Panchayat Pashu Sevak Bharti 2025: दोस्तों, जितने भी दसवीं पास छात्र हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन सभी के लिए भारत सरकार के एक विभाग जिसका नाम भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड है, उसके द्वारा पंचायत पशु सेवक भर्ती निकाली गई है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता सिर्फ दसवीं पास रखी गई है। इसके साथ ही विभाग द्वारा बारहवीं पास और स्नातक पास छात्रों के लिए भी कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस लेख में हम आपको Panchayat Pashu Sevak Bharti की पूरी जानकारी देने वाले हैं, इसलिए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़िए।
Table of Contents
Panchayat Pashu Sevak Bharti 2025: Overview Table
पद का नाम | पंचायत पशु सेवक |
बिभाग | भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड |
कुल पदों की संख्या | 10,376 |
शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 40 वर्ष |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 25 अप्रैल 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 11 मई 2025 |
आवेदन शुल्क | 708 रूपए |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू |
सैलरी | ₹28,500 प्रति माह |
जॉब लोकेशन | किसी जगह भारत |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Visit |
Panchayat Pashu Sevak Bharti Ki puri Jankari
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (Bhartiya Pashupalan Nigam Limited) के द्वारा मुख्य परियोजना अधिकारी, जिला विस्तार अधिकारी, तहसील विकास अधिकारी और पंचायत पशु सेवक के कुल 12,981 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें से पंचायत पशु सेवक की 10,376 सीटें हैं।
यदि आप 10वीं पास हैं तो सिर्फ पंचायत पशु सेवक की भर्ती के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस फॉर्म के लिए आप लोग Online आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है और आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई है।
आप सभी ऑनलाइन आवेदन BPNL के Official Website के माध्यम से कर सकते हैं। इस वेबसाइट का लिंक हम आपको नीचे Important Links सेक्शन में दे देंगे। साथ ही, आपको Notification का PDF Format भी दिया जाएगा, जिसमें आप आधिकारिक रूप से इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी पढ़ और समझ सकेंगे।
अब हम इस लेख में आपको उन महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताने वाले हैं, जो हर वैकेंसी के फॉर्म को भरने से पहले उम्मीदवार को पता होनी चाहिए, ताकि आप समझ सकें कि क्या आप इस फॉर्म के लिए Eligible हैं या नहीं। और यदि हैं, तो किस तरह से Online आवेदन करना है, कितनी Salary होगी, क्या महत्वपूर्ण तिथियां होंगी, Exam कैसे होगा, और कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे।इन सभी सवालों के जवाब हम आपको इस लेख के माध्यम से देने वाले हैं, इसलिए आपसे पुनः आग्रह है कि इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़िए।
Panchayat Pashu Sevak Ka Kya Kaam Hota Hai
बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो पंचायत पशु सेवक कार्य विवरण के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें नहीं पता है कि यदि हम पंचायत पशु सेवक बनते हैं, तो हमें क्या कार्य करना होगा। यदि आपका यह सवाल है, तो हम आपको बता देना चाहते हैं कि पंचायत पशु सेवक का कार्य अपने पंचायत में जितने भी किसान होते हैं, जिनके पास गाय, भैंस या कोई और पशु होता है, उन्हें जानकारी देनी होती है कि किस तरह से आप सभी अपने पशुओं की सुरक्षा कर सकते हैं, अधिक पशुधन प्राप्त कर सकते हैं, और बीमारियों से कैसे बचा सकते हैं।
इसके अलावा, कोई भी सरकारी योजना पशुओं के लिए आती है, तो उसकी भी जानकारी पंचायत पशु सेवक देने का कार्य करते हैं। आपको बता दें कि जब आप पंचायत पशु सेवक बनेंगे, तो आपको आपके उच्च अधिकारी के द्वारा समय-समय पर आपके कार्य अनुसार प्रशिक्षण (training) दिया जाएगा, ताकि आप अपने कार्य से अपने पंचायत के पशुओं के उत्पादन को बेहतर बना सकें।
