WCDC Bihar Recruitment 2025: यदि आप बिहार राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार ने मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 165 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और 27 अक्टूबर 2025 तक आवेदन लिए जाएंगे। जो उम्मीदवार महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा से जुड़े कार्यों में रुचि रखते हैं, वे WCDC Bihar Recruitment 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और वेतनमान तक की पूरी जानकारी दी गई है ताकि आप आसानी से फॉर्म भर सकें और इस भर्ती में शामिल हो सकें।
Table of Contents
WCDC Bihar Recruitment 2025 Overview Table
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार |
|---|---|
| भर्ती का नाम | WCDC Bihar Recruitment 2025 |
| योजना का नाम | मिशन शक्ति योजना |
| विज्ञापन संख्या | 07/2025-26 |
| कुल पदों की संख्या | 165 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 06 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन शुल्क | निशुल्क |
| आवेदन का माध्यम | आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://wdc.bihar.gov.in/ |
| विभागीय ईमेल | support.wdc@bihar.gov.in |
| भर्ती का प्रकार | संविदा आधारित |
| राज्य | बिहार |
WCDC Bihar Recruitment 2025 Post Details
Read Also
- Bihar Karyalay Parichari Bharti 2025: 10वीं पास के लिए 3727 पदों पर परिचारी भर्ती, जानिए पूरी जानकारी
- Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2025: महिलों के लिए निकली बिहार के इस जिला में वेकन्सी, जानिए पूरी जानकारी
| पद का नाम | कुल पद | आरक्षण स्थिति |
|---|---|---|
| केंद्र प्रशासक | 15 | केवल महिलाओं के लिए |
| केस वर्कर | 30 | केवल महिलाओं के लिए |
| पारा लीगल पर्सनल या लॉयर | 15 | सामान्य |
| पारा मेडिकल पर्सनल | 15 | केवल महिलाओं के लिए |
| मनो-सामाजिक परामर्शी | 15 | केवल महिलाओं के लिए |
| कंप्यूटर ज्ञानयुक्त कार्यालय सहायक | 15 | सामान्य |
| बहुउद्देशीय कर्मी या रसोइया | 45 | सामान्य |
| सुरक्षा कर्मी या रात्रि प्रहरी | 45 | सामान्य |
| कुल पद | 165 |
WCDC Bihar Age Limit 2025
| वर्ग | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
|---|---|---|
| अनारक्षित वर्ग पुरुष | 21 वर्ष | 37 वर्ष |
| अनारक्षित वर्ग महिला | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
| अनुसूचित जाति और जनजाति | 21 वर्ष | 42 वर्ष |
नोट:
- आयु की गणना आवेदन प्रकाशित होने की तिथि से की जाएगी।
- बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण नीति (क्षैतिज आरक्षण सहित) लागू होगी।
- राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
WCDC Bihar Qualification 2025
इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने संबंधित पद की योग्यता को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए ताकि आवेदन अस्वीकार न हो।
- सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर: Law, Social Work, Psychology या Social Science में Post Graduation और कम से कम 5 साल का अनुभव।
- केस वर्कर: Law, Social Work, Psychology या Social Science में Graduation और 3 साल का अनुभव।
- पारा लीगल पर्सनल या लॉयर: Law में Graduation और Women Related Laws की जानकारी के साथ 3 साल का अनुभव।
- पारा मेडिकल पर्सनल: Paramedics में Diploma या Degree और Health Field में 3 साल का अनुभव।
- साइको-सोशल काउंसलर: Psychology या Social Science में Graduation और Women Health Projects में 3 साल का अनुभव।
- ऑफिस असिस्टेंट (कंप्यूटर नॉलेज सहित): Graduation के साथ Computer या IT में Diploma और Data Management या Documentation में 3 साल का अनुभव।
- मल्टी-पर्पस स्टाफ या कुक: Literate या Matric पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- सिक्योरिटी गार्ड या नाइट गार्ड: Matric पास और 2 साल का अनुभव जरूरी। Defense या Para Military से रिटायर्ड उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
WCDC Bihar Form 2025 Selection Process
- ऑनलाइन आवेदन की स्क्रूटनी की जाएगी
- योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट बनाई जाएगी
