Post Office GDS 2nd Merit List 2025 Out: दोस्तों, यदि आपने Post Office GDS की जो भर्ती निकली थी, उसके लिए आवेदन किया था तो आपको पता होगा कि GDS की भर्ती में मेरिट लिस्ट निकल जाती है, और यदि उस लिस्ट में आपका नाम होता है तो आप GDS के लिए सिलेक्ट हो जाते हैं।यदि आपने आवेदन किया था तो आपको यह भी पता होगा कि GDS की पहली Merit List बहुत पहले ही निकल चुकी है, जिसमें बहुत सारे छात्रों का चयन हुआ भी है। लेकिन कई ऐसे छात्र हैं जिनका चयन पहली Merit List में नहीं हुआ और वे सभी 2nd Merit List का इंतजार कर रहे थे।
तो आपको बता दें कि Post Office GDS 2nd Merit List 2025 निकल चुका है। यदि आपका नाम इस लिस्ट में आता है तो आपको बधाई हो, आप GDS बनने वाले हैं।अब बात यह है कि GDS 2nd Merit List के PDF को Download कैसे करें और उसमें अपना नाम कैसे चेक करें?
इसीलिए तो हमने यह लेख लिखा है। इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी बताएंगे कि किस तरह से आपको Merit List Download करना है और उसमें अपना नाम चेक करना है।तो चलिए, इस लेख की शुरुआत करते हैं।
Table of Contents
Post Office GDS 2nd Merit List 2025 Overview Table
भर्ती का नाम | Post Office GDS Recruitment 2025 |
पोस्ट का नाम | Gramin Dak Sevak (GDS) |
मेरिट लिस्ट का नाम | GDS 2nd Merit List 2025 |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 21 अप्रैल 2025 |
चयनित अभ्यर्थियों की संख्या | 21,413 |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
मेरिट लिस्ट फॉर्मेट | |
स्टेट वाइज लिस्ट उपलब्ध | हाँ |
अगला स्टेप | Document Verification (DV) |
आधिकारिक वेबसाइट | Visit |
Post Office GDS 2nd Merit List 2025 Out: कैसे देखें लिस्ट
जितने भी छात्र Post Office GDS 2nd Merit List 2025 का इंतजार कर रहे थे, उन सभी का इंतजार अब खत्म हो चुका है। GDS 2nd Merit List 2025 को 21 अप्रैल के दिन रिलीज कर दिया गया है। इसे आप GDS की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा, हमने आपको नीचे Important Links के सेक्शन में डायरेक्ट डाउनलोड करने की भी लिंक दी है, जिस पर क्लिक करके आप सीधे GDS 2nd Merit List PDF डाउनलोड कर सकेंगे।
बहुत सारे लोगों को यह मालूम नहीं होगा कि इस 2nd merit list में कितने अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। तो हम आपको बता दें कि कुल 21,413 छात्रों का चयन इस सूची के माध्यम से किया गया है।
यदि आपने ये सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर ली हैं, तो अब हम आपको पूरी प्रक्रिया बताते हैं कि किस तरह से आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने राज्य की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
GDS 2nd Merit List Download Kaise Karen
- 2nd merit list download करने के लिए सबसे पहले आप GDS Engagement की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यदि आपको वेबसाइट नहीं मिल रही है तो आप नीचे इम्पोर्टेन्ट लिंक्स के सेक्शन में जा सकते हैं, वहां दिए गए ऑफिसियल वेबसाइट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। क्लिक करते ही आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।

- वेबसाइट पर आपको बाईं तरफ Shortlisted Candidates का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट दिखेगी। जिस राज्य की आप merit list डाउनलोड करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे, आपको Supplementary List पर क्लिक करना है।

- जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके मोबाइल में PDF डाउनलोड हो जाएगा। इसे आप अपने browser के डाउनलोड सेक्शन या अपने file manager में जाकर देख सकते हैं।
निष्कर्ष
जीडीएस के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्रों के लिए यह लेख बहुत ही उपयोगी रहा होगा। इस लेख में हमने आपको Post Office GDS 2nd Merit List को डाउनलोड कैसे करना है, इसकी जानकारी दी। साथ ही, आपको merit list को कैसे खोलना है, यह भी बताया।मुझे उम्मीद है कि आपको यह लेख बहुत उपयोगी लगा होगा। यदि यह उपयोगी लगा है, तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करिए जो जीडीएस का फॉर्म भरे थे।
FAQs – Post Office GDS 2nd Merit List 2025
Post Office GDS 2nd Merit List 2025 कब जारी होगी?
GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट 21 अप्रैल 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है।
क्या GDS 2nd Merit List में सभी राज्यों के लिए लिस्ट जारी की गई है?
जी हां, इस मेरिट लिस्ट में सभी राज्यों के चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। आपको अपने राज्य का चयन कर लिस्ट देखनी होगी।