Panchayat Pashu Sevak Bharti Important Event Date
आवेदन सुरु | 25 अप्रैल 2025 |
पंचयात पशु सेवक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि | 23 मई 2025 |
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 11 मई 2025 |
एडमिट कार्ड कब आएगा | सूचना नहीं निकला |
परीक्षा की तिथि | सूचना नहीं निकला |
Panchayat Pashu Sevak Job Location
पंचायत पशु सेवक की जो भर्ती के लिए यदि आप आवेदन करते हैं और आप Select हो जाते हैं, तो आपकी नौकरी भारत में किसी भी जगह लग सकती है। भारत के लगभग सभी राज्यों में इस पद के लिए खाली स्थान हैं। चूंकि भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भारत सरकार का विभाग है, इसलिए आपकी नौकरी भारत में किसी भी स्थान पर हो सकती है। किस राज्य में इस पद के लिए कितनी भर्ती है, इसकी जानकारी भी Notification में उपलब्ध है और आगे हम आपको इस लेख में बताने वाले भी हैं।
Panchayat Pashu Sevak State Wise Post Details
State Name | Panchayat Pashu Sevak Bharti Post |
---|---|
उत्तर प्रदेश | 1750 |
मध्य प्रदेश | 1250 |
राजस्थान | 1000 |
छत्तीसगढ़ | 750 |
बिहार | 750 |
झारखण्ड | 500 |
हरियाणा | 465 |
पंजाब | 485 |
गुजरात | 750 |
महाराष्ट्र | 750 |
हिमाचल प्रदेश | 250 |
उत्तराखंड | 250 |
कर्णाटक | 535 |
उड़ीसा | 490 |
आंध्र प्रदेश | 401 |
Total Post | 10376 |
Panchayat Pashu Sevak Salary
पंचायत पशु सेवक की नौकरी में आपको सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिलेगी। इस Salary में आपको जितने भी लाभ केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाते हैं, जैसे कि महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) या अन्य Allowance, सभी आपको मिलेंगे। आपकी जो शुरुआती Salary होगी, वह ₹28,500 प्रति माह होगी।
सैलरी | 28500 |
लाभ | सभी अलाउंस दिए जाएंगे। |
Panchayat Pashu Sevak Bharti Eligibility Criteria
यदि हम पंचायत पशु सेवक भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आवश्यक शर्तें होती हैं। पहली शर्त होती है कि आपकी Qualification, जो ऐसी नौकरी के लिए मांगी गई है, वह होनी चाहिए और दूसरी, आपकी Age Limit होनी चाहिए। इस पोस्ट के लिए क्या Age Limit और शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है, वह समझ लीजिए।
Panchayat Pashu Sevak ke liye Qualification | उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए |
Age Limit | न्यूनतम – 18, अधिकतम – 40 |
Application Fee
पशु सेवक आवेदन शुल्क | ₹708 |
Panchayat Pashu Sevak Selection Process
इस भर्ती के लिए आपका चयन दो स्टेज को पार करने के बाद होता है। जब आप भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं, उसके बाद आपका Admit Card जारी किया जाता है, जिसकी सूचना आपको ईमेल के माध्यम से दी जाती है।
- Written Exam होता हैं जिसे क्वालीफाई करने के बाद,
- आपका interview होता हैं और इसे पास करने पर आपका सिलेक्शन हो जाता हैं।
Panchayat Pashu Sevak Exam Pattern
- लिखित परीक्षा में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (Interview) दोनों में कम से कम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और,
- गलत उत्तर देने पर कोई Negative Marking नहीं होगा।
- परीक्षा के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा।
Panchayat Pashu Sevak Bharti Subject and Marks
Subject | Question | Marks |
---|---|---|
English | 8 | 8 |
Hindi | 8 | 8 |
Math | 8 | 8 |
Reasioning | 8 | 8 |
Daily Science | 8 | 8 |
Basic Computer | 10 | 10 |
Total – 6 | 50 | 50 |
पंचायत पशु सेवक की मेरिट कैसे बनेगी?
Exam | Mark |
---|---|
Written | 50 |
Interview | 50 |
Total | 100 |
जो 10378 अभ्यर्थी सबसे अधिक marks score करेंगे उनका सेलेवशन होगा इसके आलावा अन्य शर्ते भी लागु होगी जिसे आप Notification में पढ़ सकते हैं।
Panchayat Pashu Sevak Bharti Online Apply Kaise Karen?
