MP Police ASI Subedar Recruitment 2025: यदि आप मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका आया है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा Subedar Stenographer और Assistant Sub Inspector ASI Stenographer के कुल 500 पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2025 तक चलेंगे।
यदि आप MP Police ASI Subedar Recruitment 2025 के तहत पुलिस विभाग में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना चाहिए क्योंकि इसमें हमने आपको आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया और वेतनमान जैसी सभी जरूरी जानकारी दी है।
Table of Contents
MP Police ASI Subedar Recruitment 2025: OverView Table
| भर्ती का नाम | MP Police ASI Subedar Recruitment 2025 |
| विभाग | मध्यप्रदेश पुलिस विभाग |
| भर्ती बोर्ड | कर्मचारी चयन मंडल भोपाल ESB MP |
| पदों के नाम | Subedar Stenographer, Assistant Sub Inspector ASI Stenographer |
| कुल पद | 500+ पद |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 03 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि | 22 अक्टूबर 2025 |
| परीक्षा तिथि | 10 दिसंबर 2025 से |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.esb.mp.gov.in |
MP Police ASI Subedar Post Details 2025
| पद का नाम | शाखा / इकाई | कुल पद |
|---|---|---|
| Subedar Stenographer | सामान्य शाखा | 90 |
| Subedar Stenographer | विशेष शाखा | 10 |
| Assistant Sub Inspector ASI Stenographer | सामान्य शाखा | 110 |
| Assistant Sub Inspector ASI Stenographer | मैदानी इकाई | 220 |
| Assistant Sub Inspector ASI Stenographer | विशेष शाखा | 55 |
| Assistant Sub Inspector ASI Stenographer | अपराध अनुसंधान विभाग CID | 15 |
| कुल पद | 500 |
MP Police ASI Subedar Form Age Limit
| श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु सीमा 17.10.2025 तक |
|---|---|---|
| सभी उम्मीदवार | 18 वर्ष | — |
| पुरुष अनारक्षित EWS अन्य राज्य के सभी उम्मीदवार | 18 वर्ष | 33 वर्ष |
| पुरुष SC ST OBC केवल MP निवासी | 18 वर्ष | 38 वर्ष |
| महिला उम्मीदवार सभी श्रेणी केवल MP निवासी | 18 वर्ष | 38 वर्ष |
| महिला अंतरजातीय विवाह विशेष छूट श्रेणी | 18 वर्ष | 43 वर्ष |
| पुरुष अनारक्षित खेल पुरस्कार विजेता | 18 वर्ष | 38 वर्ष |
| महिला खेल पुरस्कार विजेता | 18 वर्ष | 43 वर्ष |
| सरकारी कर्मचारी निगम मंडल नगर सैनिक केवल MP निवासी | 18 वर्ष | 38 वर्ष |
| भूतपूर्व सैनिक | 18 वर्ष | सेवा अवधि अनुसार अधिकतम 3 वर्ष तक अतिरिक्त छूट |
MP Police ASI Subedar Recruitment 2025 Qualification
1. Subedar Stenographer
- 12वीं 10+2 परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण
- Hindi Shorthand 100 शब्द प्रति मिनट में उत्तीर्ण
- CPCT Exam Computer Proficiency Certification Test उत्तीर्ण जिसमें Hindi Typing अनिवार्य है
- Computer Diploma ITI Polytechnic से संबंधित प्रमाणपत्र होना अनिवार्य
2. Assistant Sub Inspector ASI Stenographer
- 12वीं 10+2 परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण
- CPCT Exam Computer Proficiency Certification Test उत्तीर्ण जिसमें Hindi Typing अनिवार्य है
- निम्न में से कोई एक योग्यता
- BCA MCA BSc Computer Science or IT MSc Computer Science or IT
- AICTE से मान्यता प्राप्त Polytechnic Diploma
- DOEACC Diploma
- ITI से COPA ट्रेड
- Modern Office Management कोर्स
- किसी भी मान्यता प्राप्त University से Computer Diploma
Read Also
- Bihar SSC Stenographer Vacancy 2025: बिहार स्टेनो की भर्ती, जानिए आवेदन कैसे करें
- Bihar Librarian Bharti 2025: 6500 पदों पर हाई स्कूल पुस्तकालय में होगी नियुक्ति
MP Police ASI Subedar Recruitment Selection Process 2025
- Online Written Exam CBT
- Document Verification
- Practical Test Typing Shorthand Test
- Physical Standards Test PST
- Medical Examination
- Final Merit List
MP Police ASI Exam Pattern 2025
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन | 40 | 40 |
| बुद्धि परीक्षण एवं मानसिक अभिरुचि | 30 | 30 |
| विज्ञान एवं सरल अंकगणित | 30 | 30 |
| कुल | 100 | 100 |
- परीक्षा की अवधि : 2 घंटे
- प्रश्न प्रकार : Multiple Choice Questions MCQ
- प्रत्येक सही उत्तर पर : +1 अंक
- गलत उत्तर पर : कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
How to Fill MP Police ASI Subedar Form 2025
- आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाएं
- Latest Recruitment Application Form लिंक पर क्लिक कीजिए
- MP Police ASI Subedar Recruitment 2025 का ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलिए
- New Registration कीजिए और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड प्राप्त कीजिए
- लॉगिन करके Application Form भरिए
- आवश्यक Documents अपलोड कीजिए
- Application Fee का ऑनलाइन भुगतान कीजिए
- Final Submit करने से पहले फॉर्म को ध्यान से जांच लीजिए
- आवेदन सबमिट करने के बाद Print Out निकाल लीजिए
MP Police Subedar Salary Details
| पद का नाम | वेतनमान Pay Scale | ग्रेड पे | अनुमानित मासिक वेतन |
|---|---|---|---|
| Subedar Stenographer | ₹36,200 – ₹1,14,800 | ₹4,200 | लगभग ₹45,000 – ₹50,000 |
| Assistant Sub Inspector ASI Stenographer | ₹32,800 – ₹1,03,600 | ₹2,800 | लगभग ₹38,000 – ₹42,000 |
निष्कर्ष
वे सभी उम्मीदवार जो मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में सूबेदार या एएसआई स्टेनोग्राफर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए मैंने यह लेख लिखा है। इस लेख में मैंने आपको MP Police ASI Subedar Recruitment 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी दी है, जैसे पदों का विवरण, आवेदन तिथि, योग्यता, चयन प्रक्रिया और सैलरी।
मुझे उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा और अब आप आसानी से यह तय कर पाएंगे कि आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं या नहीं। यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए ताकि वे भी इस भर्ती के बारे में जान सकें और आवेदन कर सकें। धन्यवाद।
Important Links
| Direct Apply Link | Apply |
| MP Police ASI Subedar Recruitment 2025 Notification | Download |
| Official Website | Visit |
| Join Whatsapp Channel | Join |
| Join Telegram Channel | Join |
FAQs – MP Police ASI Subedar Recruitment 2025
MP Police ASI Subedar Bharti 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही CPCT Exam उत्तीर्ण और Computer Diploma या योग्यता होना आवश्यक है।
MP Police ASI Subedar Recruitment 2025 का वेतनमान कितना है?
Subedar Stenographer को लगभग ₹45,000 – ₹50,000 और ASI Stenographer को लगभग ₹38,000 – ₹42,000 मासिक वेतन मिलेगा।