प मिलेंगे, जैसे कि आप नाम, खाता संख्या, खेसरा संख्या या अपने गांव के सभी खाताधारी के नाम से खोज सकते हैं।
- आप जिस भी ऑप्शन से खोजना चाहते हैं, उसके बाएं साइड में आपको एक छोटा सा बॉक्स मिलेगा। उस बॉक्स पर आपको क्लिक करना है। जैसे ही आप बॉक्स पर क्लिक करेंगे, तो वहां ब्लू टिक लग जाएगा, जैसा कि आप नीचे की इमेज में देख सकते हैं।
- जो भी ऑप्शन आपने सेलेक्ट किया होगा, उसके सामने एक बॉक्स ओपन होकर आ जाएगा। यदि आपने नाम से खोजने का विकल्प सेलेक्ट किया है, तो नाम के सामने वाला बॉक्स ओपन हो जाएगा। वहां पर आपको खाताधारी का नाम enter करना है।
- और यदि आपने खाता संख्या या खेसरा संख्या सेलेक्ट किया है, तो आपको अपना खाता संख्या या खेसरा संख्या डालना है।
- आप जिस भी विकल्प से खोजना चाहते हैं, वह सेलेक्ट कीजिए और नीचे आपको खाता खोजें का एक बटन मिलेगा, उस पर आपको क्लिक करना है।
- अब searching शुरू हो जाएगी और कुछ ही सेकंड में आपको सभी खातों की संख्या दिख जाएगी। यदि आप नाम से खोज रहे हैं, तो उस नाम से कितने व्यक्ति हैं, वह दिख जाएंगे। और यदि आप खाता संख्या या खेसरा संख्या से खोज रहे हैं, तो उस संख्या से जो व्यक्ति होंगे, उनका नाम आपके सामने आ जाएगा।
- उनके नाम के सामने खाता संख्या और खेसरा संख्या दिखेगी और उसके बाद आपको एक देख का बटन दिखेगा। उस पर आपको क्लिक करना है।
- जैसे ही आप देखें बटन पर क्लिक करेंगे, तो आपका खतियान खुलकर आ जाएगा, जिसमें आप खतियान की सभी जानकारी देख सकते हैं। कितने लोगों में जमीन का बंटवारा हुआ है, वह भी आपको दिख जाएगा।
Khatiyan Kaise Download Karen
- अब आपने अपना खतियान तो देख लिया है, लेकिन आप इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर में download कैसे करेंगे, चलिए अब वह जानते हैं।
- Download करने के लिए आपको खतियान के ऊपर की तरफ एक नीले कलर का प्रिंटर का बटन दिखेगा, उस पर आपको क्लिक करना है।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पर एक सफेद कलर के बॉक्स में एक छोटा सा PDF लिखा हुआ बटन दिखेगा। उस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपका फाइल मैनेजर ओपन हो जाएगा और नीचे की तरफ आपको फाइल का नाम दिख जाएगा, जिसे आप बदल भी सकते हैं। उसके बाद आपको Save के बटन पर क्लिक करना है।
- Save के बटन पर क्लिक करते ही आपका जो खतियान है, वह आपके मोबाइल में download हो जाएगा। इस खतियान का आप print out निकाल सकते हैं और जो भी काम हो, वह कर सकते हैं।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको Online Khatiyan Kaise Nikale इसकी पूरी जानकारी दी है। जो भी व्यक्ति बिहार के हैं और अपना खतियान download करना चाहते हैं, उन सभी के लिए यह लेख बहुत उपयोगी रहा होगा क्योंकि हमने इस लेख में आपको land.bihar.gov.in वेबसाइट से किस तरह से खतियान निकालना है, उसकी पूरी प्रक्रिया बताई है।
मुझे उम्मीद है कि आप लोग भी अपने नाम, खाता संख्या या खेसरा संख्या, किसी एक की मदद से अपना खतियान निकाल चुके होंगे। यदि आपके लिए यह लेख उपयोगी रहा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ share करिए। धन्यवाद।
Important Links
FAQs – Khatiyan Kaise Nikale
क्या मैं बिना खाता संख्या या खेसरा संख्या के भी खतियान निकाल सकता/सकती हूं?
हां, अगर आपके पास खाता संख्या या खेसरा संख्या नहीं है तो आप नाम के जरिए भी अपना खतियान निकाल सकते हैं।
क्या यह सेवा सभी जिलों और गांवों के लिए उपलब्ध है?
हां, यह सेवा बिहार के लगभग सभी जिलों और गांवों के लिए उपलब्ध है। आप अपने जिले और मौजा को चुनकर खतियान निकाल सकते हैं।