- सबसे पहले आपको Bhartiya Pashupalan Nigam Limited के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- वहां पर आपको Apply Online का बटन दिखेगा, उस पर आपको क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक सूचना खुलकर आ जाएगी, जिसमें बताया जाएगा कि हमारे विभाग में इस पद के लिए वैकेंसी निकाली गई है और इसके लिए आप 11 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

- आपके सामने जो सूचना खुलेगी, उसमें आपको नीचे की तरफ ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें का ऑप्शन दिखेगा, उस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन करने का Form खुलकर आ जाएगा, जिसमें सबसे ऊपर आपको Select Job का ऑप्शन मिलेगा। उस पर आपको क्लिक करना है और Panchayat Pashu Sevak सेलेक्ट कर लेना है।

- इसके अलावा जो भी जानकारी Form में मांगी गई होगी, उसे सभी को आपको सही से भरना है और अपने Documents Upload करने हैं।
- अब आपको Next का बटन दिख रहा होगा नीचे की तरफ, इस पर क्लिक करना है और Payment कर देना है।
- इसके बाद आपको एक Receipt मिलेगी, जिसे आपको संभाल कर रखना है, जो Admit Card Download करते समय या आपके उपयोग में आएगी।
Panchayat Pashu Sevak Admit Card 2025
पंचायत पशु सेवक भर्ती का Admit Card कब आएगा, इसकी जानकारी सूचना के माध्यम से नहीं बताई गई है। लेकिन जैसे ही इसकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होगी, उसके बाद एक सूचना जारी होगी, जिसमें बताया जाएगा कि आपका Admit Card कब आएगा। हालांकि अभी निर्देश में बताया गया है कि जब आपका एग्जाम ऑनलाइन होगा, तो उससे एक महीना पहले आपका Admit Card आपके Email पर भेज दिया जाएगा। इसलिए जब आप आवेदन की प्रक्रिया कर रहे हों, तो अपना वही ईमेल डालिए जो आपके मोबाइल में लॉगिन है।
इसे भी पढ़े
- RRB Loco Pilot New Vacancy 2025: Notification Out for 9970 Posts – Apply Online, Check Eligibility and Selection
- Bihar SSC Field Assistant Vacancy 2025 (Notification Out): Check Full Details
Panchayat Pashu Sevak Bharti ka Exam Kaise Hoga?
इस भर्ती के एग्जाम के जो दिशा-निर्देश निकल गए हैं, उसमें बताया गया है कि आपका जो Exam होगा वह Online Computer के माध्यम से होगा। इस एग्जाम को आप Cyber Cafe या Computer Center के माध्यम से दे सकते हैं। यदि आप Exam से संबंधित और अधिक सूचना प्राप्त करना चाहते हैं तो इसका नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं या Admit Card का इंतजार कर सकते हैं, जिसमें पूरी जानकारी विस्तृत रूप से दे दी जाएगी।
निष्कर्ष
जितने भी अभ्यर्थी दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उन सभी के लिए भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड, जो कि भारत सरकार का विभाग है, उनके द्वारा Panchayat Pashu Sevak Bharti निकाल दी गई है। हमने आपको इस लेख के माध्यम से इस भर्ती की सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ, जो आपको आवेदन करने से पहले पता होनी चाहिए, वह सभी बताईं और साथ ही आपको आवेदन करने की प्रक्रिया भी बताई। मुझे उम्मीद है कि आपको यह लेख बहुत उपयोगी लगा होगा। यदि उपयोगी लगा है तो इसे अपने और भी दोस्तों के साथ शेयर करिए।
Important Links
Direct Apply Link | Apply Now |
Short Notice | View |
Panchayat Pashu Sevak and Other Post Notification | View |
Official Website | Visit |
FAQs – Panchayat Pashu Sevak Bharti 2025
पंचायत पशु सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म भरना होगा।
पंचायत पशु सेवक भर्ती का एग्जाम कब होगा?
एग्जाम की तिथि की घोषणा आवेदन प्रक्रिया के बाद की जाएगी। उम्मीदवारों को Admit Card के माध्यम से एग्जाम की तिथि और स्थान की जानकारी मिलेगी।
पंचायत पशु सेवक भर्ती में सैलरी कितनी होगी
उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत ₹28,500 की प्रारंभिक सैलरी मिलेगी। इस में अन्य सरकारी लाभ जैसे महंगाई भत्ता भी शामिल हैं।
Keval gramin log hi bhar sakte hai kya