- दस्तावेज़ों और अंकों का वेरीफिकेशन होगा
- काउंसलिंग या इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा
- मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा
- चयनित उम्मीदवारों की जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी
WCDC Bihar Recruitment 2025 Exam Pattern
इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक अंकों, अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। नीचे चयन का मानदंड बताया गया है।
| लिखित परीक्षा | नहीं होगी |
| दस्तावेज़ सत्यापन | शैक्षणिक व अनुभव प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा |
| साक्षात्कार | पात्र उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा |
| अंतिम मेरिट लिस्ट | अंक और इंटरव्यू के आधार पर जारी की जाएगी |
How To Fill WCDC Bihar Bharti Form 2025
- सबसे पहले उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://wdc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए WCDC Bihar Recruitment 2025 Online Apply लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें और उसे सुरक्षित रखें।
- आवेदन की प्रति के साथ सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
- इन दस्तावेज़ों को निबंधित डाक द्वारा नीचे दिए गए पते पर भेजें – महिला एवं बाल विकास निगम,
खाद्य भवन रोड, दरोगा प्रसाद राय पथ,
आर ब्लॉक, पटना, बिहार – 800001 - आवेदन पत्र निगम कार्यालय में आवेदन करने के 10 दिनों के भीतर पहुंच जाना चाहिए।
- आवेदन पत्र के लिफाफे पर पद का नाम और विज्ञापन संख्या स्पष्ट रूप से लिखें।
WCDC Bihar Salary 2025
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत आने वाले इन सभी पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। प्रत्येक पद के लिए वेतनमान अलग-अलग निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएँ निगम के नियमों के अनुसार दी जाएंगी। नीचे सभी पदों के अनुमानित वेतन की जानकारी दी गई है।
| पद का नाम | मासिक वेतन |
|---|---|
| सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर | 30,000 से 35,000 रुपये |
| केस वर्कर | 25,000 रुपये |
| पारा लीगल पर्सनल या लॉयर | 20,000 रुपये |
| पारा मेडिकल पर्सनल | 20,000 रुपये |
| साइको-सोशल काउंसलर | 20,000 रुपये |
| ऑफिस असिस्टेंट (कंप्यूटर नॉलेज सहित) | 15,000 रुपये |
| मल्टी पर्पस स्टाफ या कुक | 12,000 रुपये |
| सिक्योरिटी गार्ड या नाइट गार्ड | 12,000 रुपये |
निष्कर्ष
वे सभी उम्मीदवार जो बिहार राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें कुल 165 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस लेख में हमने आपको WCDC Bihar Recruitment 2025 से जुड़ी हर जानकारी दी है, जैसे आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और वेतनमान।
मुझे उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा और अब आपको यह स्पष्ट हो गया होगा कि आप इस फॉर्म के लिए पात्र हैं या नहीं। यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया ग्रुप्स में जरूर शेयर करें ताकि वे भी इस भर्ती के बारे में जान सकें और आवेदन कर सकें।
Important Links
| Direct Apply Link | Apply |
| Notification PDF | View |
| Official Website | Visit |
| Join WhatsApp Channel | Join |
| Join Telegram Channel | Join |
FAQs – WCDC Bihar Recruitment 2025
इस भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुके हैं, आप आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या रखी गई है
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2025 तय की गई है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस भर्ती में कुल कितने पदों पर नियुक्ति होगी
इस भर्ती में कुल 165 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
कौन लोग इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं
वो उम्मीदवार जिनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार है, वे आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन कहाँ से और कैसे करना है
उम्मीदवार आवेदन महिला एवं बाल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://wdc.bihar.gov.in/ से ऑनलाइन कर सकते हैं।